Responsive Scrollable Menu

बच्चे को सलमान के बॉडीगार्ड से लगा धक्का:एक्टर ने देखा तो बच्चे से मिलाया हाथ; बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे सलमान

सलमान खान गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता आशीष शेलार के मुंबई स्थित आवास और पंडाल में बप्पा के दर्शन करने पहुंचे थे। गणपति उत्सव में शामिल होने के बाद जब वे बाहर निकलने लगे तो फैंस और पैपराजी की बड़ी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान भीड़ में खड़े एक बच्चे को गलती से बॉडीगार्ड ने धक्का मार दिया। सलमान ने बच्चे को देखा तो उसके पास जाकर प्यार से हाथ मिलाया। भारी भीड़ के बीच सलमान लोगों से रास्ता साफ करने का इशारा करते नजर आए, ताकि वे वहां से निकल सकें। भीड़ में बच्चों का भी रखा ध्यान सलमान खान काले टी-शर्ट और पैंट में आशीष शेलार के घर पहुंचे थे। बड़ी संख्या में फैंस और मीडिया के लोग उनके आसपास जमा हो गए। सुरक्षा टीम को उन्हें बाहर निकालने के लिए रास्ता बनाना पड़ा। कार में बैठने से पहले सलमान ने भीड़ में मौजूद कई बच्चों को देखा। सुरक्षा कर्मी भीड़ को नियंत्रित कर लोगों को अभिनेता से दूर रखने की कोशिश कर रहे थे। सलमान ने सुरक्षा कर्मियों से भीड़ संभालते समय सावधानी बरतने को कहा। सलमान ने बच्चों से कुछ देर बातचीत की। परिवार के साथ गणपति उत्सव में शामिल हुए थे सलमान खान मुंबई में गणेश चतुर्थी समारोह में लगातार शामिल हो रहे हैं। वे अपने परिवार के साथ भी गणपति उत्सव और पारंपरिक आरती में शामिल हुए। अभिनेता बांद्रा में अपने भाई सोहेल खान के घर भी पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने परिवार के साथ गणपति विसर्जन में हिस्सा लिया। सलमान खान मंगलवार को खान परिवार के गणपति विसर्जन में शामिल हुए थे। उन्होंने परिवार के साथ बप्पा की आरती की। इस बार खान परिवार ने सोहेल खान के घर गणेश चतुर्थी का आयोजन किया था। विसर्जन के दौरान का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें सलमान गणपति बप्पा की उल्टी आरती करते दिखे थे। कुछ देर बाद बहन अर्पिता ने उन्हें टोकते हुए सही तरीका बताया, जिसके तुरंत बाद सलमान ने गलती सुधार ली। सलमान खान के परिवार के गणपति विसर्जन में उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर भी पहुंची। सलमान के ठीक बाद यूलिया ने आरती की। अर्पिता खान उन्हें भी आरती सिखाती दिखीं। विसर्जन से पहले खान परिवार ने की आरती सोहेल खान के बिल्डिंग परिसर में हुए गणेश विसर्जन में पूरा खान परिवार शामिल रहा। सोहेल खान, अर्पिता शर्मा ने बच्चों के साथ आरती की। वहीं हेलेन और अन्य मेहमानों ने भी बप्पा के दर्शन किए। गणेश चतुर्थी पर सलमान ने बदला लुक सलमान खान ने गणेश चतुर्थी में अपना लुक पूरी तरह बदल लिया है। वह सोहेल खान और अंबानी परिवार के घर गणेश स्थापना के बाद बैंडाना लुक में पहुंचे। ऐसा ही कुछ मिलता-जुलता लुक विसर्जन में दिखा। उन्होंने टी-शर्ट, हाफ लेदर जैकेट के साथ विंटर कैप पहन रखी थी। सोहेल खान के घर विसर्जन में पहुंचे सलमान का स्टाफ की गोद में सो रही एक बच्ची ने ध्यान खींच लिया। सलमान पास गए और बच्ची को सहलाया। सलमान ने अंबानी परिवार के घर लिया था बप्पा का आशीर्वाद सलमान खान अंबानी परिवार के गणपति सेलिब्रेशन का हिस्सा बने हैं। इस दौरान उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया और भगवान को फूल अर्पण किए। सलमान खान ने नए लुक के साथ एंटीलिया में एंट्री ली और तस्वीरें क्लिक कराईं। कुछ देर बाद उन्होंने गणपति प्रतिमा के सामने जाकर आशीर्वाद लिया। पंडित जी ने उन्हें तिलक लगाया और पटका पहनाया। आगे सलमान ने गणपति बप्पा को पुष्प अर्पित किए।

Continue reading on the app

DTL Recruitment 2026: दिल्ली ट्रांस्को में असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी की भर्ती, ऐसे करें आवेदन

DTL Recruitment 2026: सरकारी बिजली कंपनी दिल्ली ट्रांस्को लिमिटेड (DTL) ने असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को आवेदन के लिए DTL की आधिकारिक करियर वेबसाइट careers.delhitransco.in पर जाना होगा।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा मौका?
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित क्षेत्र में इंजीनियरिंग की डिग्री होना जरूरी है। पद के अनुसार इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग या सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री मांगी गई है।

सिविल इंजीनियरिंग पद के लिए 2 साल का अनुभव भी जरूरी बताया गया है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास GATE 2026 का वैलिड स्कोरकार्ड होना चाहिए।

उम्र सीमा कितनी है?
DTL असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 28 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। आयु की गणना आवेदन की अंतिम तारीख को ध्यान में रखकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिल सकता है।

आवेदन शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य एवं अन्य वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं, SC, ST और PwBD वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क नहीं रखा गया है।

DTL Recruitment 2026 में ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवार नीचे बताए गए स्टेप्स के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले DTL की आधिकारिक वेबसाइट careers.delhitransco.in पर जाएं।
स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर Create New Account विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मांगी गई जानकारी दर्ज करके अपना रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और आवेदन फॉर्म में मांगी गई बाकी जानकारी भरें।
स्टेप 5: यदि आपके वर्ग के लिए आवेदन शुल्क लागू है तो निर्धारित फीस जमा करें।
स्टेप 6: आवेदन फॉर्म को एक बार अच्छी तरह जांचने के बाद सबमिट कर दें।
स्टेप 7: भविष्य की जरूरत के लिए भरे हुए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें।

29 सितंबर तक है आवेदन का मौका
DTL असिस्टेंट मैनेजमेंट ट्रेनी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 29 सितंबर 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन करने से पहले भर्ती की आधिकारिक अधिसूचना में अपनी शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।

Continue reading on the app

  Sports

ट्रेविस हेड ने 75 गेंदों में ठोका शतक, 72 घंटों में तोड़ा रिकॉर्ड, 20वीं बार भी होगा ये कमाल?

Travis Head: ट्रेविस हेड ने जनवरी 2026 में एशेज सीरीज के मैच में एक शतक जमाया था लेकिन इसके बाद तीनों फॉर्मेट में जितनी भी पारियां उन्होंने खेली थीं, उसमें कुछ खास नहीं कर सके थे. Fri, 18 Sep 2026 16:09:20 +0530

  Videos
See all

Weather Update: 14 राज्यों में आएगा बारिश का महातूफान! | Heavy Rain Alert | IMD | Monsoon 2026 #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:45:31+00:00

News18 India Jazba 2026: "सरकार मेडल पाने वाले को नौकरी दे रही हैं..." | #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T11:40:28+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers