Responsive Scrollable Menu

सेमिकॉन 2026 आज दूसरा दिन, 500 से ज्यादा कंपनियों ने सेमीकंडक्टर प्रोडक्शन को लेकर कमर कसी

Semicon 2026: अब दो दिन दूर नहीं जब भारत सेमीकंडक्टर के छेत्र में अमेरिका, चीन, जापान, ताइवान को कड़ी टक्कर देने के लिए अपनी तकनीक का लोहा दुनिया में मनवाएगा, जहाँ न सिर्फ चिप की मैनुफैक्टरिंग का रास्ता साफ़ होगा बल्कि उसे सुरक्षित और गुणवत्ता को भी बेहतर करेगा. 

दिल्ली के यशोभूमि में चल रहे सेमीकंडक्टर मिशन सेमिकॉन 2026 का लक्ष्य 5 साल का रखा गया है जिसे पीएम मोदी ने शुरू किया, दुनियाभर से दिग्गज कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया है और अगले 5 साल में 12 लाख करोड़ का निवेश भी इसमें होना है. 

चिप उत्पादन के खतरों को AI की मदद से पता लगाना

दिल्ली के यशोभूमि में आज से तीन दिनों तक आयोजित Semicon में एक ऐसा टेक्नोलॉजी है जो कंपनी को करोड़ो के नुकसान से बचाती है। तकनीक का नाम है मल्टी सेंसर मोड्यूल. RayVector का wafer handling टेक्नोलॉजी। ये छोटे से छोटे चिप में गड़बड़ी को सेकेंडों में पकड़ लेता है और कंपनी को बड़े नुकसान से बचाता है.

सेमीकंडक्टर निर्माण अब केवल चिप बनाने तक सीमित नहीं रह गया है। इसमें सटीक imaging, intelligent sensing और AI आधारित analysis की भूमिका लगातार बढ़ रही है। RayVector इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए research और वास्तविक दुनिया में इस्तेमाल होने वाली technology के बीच की दूरी कम करने पर काम कर रही है।

क्या बोले एक्सपर्ट?

RayVector के Founder और CEO श्रीकांत के. अवधानी ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य जटिल semiconductor ideas को research से निकालकर वास्तविक products में बदलना है। उन्होंने कहा कि कंपनी अब sensor और vision innovation के क्षेत्र में अपनी proprietary technologies और products विकसित करने पर विशेष ध्यान दे रही है, ताकि भारत से globally relevant semiconductor technologies तैयार की जा सकें। Research से लेकर Intelligence, Design, Engineering, Product Development और Scale तक फैला है. AI, high-precision imaging, sensor technology और physics-based engineering को एक साथ जोड़कर semiconductor inspection, intelligent sensing, automated analysis और AI-enabled manufacturing जैसे क्षेत्रों के लिए समाधान विकसित किए जा रहे हैं।

RayVector के CTO क्या बोले?

RayVector के CTO चक्रवर्ती एलुमलाई के मुताबिक, कंपनी का जोर innovation को laboratory तक सीमित रखने के बजाय उसे practical और scalable products में बदलने पर है। भारत के साथ अमेरिका में भी कंपनी की मौजूदगी है। Oregon के Tualatin में उसका engineering presence है। कंपनी के मुताबिक भारत की R&D क्षमताओं और अमेरिकी semiconductor ecosystem के साथ सहयोग को जोड़कर वह अपने वैश्विक विस्तार को आगे बढ़ा रही है। RayVector अब अपने अगले चरण में R&D और engineering capabilities के साथ-साथ अपने नाम से proprietary semiconductor technologies और products विकसित करने की दिशा में बढ़ रही है।

Continue reading on the app

Salman Khan ने भारी भीड़ के बीच सिक्योरिटी के सामने जोड़े हाथ, बच्चों के लिए आखिर क्यों उठाया ये कदम?

Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी एक्टिंग और फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं वहीं, आए दिन एक्टर स्पॉट भी होते रहते हैं. अब हाल ही में सलमान मुंबई में नेता आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई और वो सिक्योरिटी के सामने हाथ जोड़ते दिखें. चलिए जानते हैं क्या हुआ.

सलमान खान ने हाथ जोड़कर मांगी जगह

दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान आशीष शेलार के गणपति पंडाल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान भाईजान को देखते ही भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने लोगों ने घेर लिया. हालांकि उनकी सिक्योरिटी भी मौजूद थी, जिन्होंने सलमान को प्रोटैक्ट किया. लेकिन फैंस और पैपराजी की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सलमान को अपनी कार तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई और इसे दौरान उन्होंने खुद हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता देने की अपील की.

बच्चों के लिए उठाया ये कदम

वहीं, सलमान खान जब अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे तभी उनकी नजर वहां मौजूद कुछ छोटे बच्चों पर पड़ी. लेकिन  भीड़ इतनी थी कि सिक्योरिटी गार्ड्स लोगों को पीछे कर रहे थे. हालांकि सलमान खान ने गार्ड्स से अपील की कि वो बच्चों को लेकर सावधानी बरते,  और धक्का ना मारे. वहीं, भाईजान ने कुछ पल के लिए अपने नन्हे फैंस से बातचीत भी की. वहीं, अब सलमान खान के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग

बच्चों को बेहद पसंद करते हैं सलमान

बता दें, सलमान खान बच्चों के साथ अपनी खास बॉन्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. वो अक्सर बच्चों के साथ प्यार से मिलते और उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं. यही वजह है कि फैंस को भी सलमान का बच्चों के प्रति ये अंदाज काफी पसंद आता है. एक्टर कई मौकों पर बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाते और उन्हें प्यार देते दिखाई दिए हैं. अपनी बहन और भाईयों के बच्चों के साथ भी सलमान को काफी देखा जाता है.

परिवार के साथ गणपति उत्सव में हुए शामिल

इससे पहले सलमान खान को भाई सोहेल खान के घर में अपने पूरे परिवार के साथ गणपति उत्सव और पारंपरिक आरती में शामिल होते देखा गया था.  इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में भी हिस्सा लिया.  विसर्जन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखे थे. कुछ देर बाद बहन अर्पिता ने उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया, जिसके तुरंत बाद सलमान ने गलती सुधारी थी.

सलमान खान का वर्कफ्रंट 

सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. वहीं, वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाली है. हालांकि फिल्म को CBFC से फिलहाल राहत नहीं मिली है. ऐसे में इसकी रिलीज टल गई है. इसके अलावा भाईजान नयनतारा के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. वहीं, वो निर्देशक राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की चर्चा है. इसके अलावा उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत-प्रेरित फिल्म 'कर्ण' से भी जोड़ा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- Friday OTT Releases: 'लस्ट स्टोरीज 3' से 'पापा यार' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज हुई नई फिल्मों-सीरीज

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: सॉफ्ट टेनिस में भारत का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म, इंडोनेशिया ने 2-0 से हराया

एशियाई खेलों में भारत को सॉफ्ट टेनिस के पुरुष टीम मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने ग्रुप सी में मंगोलिया और लाओस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि चीनी ताइपे से उसे हार मिली थी. क्वार्टर फाइनल में जय मीणा और योगेश चौधरी पुरुष युगल मुकाबले में टियो हुतारूक और फर्नांडो सांगेर से हार गए. इसके बाद आर्यन ठाकुर को पुरुष एकल में बागुस प्राडेवा ने मात दी. Fri, 18 Sep 2026 16:11:08 +0530

  Videos
See all

tukaram mundhe in action : shah rukh khan, ajay devgn और tiger shroff को नोटिस क्यों ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T10:40:56+00:00

Matthew VanDyke Bail Granted: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डायके को जमानत | US National VanDyke NIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T10:41:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers