iPhone 18 Pro पर ₹65000 से ज्यादा की छूट! जानिए कैसे ₹1 लाख से भी कम में मिलेगा Apple का लेटेस्ट फोन
iPhone 18 Pro Discount: अगर आप Apple का नया फ्लैगशिप फोन खरीदने की सोच रहे थे, तो Flipkart पर एक जबरदस्त डील सामने आई है। ₹1,64,900 की MRP वाला iPhone 18 Pro (256GB) बैंक और एक्सचेंज डिस्काउंट के बाद ₹1 लाख से भी कम में मिल सकता है। जानिए कैसे...
एअर इंडिया एक्सप्रेस के 8 क्रू सस्पेंड, इनमें 4 पायलट:2 घंटे में ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट नहीं कराया; दुबई-अमृतसर फ्लाइट का मामला
एअर इंडिया एक्सप्रेस ने आठ क्रू मेंबर्स को सस्पेंड किया है। इनमें चार पायलट शामिल हैं। यह कार्रवाई अनिवार्य पोस्ट-फ्लाइट ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट में देरी पर हुई। यह मामला 2 अगस्त की दुबई-अमृतसर फ्लाइट का है। क्रू को अमृतसर के श्री गुरु राम दास जी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दो घंटे के भीतर टेस्ट कराना था। हालांकि, क्रू ने 35 मिनट की देरी से यानी लैंडिंग के 2 घंटे 35 मिनट बाद टेस्ट कराया। एयरलाइन ने इसकी जानकारी एविएशन सेफ्टी बॉडी डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) को दी और सभी आठ सदस्यों को ड्यूटी से हटा दिया। यह कार्रवाई एअर इंडिया के एक पायलट के साइकोएक्टिव पदार्थ का टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद हुई है। इसके बाद एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस के पायलटों के लिए जांच जरूरी कर दी गई। खबर अपडेट की जा रही है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Asianetnews










