Responsive Scrollable Menu

Video: कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप

गणेश उत्सव 2026 में देश के कई शहरों में गणपति की अनोखी प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बनी हैं. कहीं 21 हजार पानीपुरी से बप्पा का स्वरूप तैयार किया गया तो कहीं चॉकलेट, मसालों और पौधों का इस्तेमाल हुआ.जो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है.

The post Video: कहीं 21 हजार पानीपुरी तो कहीं चॉकलेट से तैयार बप्पा की प्रतिमा, देखिए गणपति के अनोखे रूप appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

ग्रेटर नोएडा में होटल से देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़! बिसरख पुलिस ने 4 महिलाओं को कराया मुक्त, मालिक फरार

गौतमबुद्ध नगर जिले की बिसरख थाना पुलिस ने देह व्यापार (Sex Racket) के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जीडीए (GDA) कॉलोनी स्थित एक होटल पर छापेमारी की है। पुलिस ने मौके से कथित तौर पर देह व्यापार में धकेली गईं चार महिलाओं को सकुशल मुक्त कराया है। इस पुलिसिया कार्रवाई के बाद से होटल का मालिक पुलिस को चकमा देकर फरार है, जिसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।इसे भी पढ़ें: Yemen War से लाखों लोग विस्थापित, जान बचाने के लिए जान को खतरे में डाल कर समुद्र पार कर रहे लोग

पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद से होटल का मालिक फरार है। बिसरख के थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को गौर सिटी के नजदीक स्थित जीडीए कॉलोनी में बने एक होटल से देह व्यापार करने की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि छापेमारी के दौरान होटल में चार महिलाएं मिलीं जिनकी उम्र क्रमश: 21, 49, 24 और 21 वर्ष है। सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान चारों महिलाओं ने दावा किया कि होटल मालिक रोहित कुमार उर्फ रामू उनसे जबरन देह व्यापार करवाता था और मना करने पर जान से मारने की धमकी देता था। सिंह ने बताया कि महिलाओं को उनके परिजनों के पास भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि होटल मालिक फरार है एवं उसकी तलाश की जा रही है।इसे भी पढ़ें: Xi Jinping Health Update | अस्पताल में भर्ती जिनपिंग! की हेल्थ पर क्या बड़ा अपडेट आया?

पुलिस की आगे की कार्रवाई

बिसरख थाना पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मुक्त कराई गई चारों महिलाओं को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थाना प्रभारी रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि फरार होटल मालिक रोहित कुमार उर्फ रामू के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे कानून के शिकंजे में ले लिया जाएगा।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड ने 75 गेंदों में ठोका शतक, 72 घंटों में तोड़ा रिकॉर्ड, 20वीं बार भी होगा ये कमाल?

Travis Head: ट्रेविस हेड ने जनवरी 2026 में एशेज सीरीज के मैच में एक शतक जमाया था लेकिन इसके बाद तीनों फॉर्मेट में जितनी भी पारियां उन्होंने खेली थीं, उसमें कुछ खास नहीं कर सके थे. Fri, 18 Sep 2026 16:09:20 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 14 राज्यों में आएगा बारिश का महातूफान! | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:45:31+00:00

News18 India Jazba 2026: "सरकार मेडल पाने वाले को नौकरी दे रही हैं..." | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers