Responsive Scrollable Menu

iPhone 18 Pro Sale: Burgundy रेड का गजब क्रेज, खरीदने के लिए रातभर जागे लोग; दिल्ली से मुंबई तक Apple Store के बाहर कतारें

iPhone 18 Pro Sale Live: Apple के नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारत में सेल शुरू हो गई है। पहली सेल को लेकर Apple फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु समेत कई शहरों में Apple Store खुलने से पहले ही ग्राहकों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ ग्राहक तो नए iPhone को सबसे पहले खरीदने के लिए रातभर स्टोर के बाहर इंतजार करते रहे।

पहली सेल के दौरान खासतौर पर Burgundy Red कलर को काफी पसंद किया जा रहा है। कई खरीदारों ने इसी कलर में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चुना है।

रात से Apple Store के बाहर डटे रहे लोग
iPhone 18 Pro Series की बिक्री सुबह 8 बजे शुरू हुई, लेकिन कई ग्राहक इससे कई घंटे पहले ही Apple Store के बाहर पहुंच गए थे। कुछ Apple फैंस आधी रात से ही कतार में खड़े नजर आए। दिल्ली, नोएडा, मुंबई और बेंगलुरु के स्टोर्स के बाहर सुबह होने से पहले ही लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कुछ लोग फोन खरीदने के लिए पहुंचे थे, जबकि कई ग्राहक नए iPhone को पहली बार देखने के लिए भी स्टोर के बाहर मौजूद रहे। जैसे-जैसे स्टोर खुलने का समय करीब आया, कतार और लंबी होती गई।

Burgundy Red को लेकर दिखा खास उत्साह
इस बार Apple के नए Pro मॉडल में Burgundy Red कलर ग्राहकों का ध्यान खींच रहा है। पहली सेल में कई खरीदारों ने इसी कलर को प्राथमिकता दी। मुंबई में iPhone 18 Pro खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों में Mukesh Patel भी शामिल रहे। उन्होंने Burgundy Red कलर को प्री-बुक किया था और बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे से लाइन में इंतजार कर रहे थे।

Mukesh कंस्ट्रक्शन बिजनेस से जुड़े हैं और इससे पहले iPhone 17 Pro इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने iPhone 18 Pro को इसलिए चुना क्योंकि उन्हें कॉम्पैक्ट फोन पसंद है और बड़ा मॉडल उनके लिए सुविधाजनक नहीं है।

ये भी पढ़े-ः iPhone 18 Pro और Pro Max की आज पहली सेल: बैंक कार्ड से मिलेगा ₹8,000 तक डिस्काउंट, जानें कीमत-ऑफर्स

गुजरात से मुंबई पहुंचा Apple फैन
iPhone 18 Pro को लेकर फैंस की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोग दूसरे शहरों से भी फोन खरीदने पहुंचे। एक Apple फैन iPhone 18 Pro खरीदने के लिए गुजरात से मुंबई पहुंचा। वहीं, दिल्ली के साकेत स्थित Apple Store पर iPhone 18 Pro Max खरीदने वाले शुरुआती ग्राहक ने 256GB Burgundy Red मॉडल चुना। उन्होंने बताया कि वह खासतौर पर फोन के कैमरा को लेकर उत्साहित हैं।

iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत
भारत में iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत ₹1,64,900 रखी गई है। इसका 256GB मॉडल ₹1,64,900, 512GB मॉडल ₹1,89,900, 1TB मॉडल ₹2,39,900 और 2TB मॉडल ₹3,14,900 में उपलब्ध है। वहीं, iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत ₹1,79,900 है। इसके 256GB मॉडल की कीमत ₹1,79,900, 512GB मॉडल की ₹2,04,900, 1TB मॉडल की ₹2,54,900 और 2TB मॉडल की कीमत ₹3,29,900 है।

चार कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं नए Pro मॉडल
iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है:

  • Burgundy Red
  • Glacier
  • Silver
  • Black

पहली सेल के दौरान Burgundy Red कलर को लेकर ग्राहकों में खास उत्साह देखने को मिला। Apple Store के बाहर लगी कतारों और शुरुआती खरीदारों के बीच इस कलर की मौजूदगी ने इसे सेल के प्रमुख आकर्षणों में से एक बना दिया है।

कहां से खरीद सकते हैं iPhone 18 Pro?
ग्राहक iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को Apple Store के अलावा Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart, Amazon, Zepto और अन्य अधिकृत ऑनलाइन व ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीद सकते हैं। बैंक ऑफर और एक्सचेंज का लाभ लेने वाले ग्राहकों के लिए अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध ऑफर्स और शर्तें अलग हो सकती हैं। इसलिए खरीदारी से पहले संबंधित ऑफर की शर्तों को जांचना जरूरी है।

Continue reading on the app

Swatantra Bhardwaj को Tihar Jail से मिली रिहाई, कोर्ट ने दी 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत

दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत द्वारा तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दिये जाने के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार देर रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारद्वाज को जेल के बाहर इंतजार कर रही कार की ओर तेजी से बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर वहां से निकल गया। दिल्ली की एक अदालत ने 15 सितंबर को भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान उसके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी और उसके बाद नियमित जमानत की अर्जी पर विचार किया जाएगा। सत्र न्यायाधीश ने राहत देते हुए कई शर्तें लगाईं, जिनमें सोशल मीडिया या किसी भी मीडियाम मंच पर केस, अपने बचाव या शिकायतकर्ता के परिवार के बारे में पोस्ट करने या चर्चा करने पर रोक लगाना शामिल है।

भारद्वाज को कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्ग पुलिस थाना के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने के कुछ ही घंटों बाद, चार सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में ले लिया गया था। यह कार्रवाई भारद्वाज के एक साक्षात्कार के बाद की गई। भारद्वाज ने इसमें दावा किया था कि 23 जून के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने छात्रा के पिता का ‘सिर फोड़ दिया था’ और अपने राजनीतिक संपर्कों की वजह से गिरफ्तारी से बचा हुआ है।

Continue reading on the app

  Sports

अजीत अगरकर के भविष्य से लेकर रांची टेस्ट तक, जानें बीसीसीआई एजीएम की 5 बड़ी बातें

BCCI AGM 5 Big Points: बीसीसीआई की सालाना आम बैठक के बाद सचिव देवजीत सैकिया ने कई बड़े मुद्दो पर स्थिति स्पष्ट की. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर का कार्यकाल 4 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है, लेकिन उनके भविष्य को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है. सैकिया ने कहा कि अगले 15 दिनों में इस पर उचित फैसला लिया जाएगा. इसके अलावा, उन्होंने रांची में होने वाले बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट का वेन्यू बदलने की खबरों को खारिज किया और सुब्हदीप घोष को अस्थायी फील्डिं कोच नियुक्त करने की जानकारी दी. Fri, 18 Sep 2026 23:05:34 +0530

  Videos
See all

UPI Charges : UPI पेमेंट पर आई बड़ी खबर! | UPI Charges | UPI Payment News | Paytm #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:30:26+00:00

Trump bans CNN and Politico from White House for reporting "lies about administration" | BBC News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T21:29:57+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers