Responsive Scrollable Menu

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती, 1 अक्टूबर तक करें आवेदन; 14 नवंबर को परीक्षा

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नायब तहसीलदार बनने का मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर 1 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती की लिखित परीक्षा 14 नवंबर 2026 को दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: 1 अक्टूबर तक आवेदन
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से नायब तहसीलदार पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख 1 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार आवेदन करने के लिए MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जा सकते हैं।

कब होगी नायब तहसीलदार की परीक्षा?
MPESB नायब तहसीलदार भर्ती की लिखित परीक्षा 14 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में होगी।
पहली शिफ्ट: सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक
इस तरह प्रत्येक शिफ्ट की परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?
नायब तहसीलदार पद पर चयनित उम्मीदवारों को 36,200 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?
नायब तहसीलदार पद के लिए उम्मीदवार के पास भारत के किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक यानी ग्रेजुएशन की डिग्री होना जरूरी है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले भर्ती से संबंधित विस्तृत पात्रता शर्तों को आधिकारिक नोटिफिकेशन में जरूर देख लें।

MPESB Naib Tehsildar Exam Pattern
लिखित परीक्षा में उम्मीदवारों से 100 अंकों के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी और सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार (MCQ) के होंगे।

परीक्षा में न्यूनतम अंकों की शर्त भी निर्धारित है। अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पास होने के लिए 55 प्रतिशत अंक, जबकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 40 प्रतिशत अंक हासिल करना होगा।

परीक्षा में गलत उत्तर देने पर एक-चौथाई अंक की निगेटिव मार्किंग होगी। इसलिए उम्मीदवारों को प्रश्न हल करते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।

MPESB Naib Tehsildar Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन
नायब तहसीलदार पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन करना होगा। इसके लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं—

  • सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होमपेज पर Online Registration सेक्शन पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जरूरी जानकारी, जैसे मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आदि दर्ज करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सावधानी से भरें।
  • जरूरी दस्तावेजों की स्कैन कॉपी अपलोड करें।
  • आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के बाद फॉर्म सबमिट करें।
  • भविष्य के लिए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

Continue reading on the app

MPESB Police Vacancy 2026: पुलिस विभाग में सूबेदार और ASI की 655 वैकेंसी, 12वीं पास अभ्यर्थी 24 सितंबर से करें अप्लाई

MPESB Police Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे 12वीं पास युवाओं के लिए पुलिस विभाग में भर्ती का मौका है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के कुल 655 पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी, जबकि अभ्यर्थी 8 अक्टूबर तक फॉर्म भर सकेंगे। भर्ती परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

MPESB Police Recruitment 2026: 655 पदों पर होगी भर्ती
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) की ओर से पुलिस मुख्यालय, गृह पुलिस विभाग में सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक और सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के पदों पर भर्ती की जा रही है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 655 पद भरे जाएंगे।

आवेदन प्रक्रिया 24 सितंबर 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 8 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 3 नवंबर 2026 से शुरू होगी।

कौन कर सकता है आवेदन?
दोनों पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है। इसके अलावा संबंधित पद के अनुसार तकनीकी योग्यता भी निर्धारित की गई है।
सूबेदार (मंत्रालयिक) आशुलिपिक के लिए योग्यता
उम्मीदवार का 12वीं परीक्षा पास होना जरूरी है।
हिंदी आशुलिपि में 100 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।
मान्यता प्राप्त बोर्ड, पॉलिटेक्निक या ITI से हिंदी आशुलिपि की योग्यता हो।
वैध CPCT हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड होना जरूरी है।
कंप्यूटर से संबंधित एक वर्षीय डिप्लोमा या संबंधित पाठ्यक्रम की योग्यता होनी चाहिए।

सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक) के लिए योग्यता
ASI पद के लिए भी 12वीं पास होना जरूरी है। इसके साथ उम्मीदवार के पास वैध CPCT हिंदी टाइपिंग स्कोर कार्ड होना चाहिए। एक वर्षीय कंप्यूटर डिप्लोमा या संबंधित तकनीकी डिग्री/डिप्लोमा भी मान्य होगा। इसमें BE, BTech, MCA, BCA, MSc Computer Science/IT और AICTE से मान्यता प्राप्त संबंधित पॉलिटेक्निक डिप्लोमा शामिल हैं।

MPESB Police Recruitment 2026: आयु सीमा
उम्मीदवार की उम्र की गणना 8 अक्टूबर 2026 यानी आवेदन की अंतिम तारीख के आधार पर की जाएगी।
सामान्य वर्ग के पुरुष और मध्य प्रदेश से बाहर के पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 33 वर्ष
मध्य प्रदेश की सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
मध्य प्रदेश के SC, ST और OBC पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
मध्य प्रदेश के विक्रम पुरस्कार प्राप्त पुरुष अभ्यर्थी: अधिकतम 38 वर्ष
महिला विक्रम पुरस्कार प्राप्त और आरक्षित वर्ग के पुरुष विक्रम पुरस्कार प्राप्त अभ्यर्थी: अधिकतम 43 वर्ष

इसके अलावा अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन के तहत पात्र मध्य प्रदेश निवासी उम्मीदवारों को आधार आयु सीमा में 5 वर्ष की अतिरिक्त छूट दी जा सकती है। इस स्थिति में अधिकतम आयु सीमा 43 वर्ष होगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?
भर्ती में दोनों पदों के लिए अलग-अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है।
सूबेदार (मंत्रालयिक): ₹36,200 से ₹1,14,800
सहायक उप निरीक्षक (मंत्रालयिक): ₹19,500 से ₹62,000
चयनित उम्मीदवारों पर निर्धारित अंशदायी पेंशन व्यवस्था लागू होगी।

कैसे होगा चयन?
MPESB Police Recruitment 2026 में चयन प्रक्रिया के दो प्रमुख चरण होंगे-
लिखित कंप्यूटर आधारित परीक्षा
कौशल परीक्षा
अंतिम मेरिट तैयार करते समय लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षा में प्राप्त अंकों को जोड़ा जाएगा।

पहला चरण: लिखित परीक्षा
लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी। इसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे और परीक्षा के लिए 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नकारात्मक अंक नहीं होगा।

दूसरा चरण: कौशल परीक्षा
लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों में से पद और श्रेणी के अनुसार उपलब्ध पदों की संख्या के 7 गुना उम्मीदवारों को कौशल परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। कौशल परीक्षा भी 100 अंकों की होगी। इसमें उम्मीदवार को कम से कम 30 प्रतिशत अंक हासिल करना जरूरी होगा।

सूबेदार आशुलिपिक की कौशल परीक्षा
सूबेदार आशुलिपिक पद के लिए हिंदी आशुलिपि की दो परीक्षाएं होंगी। प्रत्येक परीक्षा में 5 मिनट का श्रुतलेख (Dictation) होगा और गति 100 शब्द प्रति मिनट निर्धारित है। इसमें श्रुतलेख के लिए 20 अंक और लिखने/टाइप करने के लिए 80 अंक निर्धारित हैं।

ASI की कौशल परीक्षा
सहायक उप निरीक्षक पद के लिए हिंदी टाइपिंग परीक्षा होगी। इसमें उम्मीदवारों को 600-600 शब्द के दो अनुच्छेद टाइप करने होंगे। प्रत्येक अनुच्छेद के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा।

MPESB Police Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी और आवेदन के प्रकार के अनुसार अलग-अलग है।
आवेदन का प्रकार    शुल्क
सामान्य वर्ग, सीधे आवेदन    ₹500
मध्य प्रदेश के आरक्षित वर्ग, सीधे आवेदन    ₹250
सामान्य वर्ग, विभागीय आवेदन    ₹200
आरक्षित वर्ग, विभागीय आवेदन    ₹100
कियोस्क के जरिए पोर्टल शुल्क    ₹60
पंजीकृत उपयोगकर्ता का पोर्टल शुल्क    ₹20
आवेदन में सुधार करने पर ₹20 प्रति सुधार और ₹40 पोर्टल शुल्क देना होगा।

MPESB Police Recruitment 2026: जरूरी तारीखें
ऑनलाइन आवेदन शुरू: 24 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 8 अक्टूबर 2026
आयु की गणना: 8 अक्टूबर 2026
लिखित परीक्षा शुरू: 3 नवंबर 2026

अभ्यर्थियों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले MPESB की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन में अपनी शैक्षणिक और तकनीकी योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लें।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs WI: कौन है वेस्टइंडीज का नया ‘पूरन’? भारत में दिखाएगा अपना दम, विंडीज स्क्वॉड में सेलेक्शन

वेस्टइंडीज के वनडे स्क्वॉड में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिला है और न्यूजीलैंड-श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी भारत आ रहे हैं. टी20 में जरूर एक स्टार खिलाड़ी नहीं आ रहा है. Sat, 19 Sep 2026 23:45:54 +0530

  Videos
See all

US Tarrif News : 'अमेरिका का टैरिफ लगाना गलत'...#ustariffs #india #indiausrelations #donaldtrump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:34:06+00:00

West Bengal News : हुमायूं की AJUP को मिला टेबल का चुनाव चिन्ह #humayunkabir #westbengal #ytshorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T19:08:48+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers