Responsive Scrollable Menu

Today Tarot Card Reading: मिथुन राशि के रिश्तों में बढ़ेगा प्यार, वृषभ और सिंह को बरतनी होगी सावधानी

आज का दिन यानी 18 सितंबर उन लोगों के लिए सबसे खास हो सकता है, जो काफी समय किसी बात को लेकर मन ही मन में अटके हुए थे। टैरो के कार्ड्स में थकान के बाद क्लैरिटी दिखाई दे रही है। वहीं, कुछ रिश्तों में पुरानी कहानी फिर से सिर उठा रही है। वहीं, एक मौका आपकी दिशा भी बादल सकता है। आइए आपको टैरो के जरिए बताते हैं सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसे जाने वाला है।

मेष दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Five of Cups, The Hanged Man Reversed, Three of Swords Reversed

इस बीच मेष राशि के मन के अंदर किसी पुरानी निराशा देखने को मिल सकती है। अगर कोई अवसर आपके हाथ से छूट गया, किसी रिश्ते में बात आपके मुताबिक नहीं बनी या किसी फैसले का रिजल्ट उम्मीद के हिसाब से परिणाम नहीं आया, तो इसका मलाल आज आपको हो सकता है।

जब आप किसी परिस्थिति में अपनी पसंद के मुताबिक मोड़ने की कोशिश करेंगे, उतना ही अटके हुए महसूस करेंगे। कुछ चीजें छोड़ने से आपको हल्का महसूस होगा। कोई पुरानी चोट पर बात हो सकती है, या कम से कम उसके असर से दूरी बनने लगेगी। आज आगे बढ़ने का रास्ता अतीत को मिटाना नहीं, उससे अपना रिश्ता बदलना है।

आज का मुख्य संदेश- जो हो चुका है उसे बदलने की चाहत को छोड़कर अब तय करें कि अपनी अगली चाल पर कितना असर देना हैं।

वृषभ दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Five of Wands, Four of Swords Reversed, Queen of Cups Reversed

वृषभ राशि के जातकों का आज का गिन तनाव से भरा हो सकता है, किसी से मतभेद शुरु हो सकता है। ऑफिस में लोग अपनी बात मनवाने पर अड़े रहें या घर में किसी छोटी बात पर माहौल बिगड़ सकता है, तो उसका असर उम्मीद से ज्यादा हो सकता है। आपका मन पहले से ही आराम चाह रहा है। कई बार बाहर का तनाव खत्म हो जाए, तब भी दिमाग उसी घटना को दोहराता है। इमोशनल ओवरलोड बढ़ रहा है। आज का दिन नुकासनदायक हो सकता है, इसलिए कुछ चीजों से दूरी बनाकर चलें। कभी-कभी शांत होकर सोचना ही समझदारी काम होता है।

आज की सलाह: बहस खत्म होने के बाद भी उसे अपने दिमाग में जारी न रखें।

मिथुन दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Ten of Cups, Knight of Cups, Four of Swords

मिथुन राशि के जातक आज रिश्तों की ऊर्जा सबसे खूबसूरत हिस्सों में एक हो सकती है। आप अपने पार्टनर के साथ कोई सहज और दिल से हुई बातचीत आपको फिर से करीब लेकर आएगी। किसी का खास जेस्चर, मैसेज  या अचानक मिले ध्यान से मन भी बदल जाएगा। अगर आप सिंगल हैं, तो कोई व्यक्ति आकर्षित कर सकता है, लेकिन इसकी खासियत केवल आकर्षण नहीं होगी। उसके साथ सहज संबंध महसूस हो सकता है।

वैसे किसी भी रिश्ते को तुरंत नाम देने की जरुरत नहीं है। आज रिश्ते में शांति ज्यादा महत्वपूर्ण रहने वाली है। कोई भी भावनात्मक थकान थी, को किसी अपने के साथ बस बैठना या सामान्य बातचीत करने से मन ठीक होगा।

आज की सलाह: जो रिश्ता आपको सुकून देता है उसे जरूरत से ज्यादा परखने की बजाय उसे महसूस करें।

कर्क दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Six of Wands Reversed, King of Cups Reversed, The High Priestess

आज के दिन कर्क राशि वाले यह सोचते रहेंगे कि उनकी मेहनत का उतना असर नहीं दिखा जितना उन्होंने उम्मीद की थी। वर्क में पहचान न मिलना या किसी करीबी से वह रिस्पॉन्स न मिलना जिसकी आपको काफी जरुरत थी, जो आपको काफी बेचैन कर सकता है। आपका मन कुछ चीजों को लेकर ज्यादा घुमेगा। खासकर जब सामने वाला अपनी भावनाएं साफ नहीं कर रहा हो।

हालांकि, आज जवाब किसी और के मुंह से सुनने के स्थान पर आपको खुद के अंदर ही मिलेगा। किसी भी व्यक्ति के बारे में हल्का-फुल्का एहसास मिल सकता है। इसे नजरअंदाज करना ठीक नहीं होगा। शक बिल्कुल भी न करें। आज ऑब्जर्व करने वाले ज्यादा ताकतवार साबित हो सकते हैं।

आज की सलाह: जिसे लेकर मन बार-बार संकेत दे रहा है उसे नोटिस करें लेकिन बिना पूरी जानकारी के निष्कर्ष न निकालें।

सिंह दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Three of Wands Reversed, Seven of Swords Reversed, Wheel of Fortune Reversed

गौरतलब है कि सिंह राशि वालों के जातक जितना आगे बढ़ने का प्लान बना रहे हैं, उतना ही पीछे जा रहे है। क्योंकि इस समय आपको काफी अड़चन देखने को मिलेगी। आपको इस अवधि में ऐसी बात का पता चलेगा कि जो पहले पूरी तरह स्पष्ट नहीं थी। वहीं, किसी व्यक्ति का असली सोच, किसी काम की वास्तिवक स्थिति या किसी अधूरे कम्युनिकेशन की सच्चाई सामने आ सकती है।

इस समय आपको क्लैरिटी मिल सकती है, हालांकि यह जरुरी नहीं है कि चीजें तुरंत बदल जाएंगी। गुस्से में किसी प्रकार का प्लान बदलने से बचें। कभी-कभी सबसे समझदार कदम सिर्फ इतना होता है कि सच्चाई को स्वीकार करके सही मौके का इंतजार किया जाए।

आज की सलाह: अब जब तस्वीर साफ हो रही है तो धैर्य रखें और जल्दबाजी में दिशा न बदलें।

कन्या दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Four of Cups Reversed, The World, The Moon

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का समय कुछ ऐसा होगा कि, जिस चीज को आपने काफी इग्नोर किया था, उससे कोई पुराना मौका, काम या विचार अचानक फिर से आकर्षक लगेगा। आपको महसूस होगा कि आखिरकार एक अध्याय बंद हो रहा है और अब आगे देखना चाहिए।

अभी नई दिशा पूरी तरह साफ नहीं होगी। यह जरुरी नहीं है कि एक रास्ता खत्म होते ही अगला रास्ता भी तुरंत दिखाई दे। आपको कई संभावनाएं दिखेंगी और साथ ही कुछ डर भी कौन-सा सच है और कौन-सा केवल ओवरथिंकिंग, यह पहचानना काफी मुश्किल हो सकता है। इसलिए आज फाइनल डिसीजन लेना इतना जरुरी नहीं है।

आज की सलाह: पुरानी चीज को खत्म होने दें और अनिश्चितता को तुरंत खतरा मानने से बचें।

तुला दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: The Hermit, Ten of Swords Reversed, Knight of Wands Reversed

तुला राशि वालों के मन में भीड़ से दूर रहने का मन करेगा। बार-बार लोगों की राय, काम का शोर या किसी पुरानी सिचुएशन की चर्चा से थककर आप शायद अपने साथ रहना पसंद करेंगे। यह अकेलापन नहीं बल्कि मानसिक जगह की जरुरत है। किसी भी दर्दनाक फेज से गुजर रहे हैं, तो आप उससे बाहर निकल सकते हैं और इसका असर आपको कम महसूस होगा।

अगर आपको राहत मिलती है, तो किसी नई चीज में अचानक कूदना ठीक नहीं है। मन उत्साहित हो सकता है, लेकिन अभी पूरी तरह स्थिर नहीं है। अगर आप थोड़ा रुकना चाहते हैं, तो आप कमजोर नहीं है। यह आपकी इस समय बड़ी ताकत हो सकती है।

आज की सलाह: खुद को स्पेस दें और सिर्फ खालीपन से बचने के लिए कोई नया रास्ता न चुनें।

​वृश्चिक दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Four of Pentacles Reversed, Queen of Swords Reversed, The Chariot

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज किसी चीज को छोड़ना काफी मुश्किल हो सकता है, जो चीज आपको लंबे समय से कसकर पकड़े हुए हैं। पैसा, रिश्ता, पुराना फैसला या किसी सिचुएशन पर अपना कंट्रोल, कुछ भी हो सकता है। शुरुआत में असुरक्षित लगेगा, हालांकि आपको धीरे-धीरे समझ आ जाएगा कि पकड़ बनाए रखने में जितनी एनर्जी जा रही थी, वह आपकी प्रोग्रेस रोक रही थी।

कोई तीखी बात फिर से समाने आ सकती है। सामने वाले रुखा हो या आप खुद गुस्से में ज्यादा बोल जाएं। इसलिए अपनी बात रखें और लेकिन लड़ाई बनाना नहीं।

आज आगे बढ़ने की ताकत किसी को हराने से नहीं, दिशा तय करने से आएगी।

आज की सलाह: अपनी बात मजबूती से रखें लेकिन गुस्से को बातचीत की दिशा तय न करने दें।

धनु दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Two of Pentacles, The Star, Two of Wands

आज का दिन धनु राशि वालों को लगेगा कि आब एक नई दिशा का चयन करना काफी जरुरती है। पिछले दिनों आपने कई जिम्मेदारियां संभाली हैं और शायद इसी कारण से अपने बड़े लक्ष्य पर ध्यान कम गया। वहीं, कोई सपना, करियर प्लान या पर्सनल लक्ष्य फिर से मन में जगह बना सकता है।

आज फिर किसी दो ऑप्शन में से किसी एक को चुनने का सवाल भी उठा सकती हैं। दोनों में कुछ फायदे हैं, इसलिए फैसला तुरंत लेना आसान नहीं होगा। हालांकि आपको आज मंजिल तय करने की जरुरत नहीं है। अगले पड़ाव का चयन करना सही होगा। आपकी उम्मीद तब मजबूत होगी जब वह किसी ठोस कदम से जुड़े जाएंगे।

आज की सलाह: आज पूरी मंजिल नहीं, बस सही अगला कदम चुनें।

मकर दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Three of Swords Reversed, King of Swords, Seven of Pentacles

मकर राशि के जातक आज किसी पुराने रिश्ते के भावनात्मक अनुभव फील कर सकते हैं। कोई बात आपको किसी चीज ने पकड़ के बैठी हुई, अब उसे याद करते हुए, कोई भी प्रतिक्रिया न दें। आप भावनाओं के स्थान पर समझ के साथ देख पाएंगे। किसी भी रिश्ते, पुराने फैसले या खुद के बारे में बनाई हुईं धारणा बदल सकती है।

वैसे काम और पैसे में भी यह समझ आपके काफी काम आने वाली है। कोई परिणाम धीरे मिल रहा है तो उसे तुरंत असफलता मत मानिए। पहले देखें कि आपने जो लगाया है उसके पीछे वास्तव में कितनी संभावना है। धैर्य बनाकर चलें। आज के लिए आपका सबसे अच्छा हथियार जल्दबाजी नहीं बल्कि शांत और साफ सोच है।

आज की सलाह: पुराने अनुभव को सबक बनाएं, वर्तमान का बोझ नहीं।

​कुंभ दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Nine of Wands Reversed, King of Pentacles Reversed, Temperance Reversed

आज कुंभ राशि के जातकों को शरीर और मन दोनों एक साथ यह संकेत देगा कि बहुत कुछ लंबे समय से खींचा जा रहा है। काम की लगातार जिम्मेदारियां, पैसे को लेकर चिंता या भविष्य की सिक्योरिटी की फ्रिक आपको अंदर से थका सकती है। बाहर से आप अपनी रुटीन फॉलो करेंगे, लेकिन अंदर ही चिड़चिड़ापन और अधीरता बढ़ेगी। एक तरफ खर्च या काम का प्रेस होगा, दूसरी तरफ आराम का समय कम। वैसे यहां बैलेंस बनाना ही काफी जरुरी है। सबसे पहले वह चीज संभालें जिसका असर बाकी सब पर पड़ रहा है। वहीं, आज परफेक्शन की जरुरत नहीं है। बस थोड़ी-सी व्यवस्था भी राहत देगी।

आज की सलाह: हर समस्या को एक साथ सुलझाने की कोशिश न करें और अपनी एनर्जी को प्राथमिकता दें।

मीन दैनिक टैरो राशिफल

टैरो कार्ड्स: Three of Pentacles Reversed, Two of Cups, Six of Cups Reversed

आज मीन राशि वालों को किसी रिश्ते में वास्तविक नजदीकी महसूस हो सकती है। कोई बातचीत, साथ बिताया समय या सामने वाले का व्यवहार आपको एहसास दिलाएगा कि यहां भावनात्मक समझ मौजूद है। लेकिन जैसे-जैसे करीबियां बढ़ेंगी, कोई पुरानी याद या पुराना रिश्ता भावनात्मक समझ मौजूद है।

जैसे ही आप किसी के करीब जाएंगे, वैसे ही आपको कोई पुरानी याद या पुराना रिश्ता भी मन में जगह बना सकता है। जरुरी नहीं है कि अतीत सच में वापस आए। कभी-कभी पुराना अनुभव केवल यह तय करता है कि हम वर्तमान को किस नजर से देख रहे हैं। अपने जीवन में नए व्यक्ति को पुराने अनुभव की गलतियों की सजा न दें। केवल भावनात्मक जुड़ाव के कारण उन संकेतों को भी नजरअंदाज न करें, जो सहयोग की कमी दिखा रहे हैं। काम में टीम के साथ थोड़ा तालमेल बिगड़ सकता है, इसलिए अपनी उम्मीदें साफ रखें। रिश्ते में अपना हार्ट ओपन रखें, अतीत की आंखों से वर्तमान न देखें।

आज की सलाह: वर्तमान रिश्ते को उसकी अपनी सच्चाई पर परखें, पुराने अनुभवों के चश्मे से नहीं।

Continue reading on the app

‘आशीर्वाद का दीया’ पर अब शुरू होगा सियासी हंगामा, ओपी राजभर का कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों पर निशाना

UP Politics: सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओपी राजभर ने पीएम मोदी के जन्मदिन पर चलाए गए 'आशीर्वाद का दीया' अभियान को लेकर कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होंने अभियान में पिछड़े, दलित और अति पिछड़े वर्गों की भागीदारी का जिक्र करते हुए विरोधियों पर सवाल उठाए.

The post ‘आशीर्वाद का दीया’ पर अब शुरू होगा सियासी हंगामा, ओपी राजभर का कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों पर निशाना appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

WCPL 2026 Final: 39 साल, 39 चमत्कारिक रन…जानिए कौन हैं चेडियन नेशन जिन्होंने गयाना को बनाया पहली बार चैंपियन

महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में गयान अमेजॉन वॉरियर्स को चमत्कारिक जीत मिली. ये जीत तय की 39 साल की खिलाड़ी ने, जिसने नाबाद 39 रन ही बनाकर मैच पलट दिया. Fri, 18 Sep 2026 20:52:36 +0530

  Videos
See all

Breaking News LIVE: Pakistan में 'सुसाइड ब्लास्ट'! | Khyber Pakhtunkhwa | Bengal By Election 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:41:59+00:00

Delhi DTC Bus Strike : DTC के हड़ताली ड्राइवरों की मांगें सुन लें सरकार ! Delhi CM Rekha Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T15:35:31+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers