Responsive Scrollable Menu

कनाडा में पंजाबी ने पत्नी का कत्ल किया:2 बच्चों और सास के सामने चाकू घोंपा, कहासुनी के बाद वार किए

कनाडा के ओंटारियो में 41 वर्षीय पंजाबी व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद पति ने चाकू से उसके पेट में कई वार किए। व्यक्ति ने अपने दो बच्चों और सास के सामने घटना को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों के अनुसार, उन्होंने शुरू में चीखने-चिल्लाने की आवाजें सुनी और फिर आरोपी के घर से उसकी सास, दो बच्चों के साथ डर के मारे भागती दिखीं। पुलिस को खबर मिली तो वो समरसाइड कम्युनिटी के चैलटन रोड स्थित घर में पहुंची, जहां महिला गंभीर रूप से घायल मिली। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से ही मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर उस पर सेकंड डिग्री मर्डर का केस दर्ज किया है। बच्चों-सास के बाहर निकलने पर पड़ोसियों को पता चला घटना 15 सितंबर की शाम करीब 6:25 बजे की है। वारदात के वक्त घर में आरोपी मनदीप (41) की पत्नी, उनके दो बच्चे और मृतका की मां मौजूद थीं। वारदात के बाद दोनों बच्चे और उनकी नानी घबराई हुई हालत में घर से बाहर निकले। उन्हें देखकर पड़ोसियों को घर में कुछ अनहोनी होने का पता चला और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस पहुंची तो महिला गंभीर हालत में मिली सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद पुलिस टीम चैलटन रोड स्थित मकान पर पहुंची। घर के अंदर महिला गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली। पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश में मेडिकल सहायता दिलाई, लेकिन अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पति गिरफ्तार, सेकंड डिग्री मर्डर का केस पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के बाद मृतका के पति मनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ सेकंड डिग्री मर्डर के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और हत्या की परिस्थितियों की जांच जारी है। परिवार में दो बच्चे और सास भी रहती थीं पड़ोसियों के मुताबिक, मनदीप का परिवार इसी घर में रहता था। परिवार में पति-पत्नी के अलावा दो बच्चे और मृतका की मां भी रहती थीं। पुलिस ने आरोपी की तस्वीर जारी नहीं की है। हत्या के पीछे क्या कारण रहा और वारदात से पहले घर में क्या हुआ, इसकी जानकारी जांच के बाद ही सामने आएगी। लंदन में इस साल हत्या की चौथी घटना लंदन पुलिस के मुताबिक, शहर में इस साल अब तक हत्या की यह चौथी घटना है। वहीं, स्थानीय जानकारी के अनुसार इस साल इलाके में महिला की हत्या का यह पहला मामला है। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पंजाबी समुदाय में भी चिंता का माहौल है।

Continue reading on the app

झड़ते और बेजान बालों के लिए वरदान है 'करी पत्ता हेयर रिंस', जानिए इस्तेमाल करने का सबसे आसान तरीका

How To Make Curry Leaves Hair Rinse : ऑफिस, घर और काम के दबाव के बीच अपने बालों की लंबी देखभाल करना हर किसी के लिए संभव नहीं हो पाता. ऐसे में यदि आप बिना ज्यादा समय गंवाए अपने बालों को प्राकृतिक चमक और मजबूती देना चाहते हैं, तो 'करी पत्ता हेयर रिंस' (Curry Leaves Hair Rinse) आपके लिए एक बेहतरीन और आसान समाधान है.

Continue reading on the app

  Sports

क्रिकेट से नफरत, कमरे में अकेलापन और डिप्रेशन... मंगेतर ने यूं बचाया ईशांत शर्मा का करियर

Ishant Sharma recalls depression: ईशांत शर्मा ने बीती बातों को याद करते हुए कहा है कि 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जेम्स फॉकनर के एक ही ओवर में 30 रन लुटाने के बाद वह डिप्रेशन में चले गए थे. टीम इंडिया की उस हार के बाद वह लगातार 15 दिनों तक रोते रहे. इस कठिन समय में उनकी तत्कालीन मंगेतर प्रतिमा सिंह की सलाह और अटूट सपोर्ट ने उन्हें ढांढस बंधाया. प्रतिमा की सीख से प्रेरणा लेकर ईशांत ने शानदार वापसी की और भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट खेले. Fri, 18 Sep 2026 21:39:55 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: West Bengal By Election से पहले खेला | Mamata Banerjee | BJP Vs TMC #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:30:42+00:00

News Ki Pathshala : भारत की Economy पर Moody’s की बड़ी चेतावनी, क्या है खतरा? #shorts #viral #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T16:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers