Salman Khan ने भारी भीड़ के बीच सिक्योरिटी के सामने जोड़े हाथ, बच्चों के लिए आखिर क्यों उठाया ये कदम?
Salman Khan Viral Video: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपनी एक्टिंग और फिल्मों के लिए तो जाने ही जाते हैं. लेकिन पिछले कुछ समय से वो अपने सोशल मीडिया पोस्ट की वजह से चर्चा में हैं वहीं, आए दिन एक्टर स्पॉट भी होते रहते हैं. अब हाल ही में सलमान मुंबई में नेता आशीष शेलार के घर गणपति दर्शन के लिए पहुंचे. इस दौरान भारी भीड़ जमा हो गई और वो सिक्योरिटी के सामने हाथ जोड़ते दिखें. चलिए जानते हैं क्या हुआ.
सलमान खान ने हाथ जोड़कर मांगी जगह
दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में सलमान खान आशीष शेलार के गणपति पंडाल से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं. इस दौरान भाईजान को देखते ही भारी भीड़ जमा हो गई और उन्होंने लोगों ने घेर लिया. हालांकि उनकी सिक्योरिटी भी मौजूद थी, जिन्होंने सलमान को प्रोटैक्ट किया. लेकिन फैंस और पैपराजी की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि सलमान को अपनी कार तक पहुंचने में काफी परेशानी हुई और इसे दौरान उन्होंने खुद हाथ जोड़कर लोगों से रास्ता देने की अपील की.
बच्चों के लिए उठाया ये कदम
वहीं, सलमान खान जब अपनी कार की ओर बढ़ रहे थे तभी उनकी नजर वहां मौजूद कुछ छोटे बच्चों पर पड़ी. लेकिन भीड़ इतनी थी कि सिक्योरिटी गार्ड्स लोगों को पीछे कर रहे थे. हालांकि सलमान खान ने गार्ड्स से अपील की कि वो बच्चों को लेकर सावधानी बरते, और धक्का ना मारे. वहीं, भाईजान ने कुछ पल के लिए अपने नन्हे फैंस से बातचीत भी की. वहीं, अब सलमान खान के इस अंदाज की फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं.
ये भी पढ़ें- सलमान खान ने गलत तरीके से की गणपति बप्पा की आरती, वीडियो वायरल होने पर ऐसे रिएक्शन दे रहे लोग
बच्चों को बेहद पसंद करते हैं सलमान
बता दें, सलमान खान बच्चों के साथ अपनी खास बॉन्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं. वो अक्सर बच्चों के साथ प्यार से मिलते और उनके साथ मस्ती करते नजर आते हैं. यही वजह है कि फैंस को भी सलमान का बच्चों के प्रति ये अंदाज काफी पसंद आता है. एक्टर कई मौकों पर बच्चों के साथ तस्वीरें खिंचवाते और उन्हें प्यार देते दिखाई दिए हैं. अपनी बहन और भाईयों के बच्चों के साथ भी सलमान को काफी देखा जाता है.
परिवार के साथ गणपति उत्सव में हुए शामिल
इससे पहले सलमान खान को भाई सोहेल खान के घर में अपने पूरे परिवार के साथ गणपति उत्सव और पारंपरिक आरती में शामिल होते देखा गया था. इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में भी हिस्सा लिया. विसर्जन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखे थे. कुछ देर बाद बहन अर्पिता ने उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया, जिसके तुरंत बाद सलमान ने गलती सुधारी थी.
सलमान खान का वर्कफ्रंट
सलमान खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो इन दिनों 'बिग बॉस 20' को होस्ट कर रहे हैं. वहीं, वो जल्द ही मातृभूमि में नजर आने वाली है. हालांकि फिल्म को CBFC से फिलहाल राहत नहीं मिली है. ऐसे में इसकी रिलीज टल गई है. इसके अलावा भाईजान नयनतारा के साथ भी फिल्म करने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग चल रही है. वहीं, वो निर्देशक राज और डीके की सुपरहीरो फिल्म में नजर आ सकते हैं, जिसकी शूटिंग 2027 में शुरू होने की चर्चा है. इसके अलावा उनका नाम राकेश ओमप्रकाश मेहरा की महाभारत-प्रेरित फिल्म 'कर्ण' से भी जोड़ा जा रहा है.
ये भी पढ़ें- Friday OTT Releases: 'लस्ट स्टोरीज 3' से 'पापा यार' तक, इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज हुई नई फिल्मों-सीरीज
5 फेस ऑयल जो चेहरे को बनाते हैं मक्खन सा मुलायम, हर दिन बढ़ेगा ग्लो!
चेहरे पर यूथफुल चमक चाहिए और आप कोई सिंपल तरीका तलाश रहे हैं जिसमें किसी तरह का झंझट न हो तो फेस ऑयल बेस्ट रहते हैं. ये आपकी स्किन को पोषण देकर नमी बनाए रखते हैं, जिससे ग्लो बना रहता है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










