Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स में 'छोरियों' की विजयी शुरुआत, टीम इंडिया ने जापान को 8 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

INDW VS JAPW: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने विजयी शुरुआत की है. जापान के साथ खेले गए क्वार्टर-फाइनल मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया, जहां भारतीय टीम ने पहले तो जापान की टीम को 57 के स्कोर पर ही ऑलआउट कर दिया. भारत ने 58 रनों के लक्ष्य को महज 5 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाकर हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीत लिया. इस जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है.

टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीता मैच

भारत के लिए पारी की शुरुआत करने के लिए शेफाली वर्मा और गुनालन कमलिनी आई. भारत को पहला झटका जी कमलिनी के रूप में लगा. वो 2 बॉल में बगैर खाते खोले बगैर छक्का लगाने की कोशिश में बाउंड्री लाइन पर कैच आउट हुईं. उनको नोहा यासुमोतो ने पवेलियन की राह दिखायी. इसके बाद क्रीज पर आई भारतीय फूलमाली 7 बॉल में 1 चौके के साथ 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं. 

शेफली वर्मा ने ठोके नाबाद 40 रन 

इसके बाद ऋचा घोष क्रीज पर आईं, जिन्होंने शेफाली वर्मा के साथ मिलकर टीम इंडिया को जीत दिला दी. इन दोनों खिलाड़ियों 5 ओवर में ही पावरप्ले के अंदर खत्म कर दिया. शेफाली ने इस मैच में 15 बॉल में 6 चौके और 2 गगनचुंबी छक्को की मदद से नाबाद 40 रनों की आतिशी पारी खेली. वहीं ऋचा ने 6 बॉल में 2 चौकों के साथ 12 रनों की नाबाद पारी खेली.

जापान ने दिया था 58 रनों का लक्ष्य

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और जापान की टीम को 20 ओवर में 10 विकेट पर सिर्फ 57 रन बनाने दिए. जापान के लिए जापान की ओर से अयाका काटो स्टैफोर्ड ने सबसे बड़ी पारी खेली, जो 47 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुईं. इसके अलावा हारुना इवास्की दूसरी खिलाड़ी रहीं, जिन्होंने दहाई का आंकड़ा छुआ और वह 22 गेंद पर 10 रन की पारी खेलकर आउट हुईं.

गेंद के साथ श्री चरणी ने मचाया धमाल

भारत के लिए श्री चरणी ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए. उन्होंने दो बॉल में दो विकेट चटकाकर भारत को शुरुआती दो विकेट दिलाए हालांकि वो अपना हैट्रिक पूरा नहीं कर पाईं. उन्होंने 4 ओवर में 10 रन देकर कुल 4 विकेट अपने नाम किए. वहीं शेफाली वर्मा ने 4 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट चटकाए. श्रेयंका पाटिल और दीप्ति शर्मा को 1-1 विकेट मिला.

इस मुकाबले को 8 विकेट से जीतने के साथ ही इंडियन क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल में प्रवेश कर चुकी है. टीम इंडिया एशियन गेम्स 2026 का सेमीफाइनल 2 खेलेगी. इसमें उनकी टक्कर बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम से होगा. इस मैच को जीतने के बाद भारत फाइनल में पहुंचेगा. जहां वो अपने गोल्ड मेडल को डिफेंड करना चाहेगा. 2023 एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

ये भी पढ़ें: संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के शतक के बाद किया कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल, हर तरफ हो चर्चा

Continue reading on the app

Radha Ashtami 2026: अलौकिक सौंदर्य, दिव्य रूप और लंबे केश... राधा अष्टमी पर जानिए कैसा था राधा-रानी का स्वरूप

Radha Ashtami 2026: हर साल कृष्ण जन्माष्टमी के 15 दिन बाद राधाष्टमी का त्योहार मनाया जाता है. राधाष्टमी या राधा अष्टमी को हमारी श्रीराधा रानी का प्राकट्य हुआ था. उनका जन्म भगवान कृष्ण से एक वर्ष पहले ही हो गया था. लेकन कहा जाता है कि राधा राना की जन्म होने के बाद उन्होंने अपनी आंखें नहीं खोली थी. जब कृष्ण जी का जन्म हुआ और उनकी बाल्यकाल में प्रथम भेंट हुई तो उन्होंने आंखें खोली थी. वृषभान की दुलारी, प्यारी राधा रानी. जी हां, राधा जी का जन्म बरसाने में वृषभान जी के घर में हुआ था और उनकी माता का नाम कीर्ती देवी है. इस साल राधाष्टमी का त्योहार 19 सितंबर 2026 को मनाया जाएगा. 

राधाष्टमी के दिन उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. उन्हें श्रृंगार अर्पित किया जाता है और साथ ही भगवान कृष्ण की पूजा भी करते हैं. राधा रानी अलौकिक सौंदर्यवान और रुपवान होती हैं. ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर राधा रानी के दिव्य स्वरूप के बारे में.

राधा रानी के सौंदर्य का वर्णन

श्रील रूप गोस्वामी द्वारा रचित राधा-कृष्ण गोनद्देश-दीपिका में राधा जी की दिव्य सुंदरता का वर्णन किया गया है कि वे हमेशा नीले रंग के चमकीले वस्त्र पहना करती थीं. उनका तेजस्वी शरीर सोने की तरह चमकता दिखता है. उनका मुख लाखों पूर्णिमाओं के चंद्रमा की तरह कोमल और निर्मल दिखता है. आंखें कमल जैसी और हिरणी से गहरी होती है. इन आंखों में वे काजल धारण करती हैं. ये काजल उनके कानों तक फैलता है. उनकी सुंदरता की तुलना तीनों लोकों में किसी से भी नहीं की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- Santan Saptami 2026: आज या कल... कब रखा जाएगा संतान सप्तमी का व्रत? जानें सही डेट-शुभ मुहूर्त

लंबे घने केशों में सुगंधित फूल

राधा रानी के घने और लंबे काले केश हैं, जो कमर तक पहुंचते हैं. उन्हें वे हमेशा सुंदर तरीके से गुंथ कर रखती हैं. बालों में वन के सुगंधित पुष्प सजे रहते हैं. घुंघराले बालों की लटे मुख को और मनमोहक बना देते हैं. राधा रानी के लंबे धनुषाकार भौंहें अपने प्रियतम की ओर प्रेम की घातक बाण दागती हैं. उनकी नाक का आकार उत्तम हैं, जो तिल के फूल की तरह सुंदर दिखता है और चंद्रमा के समान चमकते मोती की तरह दिखाई देती है.

किसी को भी मोहित कर सकती थी देवी राधा...

देवी राधा के होंठ खिले  हुए लाल कमल जैसे दिखते हैं, जो बिल्कुल अमृतमय लगते हैं. उनके दांत मोतियों की भांति चमकते थे. ऐसा लगता था कि दांतों के स्थान पर पंक्तियों में सफेद मोती की माला पिरोई हुई है. उनकी कोमल ठुड्डी की खासियत प्रेम के देवता को भी मोहित करने का गुण रखती थी. राधा जी के हाथों और पैरों की शोभा भी कमल जैसी थी.  उनकी सुगंधित शारीरिक खुशबू से भगवान कृष्ण मोहित हो उठते हैं. श्री राधारानी की गायकि कमाल की थी और वे वीणा भी बजाती हैं.

दया की मूर्ति श्री राधारानी

राधा रानी दया और करुणा की मूरत मानी जाती हैं. उनकी बुद्धि और बुद्धिमता सभी से अधिक हैं. वह प्रेम से जुड़े सभी कार्य कर सकती हैं. उनका चरित्र किसी चमचमाते रत्न की भांती है. राधा रानी कभी भी सांसारिक दुख या कष्टों से विचलित नहीं होती हैं.

ये भी पढ़ें- Parivartini Ekadashi 2026: परिवर्तिनी एकादशी पर करवट लेंगे नारायण, जानें व्रत की सही तिथि और शुभ मुहूर्त

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए प्रदान की गई है. News Nation इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games day 2 highlights: शूटिंग और MMA में मेडल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी में भी छाए भारतीय एथलीट

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने कुल 3 पदक जीते. इस तरह मेडल टैली में भारक के नाम कुल 6 पदक हो गए हैं. दूसरे भारत को निशानेबाजी और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में पदक हासिल हुए. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग और कबड्डी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. Mon, 21 Sep 2026 21:01:13 +0530

  Videos
See all

Maulana Sajid Rashidi Podcast : UP चुनाव और मुसलमानों पर क्या-क्या बोले साजिद रशीदी? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T15:45:09+00:00

Rashtra Sarvopari: जमुई के 'जल्लाद'..कब इलाज? | Jamui Harassment | Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T15:45:34+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers