Swatantra Bhardwaj को Tihar Jail से मिली रिहाई, कोर्ट ने दी 3 हफ्ते की अंतरिम जमानत
दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक छात्र कार्यकर्ता के पिता पर कथित हमले के मामले में गिरफ्तार हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को अदालत द्वारा तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दिये जाने के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार देर रात तिहाड़ जेल से रिहा किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वीडियो सामने आया है जिसमें भारद्वाज को जेल के बाहर इंतजार कर रही कार की ओर तेजी से बढ़ते हुए देखा जा सकता है।
वह अपने साथियों के साथ कार में सवार होकर वहां से निकल गया। दिल्ली की एक अदालत ने 15 सितंबर को भारद्वाज को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत देते हुए कहा कि इस अवधि के दौरान उसके व्यवहार पर नजर रखी जाएगी और उसके बाद नियमित जमानत की अर्जी पर विचार किया जाएगा। सत्र न्यायाधीश ने राहत देते हुए कई शर्तें लगाईं, जिनमें सोशल मीडिया या किसी भी मीडियाम मंच पर केस, अपने बचाव या शिकायतकर्ता के परिवार के बारे में पोस्ट करने या चर्चा करने पर रोक लगाना शामिल है।
भारद्वाज को कथित मारपीट के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के संसद मार्ग पुलिस थाना के बाहर विरोध-प्रदर्शन करने के कुछ ही घंटों बाद, चार सितंबर को बुलंदशहर में हिरासत में ले लिया गया था। यह कार्रवाई भारद्वाज के एक साक्षात्कार के बाद की गई। भारद्वाज ने इसमें दावा किया था कि 23 जून के विरोध प्रदर्शन के दौरान उसने छात्रा के पिता का ‘सिर फोड़ दिया था’ और अपने राजनीतिक संपर्कों की वजह से गिरफ्तारी से बचा हुआ है।
iPhone 18 Pro और Pro Max की आज पहली सेल: बैंक कार्ड से मिलेगा ₹8,000 तक डिस्काउंट, जानें कीमत-ऑफर्स
iPhone 18 Pro Series First Sale: Apple के लेटेस्ट iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की आज से भारत में पहली सेल शुरू हो गई है। प्रीमियम सेगमेंट के इन दोनों स्मार्टफोन्स को ग्राहक Apple की आधिकारिक वेबसाइट, Apple Store के अलावा Flipkart, Amazon, Zepto और अन्य अधिकृत रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं। कंपनी ने दोनों मॉडल को कई स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया है।
iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत 1,64,900 रुपये है, जबकि iPhone 18 Pro Max को 1,79,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है। दोनों फोन के टॉप वेरिएंट की कीमत 3 लाख रुपये से ज्यादा है।
iPhone 18 Pro और Pro Max पर बैंक ऑफर
Apple की ओर से इन दोनों iPhone मॉडल पर चुनिंदा बैंक कार्ड के साथ कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। पात्र American Express, Axis Bank और ICICI Bank कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा, चुनिंदा बैंक के जरिए 6 महीने तक No Cost EMI का विकल्प भी उपलब्ध है। हालांकि, EMI और कैशबैक की पात्रता संबंधित बैंक के नियमों और कार्ड की शर्तों पर निर्भर करेगी।
Flipkart पर ₹8,000 तक का डिस्काउंट
अगर आप iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max को Flipkart से खरीदते हैं, तो Flipkart Axis Bank Credit Card से भुगतान करने पर 8,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा, चुनिंदा Axis Bank, ICICI Bank और SBI Credit Cards पर भी 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जा रहा है।
Trade-In पर मिल सकती है ₹81,500 तक की छूट
Apple अपने Trade In प्रोग्राम के तहत पुराने योग्य स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने का विकल्प भी दे रहा है। पुराने डिवाइस को एक्सचेंज करने पर ग्राहक को 81,500 रुपये तक की छूट मिल सकती है। हालांकि, Trade-In की अंतिम कीमत पुराने फोन के मॉडल, उसकी कंडीशन और अन्य मानकों पर निर्भर करेगी। इसलिए एक्सचेंज से पहले अपने पुराने डिवाइस की वास्तविक वैल्यू जरूर चेक कर लें।
iPhone 18 Pro की कीमत
iPhone 18 Pro चार स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध है। इसकी कीमत इस प्रकार है:
- 256GB: ₹1,64,900
- 512GB: ₹1,89,900
- 1TB: ₹2,39,900
- 2TB: ₹3,14,900
iPhone 18 Pro Max की कीमत
iPhone 18 Pro Max की कीमत भी स्टोरेज के हिसाब से अलग-अलग है:
- 256GB: ₹1,79,900
- 512GB: ₹2,04,900
- 1TB: ₹2,54,900
- 2TB: ₹3,29,900
यानी iPhone 18 Pro Max का 2TB मॉडल 3,29,900 रुपये तक जाता है, जबकि iPhone 18 Pro का 2TB वेरिएंट 3,14,900 रुपये में उपलब्ध है।
खरीदारी पर 3 महीने का फ्री सब्सक्रिप्शन
Apple की ओर से iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max खरीदने वाले ग्राहकों को Apple Music, Apple TV+ और Apple Arcade का 3 महीने का फ्री एक्सेस भी दिया जा रहा है। कुल मिलाकर, ग्राहक बैंक डिस्काउंट, No Cost EMI और पुराने फोन के Trade-In जैसे विकल्पों का इस्तेमाल करके iPhone 18 Pro या iPhone 18 Pro Max की प्रभावी कीमत कम कर सकते हैं। हालांकि, ऑफर की उपलब्धता और शर्तें खरीदारी के प्लेटफॉर्म, बैंक और कार्ड के अनुसार अलग हो सकती हैं।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi
Haribhoomi









