abhishek sharma video: 'वॉरियर्स कभी भी गेंद पर...' खिलाड़ियों में जोश भरते-भरते अभिषेक शर्मा ने ठोक डाला शतक
abhishek sharma video: अभिषेक शर्मा ने गुरुवार रात दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अपने बल्ले से जिस की पारी खेली, उसे फैंस सालों तक भूल नहीं पाएंगे। अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक पूरा किया। यह शतक टी-20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे तेज शतक बन गया। वहीं, शतक ठोकने से 30 मिनट पहले अभिषेक शर्मा ने भारतीय खिलाड़ियों में जोश भरा था। इसका वीडियो वारयल हो रहा है।
अभिषेक शर्मा ने पंजाबी में बात करते हुए कहा- 'वॉरियर्स कभी भी गेंद पर दया नहीं करते। आज हमें मौका चूकना नहीं है। आखिरी मैच है। क्राउड देखना है। फैंस को मैच का भरपूर आनंद मिलना चाहिए। चक दे फट्टे, नप दे गिल्ली... सुबह जालंधर शाम, शाम नु दिल्ली'
????️ ???????????????????? ???????? ???????????????? ???????????????? ????????????????????????????????
— BCCI (@BCCI) September 18, 2026
Talk about backing it up with a historic T20I hundred ????
???? Inside Abhishek Sharma's electrifying pre-match speech #TeamIndia | #AFGvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/mSCxBioEMp
317 का स्ट्राइक रेट
अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 34 गेंदों पर 108 रन की पारी खेली। इस पारी में 11 छक्के और 9 चौके लगाए। उन्होंने अफगानिस्तान के हर गेंदबाज की जमकर बखियां उधेड़ी। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज इस बात से लगाया जा सकता है कि पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 317.64 का रहा।
अभिषेक की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 222 रन का लक्ष्य दिया। जिसके चलते अफगानिस्तान दबाव में आ गई और 94 रन पर सरेंडर कर दिया। अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।
fastest hundreds in t20is में अभिषेक तीसरे नंबर
अभिषेक शर्मा, भारत की तरफ से सबसे तेज शतक लगाने वाले बैटर बन गए हैं। हालांकि विश्व क्रिकेट में उनसे पहले मोहम्मद फवाद (दूसरा 29 गेंद) और साहिल चौहान (पहला 27 गेंद) पर शतक लगा चुके हैं। हालांकि ये दोनों क्रिकेटर रेग्यूलर क्रिकेट प्लेयिंग नेशन के खिलाड़ी नहीं हैं।
उज्जैन में युवाओं से बोले संघ प्रमुख मोहन भागवत, कहा – ‘अहंकार में मत जियो, धर्म को सिर्फ पूजा नहीं बल्कि आचरण बनाओ’
उज्जैन में आयोजित युवा धर्म संसद के दौरान मोहन भागवत ने धर्म, युवाओं के जीवन, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विस्तार से बात की। दरअसल उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं का आचरण ऐसा होना चाहिए जिससे दुनिया प्रेरणा ले सके। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जीवन में डर, लालच या किसी इच्छा की पूर्ति के लिए धर्म का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
वहीं अपने संबोधन में मोहन भागवत ने कहा कि धर्म का मतलब केवल पूजा-पाठ या किसी एक उपासना पद्धति तक सीमित नहीं है। उन्होंने कहा कि धर्म जीवन को सही दिशा में चलाने वाला अनुशासन है।
युवाओं को दिया यह संदेश
दरअसल मोहन भागवत ने उदाहरण देते हुए कहा कि सड़क पर ट्रैफिक नियमों का पालन करना सार्वजनिक जगह पर कचरा न फैलाना और दूसरों की आस्था का सम्मान करना भी धर्म का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि समय के साथ धर्म के अर्थ को लेकर भ्रम पैदा हुआ है। उनके मुताबिक पश्चिमी देशों ने भारत की धार्मिक परंपराओं और कर्मकांडों को देखकर उसे अपने यहां के रिलिजन के समान समझ लिया। बाद में भारत में भी धर्म को उसी अर्थ में देखने की प्रवृत्ति बढ़ी। मोहन भागवत ने कहा कि कर्मकांड धर्म का ही एक हिस्सा है लेकिन पूरा धर्म नहीं है। दरअसल युवाओं से उन्होंने कहा है कि किसी भी परिस्थिति में केवल स्वार्थ के आधार पर फैसले नहीं लेने चाहिए। सुख-दुख बदलते रहते हैं लेकिन जीवन के मूल सिद्धांत स्थायी रहते हैं और उन्हें व्यवहार में उतारना जरूरी है।
रामायण और गीता सिर्फ बुजुर्गों के लिए नहीं
इसके साथ ही मोहन भागवत ने कहा कि व्यक्ति जब यह सोचने लगता है कि हर चीज उसकी इच्छा के मुताबिक ही होनी चाहिए तब अहंकार पैदा होता है। उन्होंने युवाओं से कहा कि जीवन में संतुलन बनाए रखना और समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाना जरूरी है। दरअसल अपने संबोधन में उन्होंने पड़ोसी देश का जिक्र करते हुए कहा कि भारत ने कई बार मुश्किलों का सामना किया लेकिन अनावश्यक विवाद का रास्ता नहीं अपनाया। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर भारत ने दूसरों की मदद भी की और यह नहीं देखा कि वहां कौन सी विचारधारा की सरकार है। कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि आज कई लोग गीता और रामायण जैसे ग्रंथों को केवल बुजुर्गों के लिए मानते हैं जबकि जीवन के हर दौर में उनसे सीख ली जा सकती है। उनके मुताबिक धर्म व्यक्ति को सही फैसले लेने की दिशा देता है और जीवन को संतुलित बनाने में मदद करता है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Haribhoomi
Mp Breaking News








