Responsive Scrollable Menu

UGC NET June 2026 Result OUT: अंग्रेज़ी, कॉमर्स और समाजशास्त्र का रिजल्ट जारी, 35,588 उम्मीदवार क्वालिफाइड

UGC NET June 2026 Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET June 2026 के English, Commerce और Sociology विषयों का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने 9 और 10 सितंबर 2026 को आयोजित परीक्षा में हिस्सा लिया था, वे अब अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

रिजल्ट के साथ NTA ने तीनों विषयों की फाइनल आंसर की भी जारी की है। फाइनल आंसर की तैयार करने से पहले उम्मीदवारों की ओर से प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज कराई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों ने समीक्षा की थी।

35,588 उम्मीदवार हुए क्वालिफाइड
NTA की 17 सितंबर को जारी आधिकारिक जानकारी के अनुसार, UGC NET June 2026 में कुल 35,588 उम्मीदवार अलग-अलग कैटेगरी में क्वालिफाई हुए हैं।

इनमें शामिल हैं JRF: 824 उम्मीदवार, Assistant Professor: 11,610 उम्मीदवार PhD Only: 23,154 उम्मीदवार कुल क्वालिफाइड: 35,588 उम्मीदवार NTA के अनुसार, कुल क्वालिफाइड उम्मीदवारों का आंकड़ा इन तीनों कैटेगरी का संयुक्त आंकड़ा है।

1.20 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल
UGC NET June 2026 के लिए कुल 1,96,491 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 1,20,355 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा देशभर में 272 शहरों के 454 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में 1,29,552 महिलाएं (65.93 फीसदी), 66,931 पुरुष (34.06 फीसदी) और 8 थर्ड-जेंडर उम्मीदवार (0.01 फीसदी) शामिल थे।

फाइनल आंसर की भी जारी
NTA ने रिजल्ट के साथ English, Commerce और Sociology की फाइनल आंसर की भी जारी कर दी है। इससे पहले 10 से 13 सितंबर तक उम्मीदवारों के लिए प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स उपलब्ध कराए गए थे।

इस दौरान उम्मीदवारों को प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया था। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों ने जांच की और इसके बाद फाइनल आंसर की के आधार पर रिजल्ट तैयार किया गया।

UGC NET Result 2026 ऐसे करें चेक
उम्मीदवार अपना रिजल्ट देखने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2: UGC NET June 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3: मांगी गई जानकारी में अपना Application Number और Password दर्ज करके लॉगिन करें।
स्टेप 4: स्क्रीन पर आपका रिजल्ट या स्कोरकार्ड दिखाई देगा।
स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

Final Answer Key कैसे डाउनलोड करें?
UGC NET June 2026 की फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार:

  • आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अपने रजिस्ट्रेशन क्रेडेंशियल के जरिए लॉगिन करें।
  • Candidate Home Page पर “Click to View Final Answer Key” विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपने संबंधित विषय की फाइनल आंसर की देखें।
  • इसे डाउनलोड करके भविष्य के लिए सेव कर लें।

आगे क्या होगा?

NTA ने स्पष्ट किया है कि क्वालिफाइड उम्मीदवारों की पात्रता, सेल्फ-डिक्लेरेशन और अन्य जरूरी दस्तावेजों का सत्यापन संबंधित संस्थानों/अधिकारियों की ओर से किया जाएगा। यह प्रक्रिया UGC NET June 2026 के सूचना बुलेटिन में निर्धारित नियमों के अनुसार होगी।

Continue reading on the app

29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, मिलते ही छलक पड़ा प्यार, देख नम हो जाएंगी आंखें, दिल छू लेगा वीडियो..

Viral Heartwarming Video : 29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स तो बचपन की यादें फिर ताजा हो गईं. कभी जिनके स्नेह और देखभाल में उसका बचपन बीता था, उनसे मिलते ही भावनाएं उमड़ पड़ीं. दोनों की यह भावुक मुलाकात कैमरे में कैद हो गई. वीडियो देखकर सोशल मीडिया यूजर्स भी भावुक हो गए. आप भी देखें..

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games day 2 highlights: शूटिंग और MMA में मेडल, हॉकी, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और कबड्डी में भी छाए भारतीय एथलीट

एशियन गेम्स 2026 के दूसरे दिन भारतीय एथलीटों ने कुल 3 पदक जीते. इस तरह मेडल टैली में भारक के नाम कुल 6 पदक हो गए हैं. दूसरे भारत को निशानेबाजी और मिक्स्ड मार्शल आर्ट में पदक हासिल हुए. इसके अलावा भारतीय खिलाड़ियों ने बैडमिंटन, हॉकी, बॉक्सिंग और कबड्डी में दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. Mon, 21 Sep 2026 21:01:13 +0530

  Videos
See all

Rashtra Sarvopari: जमुई के 'जल्लाद'..कब इलाज? | Jamui Harassment | Samrat Choudhary #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T15:45:34+00:00

Maulana Sajid Rashidi Podcast : UP चुनाव और मुसलमानों पर क्या-क्या बोले साजिद रशीदी? Top News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-21T15:45:09+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers