Ganesh Chaturthi पर CM Devendra Fadnavis के घर पहुंचे VP CP Radhakrishnan, किए गणपति के दर्शन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक आवास 'वर्षा बंगले' पर शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गणेशोत्सव के दौरान गणपति के दर्शन किए। यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब पूरे महाराष्ट्र में दस दिनों तक चलने वाला गणेश चतुर्थी का त्योहार बहुत उत्साह के साथ मनाया जा रहा है और कई नेता व गणमान्य व्यक्ति इस दौरान भगवान गणेश का आशीर्वाद लेने के लिए घरों और पंडालों में जा रहे हैं। इससे पहले गुरुवार को, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस ने गणेशोत्सव के दौरान पुणे में 'साने गुरुजी तरुण मित्र मंडल गणपति' में पूजा-अर्चना की थी। नितिन नवीन का पुणे दौरा, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद संभालने के बाद उनके महाराष्ट्र दौरे का ही एक हिस्सा था। गणेशोत्सव के दौरान नवीन ने पुणे के कई मशहूर गणपति मंडलों का भी दौरा किया। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि पुणे की पुरानी गणेशोत्सव परंपराओं को देखना उनके लिए सौभाग्य की बात है।
इसे भी पढ़ें: युगांडा की Vice President Jessica Alupo पहुंचीं Agra, किया Taj Mahal का दीदार
ANI से बातचीत में नवीन ने अपने पुणे दौरे और बीजेपी अध्यक्ष बनने के बाद महाराष्ट्र में मनाए जा रहे अपने पहले गणेश चतुर्थी उत्सव के बारे में बात की। उन्होंने कहा, "पुणे के गणेश उत्सव की विरासत और परंपरा बहुत शानदार है। इस दौरे के दौरान पुणे से जुड़ी समृद्ध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक परंपराओं को देखना, चाहे वो मंडल हों या ऐतिहासिक जगहें, मेरे लिए सौभाग्य की बात है। पार्टी अध्यक्ष का पद संभालने के बाद गणेश चतुर्थी के दौरान महाराष्ट्र का यह मेरा पहला दौरा है।" नवीन ने भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने और गणेश चतुर्थी के मौके पर महाराष्ट्र के लोगों को शुभकामनाएं देने के बारे में भी बात की।
इसे भी पढ़ें: AI डेवलपर्स पर बरसे US Vice President JD Vance, बोले- खतरे बनाकर Regulation न मांगें
उन्होंने कहा कि मुंबई जाने के बाद, आज मुझे पुणे में भगवान गणपति का आशीर्वाद लेने का मौका मिला। मैं महाराष्ट्र के लोगों को गणेश चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और प्रार्थना करता हूं कि भगवान गणेश के आशीर्वाद से सभी भारतीयों को सफलता और समृद्धि मिले।" इससे पहले, महाराष्ट्र यात्रा के दौरान नवीन ने मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी, जहां फडणवीस ने उनका स्वागत किया था।
हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा का ट्रेडिशनल अवतार वायरल, साड़ी में लगीं अप्सरा सी- 7 Photo
हरभजन सिंह की पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा का गणपति सेलिब्रेशन लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। व्हाइट टिश्यू साड़ी, गोल्डन ब्लाउज और कुंदन ज्वेलरी में गीता बेहद खूबसूरत नजर आईं। उनकी तस्वीरें फैंस का ध्यान खींच रही हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Asianetnews










