Responsive Scrollable Menu

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 4 पदों पर 1.5 वोटर चुनेंगे Gen-Z लीडर, कल होगा फैसला

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर मतदान हो रहे हैं. 4 पदों के लिए 20 उम्मीवार मैदान में उतरे हैं. 1.5 लाख से ज्यादा वोटर अपने नए 4  Gen Z नेता चुनेंगे. कल यानी 19 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इस बार 1.51 लाख से ज्यादा छात्र वोट डालेंगे. 4 केंद्रीय पदों के लिए होने वाली वोटिंग के लिए 52 कॉलेजों और मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई है. चुनाव में 830 बैलेट यूनिट और 281 कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल होगा. छात्रों की सुविधा के लिए सुबह और शाम की शिफ्ट के हिसाब से मतदान का समय तय किया गया है. सुबह की शिफ्ट के छात्र 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि शाम की शिफ्ट के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट डाल सकेंगे. शनिवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

DUSU चुनाव में 20 उम्मीदवार, चार पदों पर मुकाबला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में चार प्रमुख पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं. अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच और सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए चार-चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव में ABVP, NSUI, AISA-SFI गठबंधन और ASAP समेत कई छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

NSUI से अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी उम्मीदवार हैं. वहीं ABVP ने अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पर इशू मौर्य, सचिव पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पर लक्ष्यराज सिंह को मैदान में उतारा है. AISA-SFI गठबंधन की ओर से अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पर अक्षत शिखर, सचिव पर स्टैनजिन डेसक्यॉन्ग और संयुक्त सचिव पर बी पारीजात चुनाव लड़ रहे हैं.

हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान हुई हिंसा अब कोर्ट तक पहुंच गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए DU, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. मामले पर आज फिर सुनवाई होगी. कोर्ट ने संकेत दिया है कि अगर कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हुआ तो चुनाव को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है. ऐसे में आज की सुनवाई छात्र संघ चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Continue reading on the app

पासपोर्ट नियमों में बड़ा बदलाव, 15 साल से कम बच्चों का पासपोर्ट अब 5 साल तक रहेगा वैध

15 साल से कम उम्र के बच्चों को जारी होने वाले साधारण भारतीय पासपोर्ट अब पांच साल या बच्चे के 18 साल का होने तक, जो भी पहले हो, तक वैध रहेंगे. विदेश मंत्रालय द्वारा अधिसूचित नए नियमों के तहत यह बदलाव किया गया है. पासपोर्ट (संशोधन) नियम, 2026, गुरुवार को भारत के राजपत्र में प्रकाशित किया गया है, जो पासपोर्ट नियम, 1980 में संशोधित करता है.

संशोधित नियम 12(1ए) के तहत, 15 साल से कम उम्र के बच्चे को जारी किया गया 36 पन्नों वाला साधारण पासपोर्ट जारी होने की तारीख से पांच साल की अवधि तक, या बच्चे के 18 साल की उम्र पूरी होने तक, जो भी पहले हो, वैध रहेगा. 15 सितंबर की अधिसूचना में पासपोर्ट आवेदन शुल्क से संबंधित नियम 8 में भी संशोधन किया गया है, जिसमें कहा गया है कि आवेदन की प्रत्येक श्रेणी के लिए देय शुल्क नियमों की अनुसूची IV में निर्दिष्ट के अनुसार होगा. संशोधित नियम आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशन की तारीख से लागू हो गए हैं. विदेश मंत्रालय ने 1 जुलाई से पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की थी. बढ़ा हुआ शुल्क नए पासपोर्ट आवेदन, नवीनीकरण, तत्काल सेवाओं, खोए या क्षतिग्रस्त पासपोर्ट के बदले नए पासपोर्ट, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट (पीसीसी) और अन्य पासपोर्ट से जुड़ी सेवाओं पर लागू है.

आठ साल से कम उम्र के बच्चों और 60 साल से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए नए पासपोर्ट आवेदन पर 10 प्रतिशत की छूट जारी रहेगी. हालांकि, यह छूट पासपोर्ट के पुनः जारी आवेदनों पर लागू नहीं होगी. वयस्कों के मामले में, 36 पन्नों वाले नए पासपोर्ट या नवीनीकरण के लिए सामान्य आवेदन पर शुल्क मौजूदा 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,500 रुपये कर दिया गया है. 60 पन्नों वाले पासपोर्ट (वयस्क, सामान्य) के लिए शुल्क 2,000 रुपये से बढ़ाकर 3,500 रुपये कर दिया गया है. तत्काल योजना के तहत 36 पन्नों वाले वयस्क पासपोर्ट के लिए शुल्क 3,500 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि इस श्रेणी में 60 पन्नों वाले पासपोर्ट के लिए शुल्क 4,000 रुपये से बढ़कर 6,000 रुपये हो गया है.

तत्काल श्रेणी में 60 पन्नों वाले वयस्क पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट के लिए शुल्क 5,500 रुपये से बढ़ाकर 8,500 रुपये कर दिया गया है. 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए भी पासपोर्ट सेवाएं महंगी हो गई हैं. नाबालिगों के लिए 36 पन्नों वाले नए या पुनः जारी (सामान्य) पासपोर्ट के मामले में, शुल्क 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,750 रुपये कर दिया. तत्काल श्रेणी में नाबालिगों के लिए 36 पन्नों वाले नए या पुनः जारी पासपोर्ट के मामले में, शुल्क 3,000 रुपये से 4,250 रुपये किया गया.  

INPUT: ANI

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर ने 15 दिन पहले खुद छोड़ी नौकरी, नए चीफ सेलेक्टर पर क्या बोले BCCI के बॉस?

शुक्रवार को मुंबई में BCCI की सालाना बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें चीफ सेलेक्टर का मुद्दा एजेंडा का हिस्सा नहीं था लेकिन बैठक के बाद सवाल इसको लेकर ही सबसे ज्यादा पूछे गए. Fri, 18 Sep 2026 21:24:01 +0530

  Videos
See all

Manoj Yadav Attacks BJP: Garjana: डिबेट में भाषाई मर्यादा लांघे Manoj Yadav, एंकर ने फिर जो रगड़ा ! #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:36:42+00:00

Rashtra Sarvopari: West Bengal By Election से पहले खेला | Mamata Banerjee | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:30:42+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers