Responsive Scrollable Menu

Box Office Collection: 200 करोड़ के पार 'मिर्जापुर', 'हनुमान अंश' ने 42वें दिन भी छापे सबसे ज्यादा नोट, जानें कलेक्शन

Box Office Collection: इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्मों की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है. एक तरफ विशाल चतुर्वेदी के निर्देशन में बनी आध्यात्मिक ड्रामा फिल्म ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) है, तो दूसरी ओर पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु स्टारर ‘मिर्जापुर द मूवी’ (Mirzapur The Movie) है. दोनों ही फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं, लेकिन कमाई के मामले में दर्शकों का भरपूर प्यार बटोर रही हैं. खास बात ये है कि एक फिल्म वर्ड ऑफ माउथ के दम पर आगे बढ़ी, जबकि दूसरी ने अपनी फ्रेंचाइजी के चलते सिनेमाघरों में शानदार शुरुआत की.

‘हनुमान अंश’ बनी सबसे बड़ी सरप्राइज हिट

नीम करौली बाबा के जीवन और उनकी शिक्षाओं से प्रेरित ‘हनुमान अंश’ ने रिलीज के बाद धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ी.  शुरुआती दिनों में फिल्म को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था, और ये दो हफ्ते में ही सिनेमाघरों से हटन की कगार में पहुंच गई थी, लेकिन फिर तीसरे हफ्ते से दर्शकों के पॉजिटिव रिव्यू और सोशल मीडिया पर बढ़ती चर्चा ने इसकी किस्मत बदल दी. महज करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में बड़े-बड़े सितारों की फिल्मों को पीछे छोड़ दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है.

हनुमान अंश ने 41वें दिन कितनी कमाई की?

 हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए हुए है. ये फिल्म रिलीज के छठे हफ्ते में भी सबसे ज्यादा कमाई कर रही है.  सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने 42वें दिन  (Hanuman Ansh Box Office Collection Day 42) 6.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इस कलेक्शन के साथ ही फिल्म का टोटल नेट इंडिया कलेक्शन 243.38 करोड़ रुपये हो गया है वहीं ग्रॉस इंडिया कलेक्शन 287.40 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, बढ़ती लोकप्रियता के बाद ये फिल्म दुनियाभर में भी रिलीज की गई और वर्ल्डवाइड इसने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.

ये भी पढ़ें- Entertainment News Live Updates: हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की गाड़ी पर हुई फायरिंग, शबाना आजमी का बर्थडे आज

'मिर्जापुर द मूवी' ने सिनेमाघरों में मचाया भौकाल

दूसरी तरफ ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर जोरदार शुरुआत की. वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ की जबरदस्त फैन फॉलोइंग का फायदा फिल्म को मिला और पहले ही हफ्ते में इसने शानदार कारोबार किया. कालीन भैया, गुड्डू पंडित और मुन्ना भैया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शकों में जबरदस्त क्रेज नजर आया. फिल्म ने रिलीज के पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ की कमाई की. वहीं. दूसरे हफ्ते में इसके कलेक्शन में मंदी देखी गई लेकिन बावजूद इसके ये हर दिन करोडों रुपये कमा रही है. 

'मिर्जापुर द मूवी' का 14वें दिन का कलेक्शन?  

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 'मिर्जापुर द मूवी' ने रिलीज के 14वें दिन यानी दूसरे गुरुवार को 3.75 करोड़ की कमाई की है. इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 14 दिनों की कुल नेट कमाई अब 203.20 करोड़ रुपये हो गई है. बता दें, 'मिर्जापुर द मूवी' का बजट 90 करोड़ बताया जा रहा है वहीं, लीज के 14 दिनों में इस फिल्म  203.20  करोड़ नेट कमाई की है. इस हिसाब से देखें तो 14 दिनों में इसने 113.20 करोड़ का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) हासिल किया है. 

बॉक्स ऑफिस पर दिलचस्प मुकाबला

दिलचस्प बात ये है कि दोनों फिल्मों की कहानी और दर्शक पूरी तरह अलग हैं.‘हनुमान अंश’ जहां आध्यात्मिक कंटेंट की वजह से लोगों को पसंद आ रही है, तो वहीं ‘मिर्जापुर द मूवी’ अपने एक्शन, क्राइम और दमदार डायलॉग्स की वजह से चर्चा में बनी हुई है. इसके बावजूद कमाई के मामले में दोनों फिल्मों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. अब देखना होगा की आने वाला हफ्ता दोनों फिल्मों के लिए कैसा रहता है.

ये भी पढ़ें- Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी से स्वरा भास्कर तक, 'राइज एंड फॉल 2' में नजर आएंगे ये सितारें

Continue reading on the app

बच्चे को सलमान के बॉडीगार्ड से लगा धक्का:एक्टर ने देखा तो बच्चे से मिलाया हाथ; बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे सलमान

सलमान खान गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार के मुंबई स्थित आवास और पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। गणपति उत्सव में शामिल होने के बाद जब वे बाहर निकलने लगे तो फैंस और पैपराजी की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान भीड़ में खड़े एक बच्चे को गलती से बॉडीगार्ड ने धक्का मार दिया। सलमान ने बच्चे को देखा तो उसके पास जाकर प्यार से हाथ मिलाया। भारी भीड़ के बीच सलमान लोगों से रास्ता साफ करने का इशारा करते नजर आए, ताकि वे वहां से निकल सकें। भीड़ में बच्चों का भी रखा ध्यान सलमान खान काले टी-शर्ट और पैंट में आशीष शेलार के घर पहुंचे थे। बड़ी संख्या में फैंस और मीडिया के लोग उनके आसपास जमा हो गए। सुरक्षा टीम को उन्हें बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाना पड़ा। कार में बैठने से पहले सलमान ने भीड़ में मौजूद कई बच्चों को देखा। सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को अभिनेता से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे। सलमान ने सुरक्षा कर्मियों से भीड़ संभालते समय सावधानी बरतने को कहा। सलमान ने बच्चों से कुछ देर बातचीत की। परिवार के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुए थे सलमान खान मुंबई में गणेश चतुर्थी समारोह में लगातार शामिल हो रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ भी गणपति उत्सव और पारंपरिक आरती में शामिल हुए। अभिनेता बांद्रा में अपने भाई सोहेल खान के घर भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया। सलमान खान मंगलवार को खान परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल हुए थे। उन्होंने परिवार के साथ बप्पा की आरती की। इस बार खान परिवार ने सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया था। विसर्जन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखे थे। कुछ देर बाद बहन अर्पिता ने उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया, जिसके तुरंत बाद सलमान ने गलती सुधार ली। सलमान खान के परिवार के गणपति विसर्जन में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची। सलमान के ठीक बाद यूलिया ने आरती की। अर्पिता खान उन्हें भी आरती सिखाती दिखीं। विसर्जन से पहले खान परिवार ने की आरती सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में हुए गणेश विसर्जन में पूरा खान परिवार शामिल रहा। सोहेल खान, अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की। वहीं हेलेन और अन्य मेहमानों ने भी बप्पा के दर्शन किए। गणेश चतुर्थी पर सलमान ने बदला लुक सलमान खान ने गणेश चतुर्थी में अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। वह सोहेल खान और अंबानी परिवार के घर गणेश स्थापना के बाद बैंडाना लुक में पहुंचे। ऐसा ही कुछ मिलता-जुलता लुक विसर्जन में दिखा। उन्होंने टी-शर्ट, हाफ लेदर जैकेट के साथ विंटर कैप पहन रखी थी। सोहेल खान के घर विसर्जन में पहुंचे सलमान का स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची ने ध्यान खींच लिया। सलमान पास गए और बच्ची को सहलाया। सलमान ने अंबानी परिवार के घर लिया था बप्पा का आशीर्वाद सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। सलमान खान ने नए लुक के साथ एंटीलिया में एंट्री ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। कुछ देर बाद उन्होंने गणपति प्रतिमा के सामने जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाया। आगे सलमान ने गणपति बप्पा को पुष्प अर्पित किए।

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games: सॉफ्ट टेनिस में भारत का सफर क्वार्टर फाइनल में खत्म, इंडोनेशिया ने 2-0 से हराया

एशियाई खेलों में भारत को सॉफ्ट टेनिस के पुरुष टीम मुकाबले में क्वार्टर फाइनल में इंडोनेशिया के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. भारत ने ग्रुप सी में मंगोलिया और लाओस को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई थी, जबकि चीनी ताइपे से उसे हार मिली थी. क्वार्टर फाइनल में जय मीणा और योगेश चौधरी पुरुष युगल मुकाबले में टियो हुतारूक और फर्नांडो सांगेर से हार गए. इसके बाद आर्यन ठाकुर को पुरुष एकल में बागुस प्राडेवा ने मात दी. Fri, 18 Sep 2026 16:11:08 +0530

  Videos
See all

tukaram mundhe in action : shah rukh khan, ajay devgn और tiger shroff को नोटिस क्यों ? #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T10:40:56+00:00

Matthew VanDyke Bail Granted: अमेरिकी नागरिक मैथ्यू वैन डायके को जमानत | US National VanDyke NIA #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T10:41:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers