Responsive Scrollable Menu

एशियन गेम्स में भारत की शानदार शुरुआत, श्री चरणी ने जापान के खिलाफ बैक टू बैक 2 गेंदों में लिए विकेट

INDW VS JAPW: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय टीम मेजबान जापान के साथ क्वार्टर फाइनल मैच खेल रही है. कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले जा रहे मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. नतीजन, पहले बल्लेबाजी करने उतरी जापान की टीम ने पूरी कोशिश की. मगर, श्री चरणी ने शुरुआती 2 विकेट बैक टू बैक 2 गेंदों पर ले लिए. इसके बाद वह हैट्रिक पर थी, मगर वह हैट्रिक पूरी नहीं कर सकीं.

 

 

ऐसी हैं दोनों टीमों की प्लेइंग-11

जापान महिला : हारुना इवासाकी, अकारी निशिमुरा कानो, माई यानागिडा (कप्तान), एरिका ओडा, अहिल्या चंदेल, शिमाको काटो, अयाका काटो-स्टैफोर्ड, अयुमी फुजिकावा, हिनासे गोटो (विकेटकीपर), एरिका तोगुची क्विन, नोनोहा यासुमोतो

भारत महिला : स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, गुनालन कमलिनी, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, क्रांति गौड़, नंदनी शर्मा

ये भी पढ़ें: 'क्रिकेट ऐसे ही चलता है...', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट'

Continue reading on the app

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 4 पदों पर 1.5 वोटर चुनेंगे Gen-Z लीडर, कल होगा फैसला

DUSU Election 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्रसंघ चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है. इसमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के पद पर मतदान हो रहे हैं. 4 पदों के लिए 20 उम्मीवार मैदान में उतरे हैं. 1.5 लाख से ज्यादा वोटर अपने नए 4  Gen Z नेता चुनेंगे. कल यानी 19 सितंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे.

दिल्ली यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव में इस बार 1.51 लाख से ज्यादा छात्र वोट डालेंगे. 4 केंद्रीय पदों के लिए होने वाली वोटिंग के लिए 52 कॉलेजों और मतदान केंद्रों पर व्यवस्था की गई है. चुनाव में 830 बैलेट यूनिट और 281 कंट्रोल यूनिट का इस्तेमाल होगा. छात्रों की सुविधा के लिए सुबह और शाम की शिफ्ट के हिसाब से मतदान का समय तय किया गया है. सुबह की शिफ्ट के छात्र 8:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक, जबकि शाम की शिफ्ट के छात्र दोपहर 3 बजे से शाम 7:30 बजे तक वोट डाल सकेंगे. शनिवार को मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे.

DUSU चुनाव में 20 उम्मीदवार, चार पदों पर मुकाबला

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में चार प्रमुख पदों के लिए कुल 20 उम्मीदवार मैदान में हैं. अध्यक्ष पद के लिए सात, उपाध्यक्ष के लिए पांच और सचिव व संयुक्त सचिव पद के लिए चार-चार प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं. चुनाव में ABVP, NSUI, AISA-SFI गठबंधन और ASAP समेत कई छात्र संगठनों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

NSUI से अध्यक्ष पद पर विजय शंकर मीणा, उपाध्यक्ष पद पर वीर चतरथ, सचिव पद पर नम्रता चौधरी और संयुक्त सचिव पद पर गोपाल चौधरी उम्मीदवार हैं. वहीं ABVP ने अध्यक्ष पद पर यश डबास, उपाध्यक्ष पर इशू मौर्य, सचिव पर रिया छाबड़ी और संयुक्त सचिव पर लक्ष्यराज सिंह को मैदान में उतारा है. AISA-SFI गठबंधन की ओर से अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूड़ी, उपाध्यक्ष पर अक्षत शिखर, सचिव पर स्टैनजिन डेसक्यॉन्ग और संयुक्त सचिव पर बी पारीजात चुनाव लड़ रहे हैं.

हिंसा मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई

दिल्ली यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस में छात्र संघ चुनाव के प्रचार के दौरान हुई हिंसा अब कोर्ट तक पहुंच गई है. दिल्ली हाई कोर्ट ने घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए DU, दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार से अब तक की गई कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है. मामले पर आज फिर सुनवाई होगी. कोर्ट ने संकेत दिया है कि अगर कार्रवाई से वह संतुष्ट नहीं हुआ तो चुनाव को लेकर भी अहम फैसला लिया जा सकता है. ऐसे में आज की सुनवाई छात्र संघ चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है.

Continue reading on the app

  Sports

WCPL 2026 Final: 39 साल, 39 चमत्कारिक रन…जानिए कौन हैं चेडियन नेशन जिन्होंने गयाना को बनाया पहली बार चैंपियन

महिला कैरेबियन प्रीमियर लीग के फाइनल में गयान अमेजॉन वॉरियर्स को चमत्कारिक जीत मिली. ये जीत तय की 39 साल की खिलाड़ी ने, जिसने नाबाद 39 रन ही बनाकर मैच पलट दिया. Fri, 18 Sep 2026 20:52:36 +0530

  Videos
See all

Pitbull Attack: पिटबुल बने 'आदमखोर'? | Sonipat | CCTV Footage | Breaking #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:02:36+00:00

ChakraView | Sumit Awasthi | ममता को फुटबॉल खिलाड़ी, ऋतुब्रत को लिफाफा, कौन भारी? | West Bengal #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:09:05+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers