'भाभी' बनकर सियासी मैदान में उतरेंगी सुनेत्रा पवार! प्रशांत किशोर का सीक्रेट प्लान आया सामने
महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक दिलचस्प घटनाक्रम चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में डिप्टी सीएम और पार्टी अध्यक्ष सुनेत्रा पवार को लेकर एक बड़े 'री-लॉन्च' की अटकलें तेज हो गई हैं, हालांकि पार्टी ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है और ऐसे किसी बात का आधिकारिक ऐलान अभी तक नहीं किया है.
महाराष्ट्र की राजनीति में क्या उठापटक मची हुई है?
पहले बता दें इस साल की शुरुआत में एक विमान हादसे में एनसीपी के कद्दावर नेता अजित पवार का निधन हो गया था. उनके जाने के बाद पार्टी की कमान उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार के हाथों में आई जो अब महाराष्ट्र सरकार में उपमुख्यमंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष दोनों जिम्मेदारियां निभा रही हैं. अजित पवार के निधन के बाद से ही पार्टी अपने संगठन को दोबारा मजबूत खड़ा करने की कोशिश में जुटी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कुछ समय पहले तक राजनीतिक गलियारों में एनसीपी अजित पवार गुट और शरद पवार गुट दोनों के वापस एक होने की अटकलें चलीं थीं. अब ये सुनेत्रा पवार की छवि इम्प्रूव करने और वोट बैंक मजबूत करने पर काम होगा.
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व खासदार मा. श्री नितीन नवीन जी आणि आदरणीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी यांनी आज मा. उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी यांच्या निवासस्थानी सदिच्छा भेट दिली. यावेळी मान्यवरांसह उपस्थित राहून माजी उपमुख्यमंत्री स्व. अजितदादा पवार यांच्या प्रतिमेस… pic.twitter.com/vPXCvnOurm
— Mangal Prabhat Lodha (@MPLodha) September 18, 2026
एनसीपी के नासिक सम्मेलन का इससे क्या कनेक्शन है?
बता दें 27 सितंबर को नासिक में एनसीपी का एक बड़ा सम्मेलन होने वाला है. राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि इसी मंच से पार्टी सुनेत्रा पवार को लेकर एक नई छवि के साथ सामने आ सकती है. हालांकि पार्टी नेतृत्व ने किसी भी तरह के सुनियोजित इमेज मेकओवर की बात को साफ तौर पर नकार दिया है. लेकिन पार्टी के अंदर ही कुछ नेता संगठन के भविष्य को लेकर ऐसा किया जाना जरूरी मान रहे हैं.
एनसीपी का नया कैंपेन किस नाम से जुड़ा है?
सूत्रों के मुताबिक पार्टी अपने पुराने और मशहूर नारे 'एकच वादा, अजित दादा' से आगे बढ़कर अब सुनेत्रा पवार को केंद्र में रखकर एक नया नैरेटिव तैयार कर रही है. इसे 'आपल्या वहिनी आहेत ना!' यानी 'हमारी भाभी हैं ना!' नाम दिया जा सकता है. चर्चा है कि इस अभियान के जरिए राज्यभर में सुनेत्रा पवार की सक्रियता और दिखावट बढ़ाई जा सकती है।
जनतेच्या आणि दिव्यांग बांधवांच्या प्रत्येक प्रश्नासाठी, त्यांच्या हक्कांसाठी सदैव बांधील!
— Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) September 15, 2026
आज राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष कार्यालयात ‘जनता दरबार’च्या माध्यमातून नागरिक आणि दिव्यांग बांधवांच्या समस्या, अडचणी व अपेक्षा जाणून घेतल्या. त्यांच्या प्रश्नांवर चर्चा करून ते लवकरात लवकर… pic.twitter.com/SNnbifxxVY
पार्टी ने इन अटकलों पर क्या सफाई दी?
मीडिया के पूछने पर एनसीपी के एक वरिष्ठ नेता ने इन तमाम खबरों को पूरी तरह बेबुनियाद करार दिया है. उनका कहना है कि बिना नाम वाले सूत्रों के हवाले से चल रही बातों को पार्टी का आधिकारिक रुख नहीं समझा जाना चाहिए. नेता के मुताबिक सुनेत्रा पवार पहले से ही डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय पार्टी प्रमुख के तौर पर पूरी तरह सक्रिय हैं और रोजाना कार्यकर्ताओं से मिलती रहती हैं, ऐसे में 'री-लॉन्च' जैसा कोई सवाल ही नहीं उठता.
प्रशांत किशोर का नाम कहां से जुड़ गया?
इन अटकलों को उस वक्त और बल मिला जब मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार और उनके बेटे पार्थ पवार के साथ एक अहम मुलाकात हुई. यह बंद कमरे की बैठक पवार परिवार के सरकारी आवास पर हुई थी जिसमें कथित तौर पर पार्टी के पुनर्गठन, छवि सुधार और महिला मतदाताओं तक पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर चर्चा हुई. पार्टी सूत्रों ने इसे महज एक शिष्टाचार भेंट बताया है, लेकिन कुछ अंदरूनी सूत्रों का दावा है कि इसी बैठक के सुझावों के आधार पर पार्टी का नया कम्युनिकेशन प्लान और राज्यव्यापी दौरे तैयार किए जा रहे हैं.
आज मुंबई इथं आमदार श्री. राजीव पोतदार यांनी भेट घेऊन नागपूर जिल्ह्यातील विविध विकासकामं, स्थानिक प्रश्न आणि अल्पसंख्यांक विकासाशी संबंधित बाबींवर चर्चा केली. यावेळी आवश्यक विकासकामांच्या अनुषंगानं विविध विषयांवर विचारविनिमय झाला.
— Sunetra Ajit Pawar (@SunetraA_Pawar) September 15, 2026
????राष्ट्रवादी पक्ष कार्यालय, मुंबई pic.twitter.com/BUvDxF6Jdb
वरिष्ठ नेताओं की भूमिका क्या रहेगी?
सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं की आगे की भूमिका को लेकर भी संगठन के भीतर सवाल उठ रहे हैं. पार्टी अब अपने संस्थापक चेहरे के बिना खुद को नए सिरे से खड़ा करने की चुनौती से जूझ रही है और यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के बीच सुनेत्रा पवार की स्वीकार्यता बढ़ाने की जरूरत महसूस की जा रही है. अब सबकी नजरें 27 सितंबर के नासिक सम्मेलन पर टिकी हैं जहां यह साफ हो सकता है कि एनसीपी सुनेत्रा पवार को लेकर वाकई कोई नई रणनीति सामने लाती है या पार्टी अपने पुराने ढर्रे पर ही आगे बढ़ती है.
UP में 2027 का महासंग्राम शुरू! अखिलेश का हाईटेक रथ तो जयंत ने भी खेला बड़ा दांव
Big Police Transfer List 2026: जिले 400 पुलिस अफसरों-कर्मचारियों का एक साथ तबादला.. SP दफ्तर से लिस्ट जारी हुई तो मच गई महकमें में खलबली, आप भी देखें पूरी सूची
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई के आदेश पर जिला पुलिस के करीब 400 अफसरों और कर्मचारियों की तबादला सूची जारी की गई है। सूची में करीब 70 मुख्य आरक्षक और महिला मुख्य आरक्षक समेत कॉन्स्टेबल शामिल हैं। इनमें लंबे समय से एक ही थाने में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या भी काफी है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
IBC24







