Responsive Scrollable Menu

फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का विज्ञापन देखकर महिला ने किया ऑर्डर, साइबर ठग ने खाते से 91 हजार रुपए उड़ाए, जानिए पूरा मामला

इंदौर के कनाड़िया थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का मामला सामने आया है। दरअसल फेसबुक पर ड्राय फ्रूट का विज्ञापन देखकर ऑर्डर करना एक महिला को भारी पड़ गया। जानकारी के अनुसार कनाड़िया निवासी गुरविंदर कौर ने साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई कि फेसबुक पर दिखे एक ड्राय फ्रूट विज्ञापन के जरिए उनके साथ ऑनलाइन ठगी हुई। जांच के बाद पुलिस ने गुरुवार को मामला दर्ज कर लिया।

वहीं शुरुआती जानकारी के मुताबिक ठग ने भरोसा जीतने के लिए पहले छोटी रकम वापस भेजी और फिर अलग-अलग कोड भेजकर महिला के खाते से बड़ी रकम निकाल ली।

1500 रुपए के ऑर्डर से शुरू हुआ पूरा खेल

मामले में जानकारी देते हुए गुरविंदर कौर ने बताया कि 10 सितंबर को फेसबुक पर ‘श्रीराम ड्राय फ्रूट’ नाम से अंजीर और बादाम बेचने का विज्ञापन देखा। विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल करने पर आरोपी ने होम डिलीवरी के लिए 1500 रुपए ऑनलाइन जमा करने को कहा। भुगतान करने के कुछ देर बाद व्हाट्सएप पर ऑर्डर कन्फर्म होने का संदेश भी मिला जिससे उन्हें लगा कि ऑर्डर सही तरीके से बुक हो गया है। वहीं दो दिन बाद आरोपी ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताते हुए व्हाट्सएप कॉल किया। उसने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट वापस कर कैश ऑन डिलीवरी कर दी जाएगी। भरोसा दिलाने के लिए पहले एक रुपए वापस भेजने की बात कही और फिर पेटीएम के जरिए 11 रुपए ट्रांसफर कर दिए। इसी छोटी रकम ने महिला का भरोसा बढ़ा दिया।

जाल में फसती गयी महिला

वहीं इसके बाद आरोपी ने 1500 रुपए लौटाने के नाम पर एक कोड भेजा और उसे कॉपी-पेस्ट करने को कहा। फिर दूसरा कोड भेजकर 3 हजार रुपए वापस मिलने का झांसा दिया लेकिन इसी प्रक्रिया के दौरान खाते से पैसे निकलने लगे। महिला ने बताया कि पहले 45 हजार रुपए कटने का संदेश आया। इसके बाद लगातार ट्रांजैक्शन होते गए और कुल 91 हजार रुपए खाते से ट्रांसफर हो गए। अचानक रकम कटने पर उन्होंने अपने पति को जानकारी दी। दोनों ने आरोपी से संपर्क कर पैसे वापस करने की बात कही लेकिन ठग ने एक और चाल चली।

पुलिस ने शुरू की जांच

दरअसल महिला के पति ने आरोपी से कहा कि वे स्कैनर भेजेंगे जिस पर रकम वापस कर दी जाए। इसके जवाब में आरोपी ने व्हाट्सएप पर 91 हजार रुपए ट्रांसफर होने का स्क्रीनशॉट भेज दिया। हालांकि बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि कोई रकम वापस नहीं आई थी। इसके बाद गुरविंदर कौर ने तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद कनाड़िया पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि जिस नंबर और डिजिटल पेमेंट माध्यम का इस्तेमाल किया गया उसका संबंध किन लोगों से है और रकम किन खातों में ट्रांसफर हुई।

Continue reading on the app

SEMICON India 2026 में MP के लिए निवेश की संभावनाएं तलाशेंगे सीएम मोहन यादव, स्वीडिश-जापानी प्रतिनिधिमंडलों से करेंगे वन-टू-वन चर्चा

मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर का निवेश लाने की कोशिशों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज दिल्ली में SEMICON India 2026 में शामिल होंगे। यहां उनका फोकस सिर्फ मध्यप्रदेश की क्षमताएं दिखाने पर नहीं बल्कि विदेशी प्रतिनिधिमंडलों और कंपनियों से सीधे निवेश, तकनीकी सहयोग और संभावित साझेदारियों पर बातचीत करने पर रहेगा।

SEMICON India 2026 का आयोजन 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के यशोभूमि में हो रहा है। इसमें 20 से ज्यादा देशों की 500 से अधिक कंपनियों के शामिल हो रहे हैं। इस आयोजन का उद्देश्य निवेश, तकनीकी सहयोग और वैश्विक साझेदारियों को आगे बढ़ाना है।

स्वीडिश और जापानी प्रतिनिधिमंडलों से सीधी बातचीत

सीएम डॉ. मोहन यादव मध्यप्रदेश के स्टेट पवेलियन का भ्रमण करने के साथ स्वीडिश और जापानी प्रतिनिधिमंडलों से वन-टू-वन संवाद करेंगे। राज्य सरकार के मुताबिक बातचीत में सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर में निवेश के अवसर, टेक्नोलॉजी सहयोग और संभावित साझेदारियां प्रमुख मुद्दे होंगे।

इन बैठकों में ऑक्साइड कॉरपोरेशन, स्केल फोटोनिक्स, इम्प्यूट इंक., एक्रिटेक, कैनन, मैकडर्मिड अल्फा, हनव्हा, कैजो और जेनेसेम इंक. सहित विभिन्न कंपनियों और संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी प्रस्तावित है।

SEMICON India में स्टेट पार्टनर है मध्यप्रदेश

इस बार मध्यप्रदेश SEMICON India में स्टेट पार्टनर के रूप में शामिल हो रहा है। यशोभूमि में बूथ H3005 पर मध्य प्रदेश का पवेलियन लगाया गया है। यहां निवेशकों के सामने प्रदेश के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम के साथ औद्योगिक क्षमताएं, उपलब्ध प्रतिभा और निवेश से जुड़ी नीतियां पेश की जा रही हैं। आयोजन में State Pavilions और State Spotlight Session भी आधिकारिक कार्यक्रम का हिस्सा हैं।

मुख्यमंत्री यहां उद्योग और अकादमिक क्षेत्र के प्रतिनिधियों से भी संवाद करेंगे। प्रदेश की ओर से पारस सेमीकंडक्टर, HLBS, CastNX और Secure Meters की भागीदारी है। वहीं IIT इंदौर, IIIT ग्वालियर, IET DAVV और SGSITS इंदौर प्रदेश के अकादमिक एवं रिसर्च इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

निवेश से लेकर रिसर्च और रोजगार तक फोकस

मध्यप्रदेश इस मंच के जरिए सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, रिसर्च और नई तकनीक से जुड़े क्षेत्रों में निवेश की संभावनाएं निवेशकों के सामने रखेगा। कोशिश B2G और B2B बैठकों के जरिए ऐसी संभावित साझेदारियों को आगे बढ़ाने की है, जिनसे भविष्य में निवेश, तकनीक, मैन्युफैक्चरिंग, रिसर्च और स्किल्ड रोजगार के अवसर बन सकें।

SEMICON India के शुक्रवार के आधिकारिक कार्यक्रम में सप्लाई चेन, इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम, रिसर्च एंड डेवलपमेंट, अंतरराष्ट्रीय सहयोग, ग्लोबल पार्टनरशिप और Policy Forum + State Spotlight Session जैसे सत्र भी रखे गए हैं।

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट से नफरत, कमरे में अकेलापन और डिप्रेशन... मंगेतर ने यूं बचाया ईशांत शर्मा का करियर

Ishant Sharma recalls depression: ईशांत शर्मा ने बीती बातों को याद करते हुए कहा है कि 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेम्स फॉकनर के एक ही ओवर में 30 रन लुटाने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे. टीम इंडिया की उस हार के बाद वह लगातार 15 दिनों तक रोते रहे. इस कठिन समय में उनकी तत्कालीन मंगेतर प्रतिमा सिंह की सलाह और अटूट सपोर्ट ने उन्हें ढांढस बंधाया. प्रतिमा की सीख से प्रेरणा लेकर ईशांत ने शानदार वापसी की और भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट खेले. Fri, 18 Sep 2026 21:39:55 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: West Bengal By Election से पहले खेला | Mamata Banerjee | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:30:42+00:00

News Ki Pathshala : भारत की Economy पर Moody’s की बड़ी चेतावनी, क्या है खतरा? #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers