संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के शतक के बाद किया कुछ ऐसा, जीत लिया करोड़ों फैंस का दिल, हर तरफ हो चर्चा
IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई टी-20 सीरीज के तीसरे और आखिरी मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार बल्लेबाजी की और शतक ठोक दिया. अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक लगाकर इतिहास रच दिया. वह T20I क्रिकेट (फुल मेंबर) में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. वैसे देखा जाए तो मैच के स्टार तो अभिषेक शर्मा रहे, लेकिन इस दौरान संजू सैमसन ने कुछ ऐसा किया, जिसकी वजह से उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है. आइए जानते हैं कि मामला आखिर क्या है...
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने दिलाई मजबूत शुरुआत
????????????????????????????????????????, indeed! ????????
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
Afghanistan Captain Ibrahim Zadran joins #TeamIndia and Captain Shreyas Iyer during the victory celebrations ????#AFGvIND | @ACBofficials pic.twitter.com/TniITU33z0
भारत की ओर से ओपनिंग करने आए अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और टीम इंडिया को मजबूत शुरुआत दिलाई. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 142(59) रनों की साझेदारी बनाई. अभिषेक ने तो 9वें ओवर में ही 30 गेंदों में शतक जड़ दिया. फिर, 10वें ओवर में वह 34 गेंद पर 108 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. संजू सैमसन ने 35 गेंदों में 50 रन की पारी खेली.
अपना शतक पूरा करने के बाद अभिषेक शर्मा ने अतरंगी सेलिब्रेशन किया. वह मैदान पर बीच में हेलमेट और ग्लव्स निकालकर बैठ गए, मानो वह ध्यान लगा रहे हो. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद अभिषेक ने बताया कि वह पिछले कुछ टाइम से मेडिटेशन कर रहे हैं, जिसे दिखाने के लिए ही उन्होंने ऐसा सेलिब्रेशन किया.
संजू सैमसन ने जीता करोड़ों फैंस का दिल
Look at the reaction of Sanju Samson when Abhishek Sharma was celebrating his HUNDRED ????????
— Mukku (@Cric_Mukku) September 17, 2026
- Bhaichara on top ❤️ pic.twitter.com/wImhzf6ye1
अभिषेक शर्मा ने जब शतक लगाया, तब दूसरे छोर पर संजू सैमसन मौजूद थे. संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा के पास बधाई देने के लिए पहुंचे लेकिन तभी शतकवीर जमीन पर बैठकर सेलिब्रेट करने लगे. ये देखकर संजू बीच में आने की जगह साइड में खड़े होकर उनके सेलिब्रेशन का इंतजार करने लगे, जिससे अभिषेक अपना मोमेंट इंजॉय कर सकें. जब अभिषेक शर्मा खड़े हुए तब संजू ने गले लगाकर उन्हें बधाई दी. इस वाक्ये का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस संजू सैमसन के इस जेस्टर की जमकर तारीफ कर रहे हैं.
संजू सैमसन के लिए अच्छी रही सीरीज
अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज संजू सैमसन के लिए अच्छी रही. पहले मैच में संजू सस्ते में आउट हो गए थे, लेकिन फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, 22 गेंदों पर 57 रनों की पारी खेली. फिर तीसरे और आखिरी टी-20 मैच में उन्होंने 35 गेंदों पर 50 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली.
भारत ने 3-0 से जीत ली सीरीज
3️⃣ Matches
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
2️⃣2️⃣9️⃣ Runs
7️⃣6️⃣.3️⃣3️⃣ Average
2️⃣6️⃣9️⃣.4️⃣1️⃣ Strike-rate
Abhishek Sharma is adjudged the Player of the Series for his incredible consistency ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/2g2D8re859
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और सीरीज में अफगानिस्तान को 3-0 से क्लीन स्वीप करके पवलेयिन का रास्ता दिखा दिया. वहीं, इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने के लिए अभिषेक शर्मा को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
सीरीज के 3 मुकाबलों में 76.33 के औसत और 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 229 रन बनाए. इसमें उन्होंने 18 चौके और 22 छक्के लगाए. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
शरीर और मन को संतुलित रखने के लिए करें ताड़ासन, जानिए इसके लाभ
नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में घंटों एक ही जगह बैठकर काम करने से हमारा शारीरिक पोस्चर बिगड़ जाता है। ऐसे में शरीर और मन को संतुलित रखने के लिए योगासन सबसे सरल और प्रभावी उपाय है। योग के विभिन्न आसनों में से एक प्रमुख आसन है ताड़ासन, जो देखने में भले ही सहज लगे, लेकिन इसके स्वास्थ्य लाभ अनेक हैं।
ताड़ासन को समस्थिति भी कहा जाता है। ताड़ शब्द का अर्थ संस्कृत में पर्वत होता है, जिसके ऊपर इस आसन का नाम रखा गया है। ताड़ासन योग का एक मूलभूत आसन है क्योंकि यह आसन अनेक आसनों का आधार है और योग साधना में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। एक्सपर्ट के अनुसार यह बेहद आसान और फायदेमंद योगासन है, जिसे करने से हाइट भी बढ़ने लगती है।
भारत सरकार का आयुष मंत्रालय बताता है कि ताड़ासन करने से एक-दो नहीं, कई फायदे मिलते हैं। इसे करने के लिए सबसे पहले पैरों को 2 इंच की दूरी पर रखकर सीधे खड़े हों। उंगलियों को आपस में फंसा लें और कलाई को बाहर की ओर मोड़ें। सांस लेते हुए बाजुओं को सिर के ऊपर कंधों की सीध में उठाएं। इसके बाद, एड़ियों को जमीन से ऊपर उठाकर पंजों पर संतुलन बनाएं। इस मुद्रा में 10-15 सेकंड तक रहना चाहिए।
आमतौर पर हम अपनी छाती और पीठ की मांसपेशियों में कम-कम खिंचाव ला पाते हैं, लेकिन ताड़ासन करने से छाती, कंधे और पीठ की मांसपेशियों में भी खिंचाव आता है। इस आसन के नियमित अभ्यास से शरीर का कद बढ़ने की संभावना बढ़ जाती है और स्लिप डिस्क की संभावना नहीं रहती है।
एक्सपर्ट का कहना है कि ताड़ासन एक ऐसा योगासन है जो शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। हालांकि, सावधानियां बरतनी जरूरी हैं। लो ब्लड प्रेशर या चक्कर की समस्या वाले लोग पंजों पर संतुलन बनाते समय सतर्क रहें। गर्भवती महिलाओं को योग प्रशिक्षक की देखरेख में यह आसन करना चाहिए। अधिक समय तक मुद्रा में रहने से पैरों पर दबाव पड़ सकता है, इसलिए शरीर की क्षमता के अनुसार अभ्यास करें।
--आईएएनएस
एनएस/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








