Responsive Scrollable Menu

'क्रिकेट ऐसे ही चलता है...', वैभव सूर्यवंशी को मौका न देने पर ये क्या बोल गए गौतम गंभीर, कहा- 'हमें पता है उनमें कितना टैलेंट'

Gautam Gambhir On Vaibhav Sooryavanshi: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. इस सीरीज को भारतीय टीम ने 3-0 से अपने नाम कर लिया. मगर, इस सीरीज में टीम मैनेजमेंट ने गौतम गंभीर को एक भी मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया. जी हां, तीनों ही मैचों में वैभव बेंच पर ही बैठे रहे और पानी पिलाते नजर आए. हालांकि, सीरीज खत्म होने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर ने वजह बताई है. आइए जानते हैं कि गंभीर ने वैभव को लेकर क्या-क्या कहा...

गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर क्या कहा?

भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि उस खिलाड़ी को पहले मौका दिया जाएगा, जो खिलाड़ी टीम में पहले से मौजूद है. 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गौतम गंभीर ने वैभव के बारे में पूछे जाने पर कहा, "वैभव के नजरिए से देखें तो यह बात बिल्कुल साफ थी कि उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. हम जानते हैं कि उनमें कितना टैलेंट है और वे क्या कर सकते हैं, लेकिन जो खिलाड़ी पिछले दो-तीन साल से अच्छा प्रदर्शन कर रहा है, वह हमेशा उस खिलाड़ी से आगे रहेगा जो अभी-अभी टीम में आया है. जब भी उन्हें मौका मिलेगा, तो उन्हें लंबे समय तक खेलने का मौका भी मिलेगा. इंडियन क्रिकेट का यही तो तरीका है, हम ड्रेसिंग रूम में कॉम्पिटिशन और टैलेंट चाहते हैं, लेकिन क्रिकेट ऐसे ही चलता है. चाहे आप 15 साल के हों या 30 साल के, आपको अपने मौके का इंतजार करना ही पड़ता है."

वैभव सूर्यंवशी को बेंच पर पड़ा बैठना

वैभव सूर्यवंशी जब भी मैदान पर उतरते हैं तहलका मचाते हैं. पिछली टी-20 सीरीज जो उन्होंने जिम्बाब्वे के साथ खेली थी, उसमें वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी की थी. नतीजन, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था. मगर, फिर अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज के सभी तीन मैचों में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ा और उन्हें एक मैच की प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया.

उनकी जगह बल्लेबाजी करने वाले संजू सैमसन ने पहले मैच में भले ही कुछ खास न किया हो, लेकिन फिर, दूसरे और तीसरे टी-20 मैच में उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और बैक टू बैक फिफ्टी लगाईं.

अगली बार कहां एक्शन में दिख सकते हैं वैभव सूर्यवंशी?

अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज में जीत दर्ज करने के बाद अब भारत की टी-20 टीम अगली बार एशियन गेम्स में खेलती नजर आएगी. हालांकि, एशियन गेम्स से पहले भारत को जापान के साथ एक टी-20 मैच खेलना है. इसके बाद फिर, एशियन गेम्स में क्वार्टरफाइनल मैच खेलना है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या कप्तान श्रेयस अय्यर वैभव सूर्यवंशी को मौका देंगे या फिर बल्ले से तहलका मचाकर आ रहे संजू सैमसन ही अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: अगली बार कब एक्शन में दिखेगी टीम इंडिया? पहली बार इस विदेशी टीम के साथ खेलेगा भारत, नोट कर लें डेट और टाइम

Continue reading on the app

हैदराबाद मानव तस्करी केस में NIA कोर्ट का बड़ा फैसला, 8 बांग्लादेशी नागरिक समेत 9 दोषियों को उम्रकैद

हैदराबाद की NIA मामलों की स्पेशल कोर्ट ने 2019 के मानव तस्करी मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए 9 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है. दोषियों में 8 बांग्लादेशी नागरिक शामिल हैं. कोर्ट ने सभी दोषियों पर कुल 1 लाख 37 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है. जुर्माना नहीं भरने की स्थिति में 3 महीने की साधारण कैद की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.

नौकरी का झांसा देकर भारत लाने का आरोप

NIA की जांच के मुताबिक, आरोपी बांग्लादेशी महिलाओं को भारत में अच्छी नौकरी और बेहतर वेतन का लालच देकर यहां लाते थे. इसके बाद महिलाओं को जबरन देह व्यापार में धकेला जाता था. यह मामला एक संगठित मानव तस्करी नेटवर्क से जुड़ा था.

ये भी पढे़ं: दिल्ली में नाबालिग से गैंगरेप के बाद हत्या, वारदात से पहले आरोपियों ने साथ पी थी शराब

2019 में 4 महिलाओं को कराया गया था रेस्क्यू

मामला सितंबर 2019 का है. तेलंगाना पुलिस ने हैदराबाद के पहाड़ी शरीफ थाने में केस दर्ज किया था. पुलिस की कार्रवाई के दौरान जलपल्ली गांव में संचालित एक वेश्यालय से 3 बांग्लादेशी महिलाओं को रेस्क्यू किया गया था. वहीं, बालापुर के महिमूद कॉलोनी स्थित एक मकान से एक अन्य महिला को बचाया गया था.

NIA ने संभाली थी जांच

इसके बाद NIA ने मामले की जांच अपने हाथ में लेते हुए 12 अक्टूबर 2019 को RC-03/2019/NIA/HYD के तौर पर केस दोबारा दर्ज किया. जांच में आरोपियों की मानव तस्करी नेटवर्क में भूमिका सामने आने के बाद NIA ने 17 अक्टूबर 2020 को A1 से A12 तक के आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की. इनमें A1, A3 और A7 फरार आरोपी थे.

इन 9 आरोपियों को हुई उम्रकैद

उम्रकैद की सजा पाने वाले आरोपियों में रुहुल अमीन धाली (A2), मोहम्मद यूसुफ खान उर्फ मोहम्मद इमरान (A4), बीथी बेगम उर्फ खदिजा शेख (A5), इमामुल गाजी उर्फ मोहम्मद राणा हुसैन (A6), मोहम्मद अल मामून (A8), सोजिब शेख (A9), सुरेश कुमार दास उर्फ सागर (A10), मोहम्मद अब्दुल्ला मुंशी उर्फ अब्दुल सरकार (A11) और मोहम्मद अयूब शेख (A12) शामिल हैं.

इन आरोपियों के खिलाफ IPC, Foreigners Act, 1946 और Immoral Traffic (Prevention) Act, 1956 की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा चलाया गया था. अदालत ने 17 सितंबर 2026 को फैसला सुनाते हुए सभी 9 दोषियों को उम्रकैद की सजा दी.

ये भी पढे़ं: गुडगांव के बाद दिल्ली में हिट एंड रन, आरके पुरम में कार ने 21 वर्षीय बाइकर को मारी टक्कर, 500 मीटर तक घसीटी बाइक, FIR दर्ज

Continue reading on the app

  Sports

Japan को 8 विकेट से रौंदकर Asian Games के Semifinal में पहुंचा भारत, Bangladesh से होगी भिड़ंत

शुक्रवार को एशियाई खेलों में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के क्वार्टर फ़ाइनल में भारतीय महिला टीम ने जापान पर आठ विकेट से शानदार जीत दर्ज की और सेमीफ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला करने के बाद, भारत ने अनुशासित गेंदबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए जापान को 19.5 ओवर में 57 रन पर ऑलआउट कर दिया। अयाका काटो-स्टैफ़ोर्ड ने जापान के लिए 47 गेंदों में 25 रन बनाकर सबसे ज़्यादा स्कोर किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज़ भारत की गेंदबाज़ी का सामना करने में संघर्ष करते दिखे। जापान ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए और आखिरकार कम स्कोर पर ही पूरी टीम आउट हो गई।

इसे भी पढ़ें: अफ़गानिस्तान सीरीज़ में Vaibhav Sooryavanshi को क्यों नहीं मिला मौका? कोच Gautam Gambhir ने Sanju Samson को लेकर किया बड़ा खुलासा

भारत के लिए श्री चरणी सबसे बेहतरीन गेंदबाज़ रहीं, जिन्होंने चार विकेट लिए, जबकि शैफ़ाली वर्मा ने दो विकेट चटकाए। श्रेयांका पाटिल और दीप्ति शर्मा ने भी एक-एक विकेट लिया। 58 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने आसानी से जीत हासिल की और सिर्फ़ पाँच ओवर में 59/2 रन बना लिए। शेफ़ाली वर्मा ने पारी की शुरुआत में ही ज़बरदस्त खेल दिखाया और सिर्फ़ 15 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए। उनकी आक्रामक पारी में चार चौके शामिल थे और इससे भारत को तेज़ी से जीत की ओर बढ़ने में मदद मिली।

भारत ने गुनालन कामलिनी (बिना खाता खोले आउट) और भारती फुलमाली (छह रन पर आउट) के विकेट गंवा दिए, लेकिन जापान इन शुरुआती सफलताओं का फ़ायदा नहीं उठा सका। ऋचा घोष ने वर्मा का साथ दिया और छह गेंदों पर नाबाद 12 रन बनाकर भारत को जीत के करीब पहुँचाया।

इसे भी पढ़ें: 2018 के Sandpaper Gate के बाद पहली बार दक्षिण अफ्रीका में Test Series खेलेंगे Steve Smith

जीत के लिए सिर्फ़ एक रन की ज़रूरत थी, तभी वर्मा ने शिमाको काटो की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का जड़कर शानदार अंदाज़ में मैच जिता दिया। इस तरह भारत ने 90 गेंदें बाकी रहते ही क्वार्टर फ़ाइनल जीत लिया और महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली। अब सेमीफ़ाइनल का लाइन-अप तय हो गया है, जिसमें पाकिस्तान का मुक़ाबला श्रीलंका से और भारत का मुक़ाबला बांग्लादेश से होगा। दोनों सेमीफ़ाइनल रविवार को खेले जाएँगे।

Fri, 18 Sep 2026 13:20:00 +0530

  Videos
See all

Houthi Weapon Power: हूतियों की असली सैन्य ताकत! | Drone | Yemen Houthis | Iran America War Update #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:15:44+00:00

News18 India Jazba 2026 | Jazba News18 India में शामिल हुए Shivam dubey | #shorts #viralvideo #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:16:14+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers