Punjab में Ravneet Bittu के काफिले पर कथित पथराव, आप कार्यकर्ताओं पर लगाया आरोप
भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को दावा किया कि पंजाब के बटाला के पास आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर उस समय कथित रूप से हमला किया, जब वह पठानकोट में अपनी पार्टी की ओर से आयोजित मादक पदार्थ विरोधी यात्रा में शामिल होने जा रहे थे। बिट्टू ने दावा किया कि 100 से अधिक आप कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले को निशाना बनाया और उस पर पत्थर तथा अंडे फेंके। उन्होंने आरोप लगाया, काफिले के दो वाहनों के शीशे टूट गए।
उन्होंने जैमर वाहन को भी नुकसान पहुंचाया। घटना का ब्योरा देते हुए बिट्टू ने कहा कि हमला उस समय हुआ, जब उनका काफिला थोड़ा धीमा हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया, पूरी घटना के दौरान स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
बटाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेहताब सिंह से मामले में उनकी प्रतिक्रिया के लिए संपर्क नहीं हो सका। भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा कि अगर उन्हें या उनके साथ चल रहे लोगों को कुछ होता है तो इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्य के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा, मैंने इस घटना की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय को दे दी है।
बिट्टू पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। वह पठानकोट जा रहे थे, जहां वह भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा शुरू की जा रही मादक पदार्थ विरोधी यात्रा में शामिल होने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनकी सुरक्षा टीम ने तीन लोगों को पकड़ा है।
Ganesh Utsav पर बप्पा को लगाएं मलाई मोदक का भोग, घर पर बनाएं यह आसान Recipe
देशभर में गणपति उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दौरान साधक भगवान गणेश को तरह-तरह के मोदक अर्पित करते हैं। बप्पा को प्रसन्न करने के लिए उनके प्रिय भोग मोदक को चढ़ाया जाता है। आज गणेश उत्सव का पांचवा दिन है। अगर आप भी बप्पा को खुश करने के लिए उनकी पसंदीदा मिठाई मोदक बनाना चाहते हैं, तो इस बार उन्हें मलाई मोदक अर्पित करें।
इसे बनाना काफी आसान है। बस आपको इसके लिए थोड़ी-सी मेहनत करनी पड़ेगी। आइए आपको बताते हैं मलाई मोदब बनाने की रेसिपी।
मलाई मोदक बनाने की सामग्री
-दूध- 2 कप
-मिल्क पाउडर- 1 कप
-कंडेंस्ड मिल्क- आधा कप
-इलायची पाउडर- आधा छोटा चम्मच
-केसर- थोड़ी सी
-गुनगुना दूध- 2 बड़े चम्मच
-बादाम- 2 बड़े चम्मच
-पिस्ता- 2 बड़े चम्मच
-घी- सांचे को चिकना करने के लिए
मलाई मोदक बनाने की विधि
- मलाई मोदक बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक भारी तले की कड़ाही लेनी है और उसमें दूध डालकर गर्म करें। दूध को मीडियम आंच पर उबाल आने दीजिए। अब इसमें मिल्क पाउडर डालें और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिला लें। ध्यान रखें कि मिश्रण में गांठ न बनें।
- इसके बाद कंडेस्ड मिल्क डालें और दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें। अब इसे आपको धीमी आंच पर पकाते ही रहना है। इसे बीच-बीच में चलाते रहें, जिससे यह कड़ाही के नीचे न लगे।
- जब पकने लगेगी तो आप देखेंगे कि मिश्रण धीरे-धीरे गाढ़ा होने लगता है। अब इसमें इलायची पाउडर डाल सकते हैं। यदि आप मोदक में थोड़ी-सी केसर की खुशबू मिला सकती हैं, इसके लिए केसर को थोड़े गुनगुने दूध में भिगोकर भी इसमें मिला सकते हैं।
- अब इस मिश्रण को तब तक पकाएं, जब तक यह गाढ़ा न हो जाए। इतना ध्यान रहे कि इसको ज्यादा सूखने नहीं देना है, क्योंकि अधिक सूखे मिश्रण से मोदक बनाने में दिक्कत होगी।
- मिश्रण गाढ़ा होने के बाद गैस को बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने के लिए रख दें। मिश्रण ठंडा होने के बाद इसे हाथों से मसल के चिकना कर लें।
- इसके बाद मोदक मोल्ड लें और इसके अंदर थोड़ा-सा घी लगा लें। अब मिश्रण का एक हिस्सा सांचे में भरें और उंगलियों या चम्मच की मदद से अच्छे से दबा दें। सांचा बंद करके हल्के हाथ से दबाएं और इसके बाद मोदक को बाहर निकाल लें।
- अब आप ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता लगाकर इन्हें सजा भी सकते हैं। तैयार है आपके मलाई मोदक।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi









