Responsive Scrollable Menu

निठारी हत्याकांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने किया सुसाइड, हरिद्वार में मंदिर के सामने मिला शव

Surendra Koli Suicide: नोएडा के बहुचर्चित निठारी कांड के आरोपी रहे सुरेंद्र कोली ने आत्महत्या कर ली है. हरिद्वार में एक मंदिर के सामने दुकान में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. 

सुरेंद्र कोली मूल रूप से अल्मोड़ा का रहने वाला था और निठारी कांड के चलते देशभर में चर्चा में आया था. लंबे समय तक चले इस मामले में उसे आरोपी बनाया गया था. हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट ने उसे निठारी कांड में दोषमुक्त कर दिया था. 

सुरेंद्र कोली की मौत से सनसनी फैल गई. वह हरिद्वार के उत्तरी क्षेत्र भूपतवाला में एक मंदिर के सामने फंदे से लटका मिला. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. प्रारंभिक जांच में पुलिस को मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक क्लेश को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, मौत की वास्तविक वजह का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

यह ब्रेकिंग स्टोरी है, खबर अपडेट की जा रही है।

Continue reading on the app

'भाभी' बनकर सियासी मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार! प्रशांत किशोर का सीक्रेट प्लान आया सामने

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में डिप्टी सीएम और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को लेकर एक बड़े 'री-लॉन्च' की अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि पार्टी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है और ऐसे किसी बात का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है. 

महाराष्ट्र की राजनीति में क्या उठापटक मची हुई है?

पहले बता दें इस साल की शुरुआत में एक विमान हादसे में एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार का निधन हो गया था. उनके जाने के बाद पार्टी की कमान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के हाथों में आई जो अब महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों जिम्मेदारियां निभा रही हैं. अजित पवार के निधन के बाद से ही पार्टी अपने संगठन को दोबारा मजबूत खड़ा करने की कोशिश में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ समय पहले तक राजनीतिक गलियारों में एनसीपी अजित पवार गुट और शरद पवार गुट दोनों के वापस एक होने की अटकलें चलीं थीं. अब ये सुनेत्रा पवार की छवि इम्प्रूव करने और वोट बैंक मजबूत करने पर काम होगा.

एनसीपी के नासिक सम्मेलन का इससे क्या कनेक्शन है?

बता दें 27 सितंबर को नासिक में एनसीपी का एक बड़ा सम्मेलन होने वाला है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इसी मंच से पार्टी सुनेत्रा पवार को लेकर एक नई छवि के साथ सामने आ सकती है. हालांकि पार्टी नेतृत्व ने किसी भी तरह के सुनियोजित इमेज मेकओवर की बात को साफ तौर पर नकार दिया है. लेकिन पार्टी के अंदर ही कुछ नेता संगठन के भविष्य को लेकर ऐसा किया जाना जरूरी मान रहे हैं.

एनसीपी का नया कैंपेन किस नाम से जुड़ा है?

सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपने पुराने और मशहूर नारे 'एकच वादा, अजित दादा' से आगे बढ़कर अब सुनेत्रा पवार को केंद्र में रखकर एक नया नैरेटिव तैयार कर रही है. इसे 'आपल्या वहिनी आहेत ना!' यानी 'हमारी भाभी हैं ना!' नाम दिया जा सकता है. चर्चा है कि इस अभियान के जरिए राज्यभर में सुनेत्रा पवार की सक्रियता और दिखावट बढ़ाई जा सकती है।

पार्टी ने इन अटकलों पर क्या सफाई दी?

मीडिया के पूछने पर एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने इन तमाम खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया है. उनका कहना है कि बिना नाम वाले सूत्रों के हवाले से चल रही बातों को पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं समझा जाना चाहिए. नेता के मुताबिक सुनेत्रा पवार पहले से ही डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय पार्टी प्रमुख के तौर पर पूरी तरह सक्रिय हैं और रोजाना कार्यकर्ताओं से मिलती रहती हैं, ऐसे में 'री-लॉन्च' जैसा कोई सवाल ही नहीं उठता.

प्रशांत किशोर का नाम कहां से जुड़ गया?

इन अटकलों को उस वक्त और बल मिला जब मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार के साथ एक अहम मुलाकात हुई. यह बंद कमरे की बैठक पवार परिवार के सरकारी आवास पर हुई थी जिसमें कथित तौर पर पार्टी के पुनर्गठन, छवि सुधार और महिला मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई. पार्टी सूत्रों ने इसे महज एक शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन कुछ अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि इसी बैठक के सुझावों के आधार पर पार्टी का नया कम्युनिकेशन प्लान और राज्यव्यापी दौरे तैयार किए जा रहे हैं.

वरिष्ठ नेताओं की भूमिका क्या रहेगी?

सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं की आगे की भूमिका को लेकर भी संगठन के भीतर सवाल उठ रहे हैं. पार्टी अब अपने संस्थापक चेहरे के बिना खुद को नए सिरे से खड़ा करने की चुनौती से जूझ रही है और यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के बीच सुनेत्रा पवार की स्वीकार्यता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है. अब सबकी नजरें 27 सितंबर के नासिक सम्मेलन पर टिकी हैं जहां यह साफ हो सकता है कि एनसीपी सुनेत्रा पवार को लेकर वाकई कोई नई रणनीति सामने लाती है या पार्टी अपने पुराने ढर्रे पर ही आगे बढ़ती है.

UP में 2027 का महासंग्राम शुरू! अखिलेश का हाईटेक रथ तो जयंत ने भी खेला बड़ा दांव

 

 

Continue reading on the app

  Sports

Hardik Pandya अभी 10 ओवर नहीं फेंक सकते: Gautam Gambhir ने Team India में वापसी पर दिया बड़ा बयान

गुरुवार को अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप करने के बाद, भारत के हेड कोच गौतम गंभीर ने नीतीश कुमार रेड्डी के सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर के तौर पर विकास का समर्थन किया और कहा कि हार्दिक पांड्या को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी से पहले मैच खेलने की ज़रूरत होगी। भारत ने नई दिल्ली में खेले गए तीसरे और आखिरी मैच में 127 रनों की शानदार जीत के साथ अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ T20I सीरीज़ में 3-0 से क्लीन स्वीप किया।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

अभिषेक शर्मा ने 34 गेंदों पर रिकॉर्ड-तोड़ 108 रन बनाए, जिससे भारत ने 221/7 का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद रवि बिश्नोई और रेड्डी ने तीन-तीन विकेट लेकर अफ़गानिस्तान को 94 रन पर ऑलआउट कर दिया। यह T20I में अफ़गानिस्तान की सबसे बड़ी हार थी और इस फ़ॉर्मेट में भारत के ख़िलाफ़ उनका सबसे कम स्कोर भी। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि T20 फ़ॉर्मेट से नीतीश के हटने से उन्हें वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ ज़्यादा खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने 2027 के वनडे वर्ल्ड कप और भारत के साउथ अफ़्रीका दौरे से पहले सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर तैयार करने की अहमियत पर ज़ोर दिया।

वहीं, रेड्डी को पहले एशियन गेम्स के लिए 15 सदस्यों वाली क्रिकेट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन अब उन्हें हटा दिया गया है और उनकी जगह वे वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ भारत की वनडे सीरीज़ में खेलेंगे। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में गंभीर ने कहा कि नीतीश के नज़रिए से यह बहुत अच्छी बात है कि उन्हें T20 फ़ॉर्मेट से हटा दिया गया है और उन्हें वेस्टइंडीज़ के ख़िलाफ़ भी खेलने का मौका मिलेगा। हम जानते हैं कि एक साल बाद और जब हम साउथ अफ़्रीका जाएंगे, तो एक सीम-बॉलिंग ऑल-राउंडर कितना अहम होगा। और जब हार्दिक वापस आएंगे, तो ज़ाहिर है कि यह अच्छा ही होगा।"

इसे भी पढ़ें: अफ़गानिस्तान सीरीज़ में Vaibhav Sooryavanshi को क्यों नहीं मिला मौका? कोच Gautam Gambhir ने Sanju Samson को लेकर किया बड़ा खुलासा

उन्होंने आगे कहा कि भारत शायद नीतीश और हार्दिक दोनों को एक ही प्लेइंग XI में खिला सकता है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि पांड्या अभी 10 ओवर नहीं डाल सकते और IPL के बाद से उन्होंने ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। गंभीर ने कहा कि कभी-कभी हम उन दोनों को प्लेइंग 11 में खिला सकते हैं। लेकिन अभी हार्दिक 10 ओवर नहीं डाल सकते और IPL के बाद से उन्होंने ज़्यादा क्रिकेट नहीं खेला है, इसलिए हम उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में जल्दी नहीं उतारना चाहते क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट शरीर के लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। इसलिए अगर वह इंडिया A सीरीज़ खेलते हैं, तो ज़ाहिर है कि उन्हें खेलने का मौका भी मिलेगा।

Fri, 18 Sep 2026 15:07:00 +0530

  Videos
See all

Kishore Ajwani: UP के Mirzapur में विधायक की कार अंडरपास में फंसी| Trending News| Ratnakar Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:44:47+00:00

Haridwar में चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला Nithari कांड के Surinder Koli का शव | Surendra Koli #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:44:25+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers