Salt Health Risks: खाने में ज्यादा Sodium बढ़ा सकता है High BP और Heart Attack का खतरा
सेहत के लिए जो चीजें सबसे ज्यादा नुकसानदायक बताई गई हैं, वह ज्यादा नमक और चीनी का सेवन है। नमक के बिना खाने में कोई स्वाद नहीं लगता है। लेकिन अगर खाने में ज्यादा नमक का इस्तेमाल किया जाए, तो यह सेहत के लिए कई मुश्किलें खड़ी कर सकता है। दाल, सलाह, नमकीन आदि में थोड़ा ज्यादा नमक, इन छोटी-छोटी आदतों से दिनभर में शरीर में कितना नमक जा रहा है, इसका अंदाजा हमें नहीं हो पाता है।
वहीं सोडियम हमारे शरीर में पानी का संतुलन, मांसपेशियों और नसों के काम में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा सोडियम की मात्रा लेने पर यह शरीर पर बोझ बढ़ा सकता है। ज्यादा नमक का सेवन ब्लड प्रेशर को बढ़ाने वाला माना जाता है और इसके नुकसान इससे भी ज्यादा हो सकते हैं, जिसका लोगों को अंदाजा तक नहीं होता है।
इसे भी पढ़ें: दिनभर की थकान और पैरों के भारीपन से राहत दिलाएगा सेंधा नमक वाला 20 Minute Pedicure
अधिक सोडियम नुकसानदायक
WHO के अनुसार, वयस्कों को एक दिन में 5 ग्राम या इससे कम मात्रा में नमक का सेवन करना चाहिए। वहीं ध्यान रखें कि इसमें सिर्फ खाना पकाते समय डाला गया नमक नहीं, बल्कि प्रोसेस्ड और पैकेज्ड फूड, सॉस, नमकीन, अचार और अन्य चीजों से मिलने वाला सोडियम भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें: दिनभर की थकान और पैरों के भारीपन से राहत दिलाएगा सेंधा नमक वाला 20 Minute Pedicure
अधिक सोडियम का सेवन करने से इसका सबसे ज्यादा असर ब्लड प्रेशर पर होता है। लेकिन इसके जोखिम सिर्फ हाई बीपी तक ही सीमित नहीं हैं।
लंबे समय तक ज्यादा नमक लेने से दिल और ब्लड वेसेल्स पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं किडनी को भी एक्स्ट्रा सोडिमय को निकालने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ती है।
ब्लड प्रेशर पर पड़ता है असर
जब शरीर में सोडियम की मात्रा बढ़ती है, तो बॉडी में एक्स्ट्रा तरल पदार्थ जमा होने लगता है। जिससे ब्लड की मात्रा और ब्लड वेसेल्स पर भी दबाव बढ़ सकता है और हाई बीपी की समस्या हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: फर्श पर पड़े नूडल्स से बन रही थी नमकीन भुजिया! FSSAI की बड़ी कार्रवाई, 'Wai Wai' बनाने वाली कंपनी के उत्पादन पर रोक
यही कारण है कि हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान रहने वाले लोगों को डाइट में नमक कम करने की सलाह दी जाती है।
लंबे समय तक बढ़ा हुआ हाई बीपी दिल और ब्लड वेसेल्स पर लगातार दबाव डालता है। जिससे स्ट्रोक और हृदय रोग संबंधी जोखिमों का खतरा बढ़ सकता है।
बढ़ सकता है दिल पर दबाव
बढ़ा हुआ बीपी और ज्यादा नमक दोनों एक-दूसरे से जुड़े हैं। अक्सर जब आपका बीपी हाई रहता है, तो दिल को शरीर में ब्लड पहुंचाने के लिए एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती है। समय के साथ यह रक्त वाहिकाओं पर हृदय पर एक्स्ट्रा दबाव डाल सकता है।
इसे भी पढ़ें: व्रत में Satvik Food ही क्यों खाया जाता है? जानिए इसके पीछे की पूरी परंपरा
WHO के मुताबिक अधिक सोडियम वाली डाइड बीपी को बढ़ाती है। वहीं बढ़ा हुआ बीपी हार्ट अटैक, हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी समस्याओं की वजह बन सकता है।
किडनी पर पड़ती है एक्स्ट्रा मेहनत
शरीर में सोडियम और पानी का संतुलन बनाए रखने में किडनी अहम भूमिका निभाती है। लेकिन जब शरीर में अधिक सोडियम जाता है, तो इसको बाहर निकालने में किडनी को मेहनत भी अधिक करनी पड़ती है। इस तरह से किडनी के लिए सोडियम और हाई बीपी दोनों मुश्किलें बढ़ाने लगते हैं।
ज्यादा नमक के जोखिम
बता दें कि नमक में मौजूद सोडियम शरीर के पानी के संतुलन को प्रभावित कर सकता है। अधिक सोडियम के सेवन से कुछ लोगों के शरीर में पानी जमा होने लगता है। खासकर इसका असर उन लोगों में अधिक देखने को मिल सकता है, जिनको किडनी, हृदय या अन्य सेहत संबंधी समस्याएं हैं।
Russia और Iran पर नए प्रतिबंधों के विधेयक पर हस्ताक्षर करेंगे Donald Trump
(सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, 17 सितंबर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को बताया कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप रूस और ईरान पर प्रतिबंध लगाने संबंधी अधिनियम पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं। यह बयान अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा इस विधेयक को मंजूरी दिए जाने के एक दिन बाद आया है, जिसमें मॉस्को के शीर्ष ऊर्जा खरीदारों पर भारी शुल्क लगाने का भी प्रावधान है। विधेयक पर राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कर इसे कानून में बदलने के बारे में पूछे जाने पर व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने पीटीआई-को बताया, राष्ट्रपति इस विधेयक पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं।
भारत के विदेश मंत्रालय ने रूस पर प्रतिबंध संबंधी अमेरिकी विधेयक पारित होने पर प्रतिक्रिया देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि भारत अपने 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और विविध स्रोतों से ऊर्जा खरीद जारी रखेगा।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








