राहुल गांधी बोले- वोट चोरी के बाद अब पार्टी चोरी:ये सिर्फ ममता बनर्जी की लड़ाई नहीं; TMC के नाम-सिंबल पर EC की रोक
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) के नाम और चुनाव चिन्ह को लेकर चुनाव आयोग के अंतरिम आदेश की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वोट और सरकार के बाद अब पार्टी चोरी हो रही है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी की नहीं है। राहुल गांधी ने शुक्रवार को X पर लिखा- पहले शिवसेना, फिर NCP और अब तृणमूल कांग्रेस। हर बार एक ही पैटर्न- BJP और चुनाव आयोग मिलकर एक पार्टी को तोड़ते हैं। फिर उसका चुनाव चिन्ह छीन लिया जाता है। जब पूरी की पूरी पार्टी चोरी हो सकती है, तो करोड़ों भारतीयों के वोट चोरी होना भी हैरानी की बात नहीं। उन्होंने लिखा- वोट चोरी। सरकार चोरी। अब पार्टी चोरी - ये हमारे लोकतांत्रिक पतन के प्रतीक बन गए हैं। ECI की संवैधानिक जिम्मेदारी जनादेश की रक्षा करना है - मगर उल्टा वो उन ताकतों की मदद कर रहा है, जो जनता के फैसले को ही पलट देते हैं। यह लड़ाई सिर्फ ममता बनर्जी जी की नहीं है। यह हर राजनीतिक दल, हर मतदाता की लड़ाई है जो स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव चाहता है। चुनाव आयोग ने तृणमूल कांग्रेस के ‘घास पर दो फूल’ वाले चुनाव चिह्न और नाम के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। TMC के दोनों गुटों को नए सिंबल और नाम चुनने को कहा गया है। उन्हें शुक्रवार सुबह तक अपने तीन पसंदीदा नाम और चुनाव चिह्न सौंपने का निर्देश दिया है। खबर अपडेट की जा रही है।
बरसाने की लाड़लीजी का जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त कब, किसके श्राप से राधा जी ने सहा कृष्ण वियोग
Radha ashtami kab hai: श्रीजी, लाडली जी, वृषभानूजा, ये सब राधा जी के नाम हैं। राधाष्टमी पर नका जन्मदिवस मनाया जाता है। इस दिन व्रत रखते हैं। आइए जानें श्रीजी के बारे में
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others
Hindustan










