Responsive Scrollable Menu

MPESB Police Vacancy 2026: पुलिस विभाग में सूबेदार और ASI की 655 वैकेंसी, 12वीं पास अभ्यर्थी 24 सितंबर से करें अप्लाई

MPESB Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के कुल 655 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 8 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

MPESB Police Recruitment 2026: 655 पदों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 655 पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार तकनीकी योग्यता भी निर्धारित की गई है।
सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक के लिए योग्यता
उम्मीदवार का 12वीं परीक्षा पास होना जरूरी है।
हिंदी आशुलिपि में 100 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
मान्यता प्राप्त बोर्ड, पॉलिटेक्निक या ITI से हिंदी आशुलिपि की योग्यता हो।
वैध CPCT हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड होना जरूरी है।
कंप्यूटर से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा या संबंधित पाठ्यक्रम की योग्यता होनी चाहिए।

सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के लिए योग्यता
ASI पद के लिए भी 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार के पास वैध CPCT हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड होना चाहिए। एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या संबंधित तकनीकी डिग्री/डिप्लोमा भी मान्य होगा। इसमें BE, BTech, MCA, BCA, MSc Computer Science/IT और AICTE से मान्यता प्राप्त संबंधित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा शामिल हैं।

MPESB Police Recruitment 2026: आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र की गणना 8 अक्टूबर 2026 यानी आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी।
सामान्य वर्ग के पुरुष और मध्य प्रदेश से बाहर के पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 33 वर्ष
मध्य प्रदेश की सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
मध्य प्रदेश के विक्रम पुरस्कार प्राप्त पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
महिला विक्रम पुरस्कार प्राप्त और आरक्षित वर्ग के पुरुष विक्रम पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थी: अधिकतम 43 वर्ष

इसके अलावा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन के तहत पात्र मध्य प्रदेश निवासी उम्मीदवारों को आधार आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है। इस स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?
भर्ती में दोनों पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है।
सूबेदार (मंत्रालयिक): ₹36,200 से ₹1,14,800
सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक): ₹19,500 से ₹62,000
चयनित उम्मीदवारों पर निर्धारित अंशदायी पेंशन व्यवस्था लागू होगी।

कैसे होगा चयन?
MPESB Police Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया के दो प्रमुख चरण होंगे-
लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा
कौशल परीक्षा
अंतिम मेरिट तैयार करते समय लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों को जोड़ा जाएगा।

पहला चरण: लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नकारात्मक अंक नहीं होगा।

दूसरा चरण: कौशल परीक्षा
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से पद और श्रेणी के अनुसार उपलब्ध पदों की संख्या के 7 गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा भी 100 अंकों की होगी। इसमें उम्मीदवार को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।

सूबेदार आशुलिपिक की कौशल परीक्षा
सूबेदार आशुलिपिक पद के लिए हिंदी आशुलिपि की दो परीक्षाएं होंगी। प्रत्येक परीक्षा में 5 मिनट का श्रुतलेख (Dictation) होगा और गति 100 शब्द प्रति मिनट निर्धारित है। इसमें श्रुतलेख के लिए 20 अंक और लिखने/टाइप करने के लिए 80 अंक निर्धारित हैं।

ASI की कौशल परीक्षा
सहायक उप निरीक्षक पद के लिए हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी। इसमें उम्मीदवारों को 600-600 शब्द के दो अनुच्छेद टाइप करने होंगे। प्रत्येक अनुच्छेद के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।

MPESB Police Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और आवेदन के प्रकार के अनुसार अलग-अलग है।
आवेदन का प्रकार    शुल्क
सामान्य वर्ग, सीधे आवेदन    ₹500
मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग, सीधे आवेदन    ₹250
सामान्य वर्ग, विभागीय आवेदन    ₹200
आरक्षित वर्ग, विभागीय आवेदन    ₹100
कियोस्क के जरिए पोर्टल शुल्क    ₹60
पंजीकृत उपयोगकर्ता का पोर्टल शुल्क    ₹20
आवेदन में सुधार करने पर ₹20 प्रति सुधार और ₹40 पोर्टल शुल्क देना होगा।

MPESB Police Recruitment 2026: जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026
आयु की गणना: 8 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा शुरू: 3 नवंबर 2026

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले MPESB की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें।

Continue reading on the app

Handvo Recipe: बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको पसंद आएगा हांडवो, इस आसान तरीके से कर लें तैयार

Handvo Recipe: गुजराती हांडवो एक ऐसा स्वादिष्ट और पारंपरिक स्नैक है, जिसे आप नाश्ते से लेकर शाम की भूख तक कभी भी बना सकते हैं। चावल, दाल और सब्जियों से तैयार होने वाला यह व्यंजन बाहर से हल्का क्रिस्पी और अंदर से नरम होता है। ऊपर से पड़ने वाला तिल का तड़का इसके स्वाद को और भी खास बना देता है।

अगर आप रोजाना पोहा, उपमा या दूसरे नाश्तों से कुछ अलग बनाना चाहते हैं, तो गुजराती हांडवो एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। इसे घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं हांडवो बनाने की सामग्री, घोल तैयार करने का तरीका और इसे स्वादिष्ट बनाने के जरूरी टिप्स।

गुजराती हांडवो बनाने के लिए सामग्री

  • 1 कप चावल
  • 1/2 कप चना दाल
  • 1/4 कप तूर दाल
  • 1/4 कप उड़द दाल
  • 1 कप कद्दूकस की हुई लौकी
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 इंच अदरक
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चुटकी हींग
  • 1/2 चम्मच चीनी
  • 1 चम्मच नींबू का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/2 चम्मच ईनो या बेकिंग सोडा (वैकल्पिक)

तड़के के लिए

  • 1 चम्मच राई
  • 1 चम्मच तिल
  • 8-10 करी पत्ते
  • 1-2 सूखी लाल मिर्च
  • 1-2 चम्मच तेल

हांडवो बनाने की विधि

चावल और दाल का घोल तैयार करें
सबसे पहले चावल और सभी दालों को अच्छी तरह धोकर 4-6 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर इन्हें मिक्सर में दरदरा पीस लें। घोल को बहुत ज्यादा पतला न रखें। इसमें थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा बैटर तैयार करें।

अब घोल को ढककर 6-8 घंटे या जरूरत के अनुसार फरमेंट होने दें। फरमेंटेशन का समय कमरे के तापमान पर निर्भर करता है।

सब्जियां और मसाले मिलाएं
फरमेंट हुए घोल में कद्दूकस की हुई लौकी, बारीक कटी हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग, चीनी, नींबू का रस और नमक डालें। सभी सामग्री को अच्छी तरह मिला लें।

अगर आप हांडवो को थोड़ा फूला हुआ बनाना चाहते हैं, तो पकाने से ठीक पहले ईनो या बेकिंग सोडा की थोड़ी मात्रा डाल सकते हैं। इसे अच्छी तरह मिलाएं और तुरंत पकाने की प्रक्रिया शुरू करें।

तड़का लगाकर हांडवो पकाएं
एक मोटे तले वाले पैन या कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें राई, तिल, करी पत्ता और सूखी लाल मिर्च डालें। जब तड़का चटकने लगे, तो तैयार घोल को पैन में डालकर समान रूप से फैला दें।

पैन को ढककर धीमी आंच पर हांडवो पकाएं। नीचे की सतह सुनहरी और कुरकुरी होने लगे, तो सावधानी से इसे पलटें। दूसरी तरफ भी अच्छी तरह पकाएं। हांडवो को पूरी तरह पकने में लगभग 20-30 मिनट लग सकते हैं, यह उसकी मोटाई और आंच पर निर्भर करता है।

गरमागरम परोसें
तैयार हांडवो को टुकड़ों में काटें और हरी चटनी, मीठी चटनी या दही के साथ परोसें। ऊपर से थोड़ा ताजा धनिया डाल सकते हैं। इसका स्वाद गरम या हल्का ठंडा, दोनों तरह से अच्छा लगता है।

अगर आपको यह खबर उपयोगी लगी हो, तो इसे सोशल मीडिया पर शेयर करना न भूलें और हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए [haribhoomi.com] के साथ।

लेखक: (कीर्ति)

Diabetes Control: डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सही लाइफस्टाइल भी जरूरी, इन आदतों से ब्लड शुगर करें मैनेज

Dal Makhani Recipe: ढाबे वाली दाल मखनी घर पर करें तैयार, मेहमानों को खूब पसंद आएगा स्वाद

Continue reading on the app

  Sports

भारत दौरे के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, शाई होप कप्तान, कीमो पॉल की सरप्राइज एंट्री, होल्डर बाहर

West Indies announce ODI T20 squads for India tour: वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम भारत के खिलाफ आगामी तीन मैचों की वनडे और पांच मैचों की टी20 सीरीज के लिए शाई होप की कप्तानी में मैदान में उतरेगी. क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा घोषित टीमों में युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का बेहतरीन संतुलन दिखता है. चार साल बाद कीमो पॉल की टी20 टीम में वापसी हुई है, वहीं कामिल पूरन का पहली बार बुलावा आया है. जेसन होल्डर को आराम दिया गया है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:09 +0530

  Videos
See all

Asian Games 2026 Opening Ceremony | एशियन गेम्सः शान से लहराया तिरंगा #ytshorts #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T20:11:09+00:00

Weather News: भयानक बारिश का अलर्ट आ गया? | IMD Alert | Rainfall | Weather Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T20:30:27+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers