Responsive Scrollable Menu

मुंबई- 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का लाइसेंस सस्पेंड:किचन में यूरिनल, फ्रिज में मीट का खून और कॉकरोच भी मिले

मुंबई के मशहूर 108 साल पुराने ओलंपिया कॉफी हाउस का फूड लाइसेंस महाराष्ट्र फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने सस्पेंड कर दिया है। कोलाबा स्थित रेस्टोरेंट की जांच में सफाई और खाने के रखरखाव से जुड़ी कई गंभीर कमियां मिलीं। FDA के मुताबिक, फूड स्टोरेज एरिया और किचन में यूरिनल मिला। यहां कॉकरोच और मक्खियां भी पाई गईं। फ्रिज में मांस का खून मिला। कच्चे वेज और नॉनवेज खाने को अलग रखने की उचित व्यवस्था भी नहीं थी। 16 सितंबर को ग्राहक की शिकायत के बाद FDA की टीम ने मुंबई के ओलंपिया कॉफी हाउस का निरीक्षण किया। जांच में खाना फर्श पर रखना, गंदे पानी का इस्तेमाल और अस्वच्छ तरीके से खाना बनाने जैसी कमियां मिलीं। बर्तन धोने की जगह गंदी थी और खाना काटने वाले लकड़ी के चॉपिंग बोर्ड भी खराब हालत में थे। कर्मचारियों के लिए जरूरी सुरक्षात्मक कपड़े भी नहीं मिले। 35 में से 34 कर्मचारियों ने ट्रेनिंग नहीं ली FDA के मुताबिक, रेस्टोरेंट में 35 फूड हैंडलर काम करते हैं। इनमें 34 ने जरूरी फूड सेफ्टी ट्रेनिंग नहीं ली थी। जांच में पानी की अनिवार्य रिपोर्ट और सैनिटेशन रिकॉर्ड भी नहीं मिले। इन कमियों के चलते FDA ने फूड लाइसेंस तत्काल सस्पेंड कर दिया। लाइसेंस बहाल होने तक रेस्टोरेंट खाना खरीद, बना, स्टोर, बेच या वितरित नहीं कर सकता। कमियां दूर करने और FDA की दोबारा जांच के बाद ही आगे फैसला होगा। क्रिस्टोफर नोलन-टॉम हॉलैंड पहुंचे थे 1918 में शुरू हुआ ओलंपिया कॉफी हाउस मुंबई के पुराने चर्चित कैफे में शामिल है। इस साल जुलाई में हॉलीवुड अभिनेता टॉम हॉलैंड और मैट डेमन के साथ फिल्ममेकर क्रिस्टोफर नोलन भी यहां पहुंचे थे। नायर अस्पताल की कैंटीन पर भी कार्रवाई महाराष्ट्र FDA ने मुंबई के मिलन पंजाब, सद्गुरु स्वीट्स, विश्वास स्वीट्स एंड स्नैक्स, ब्लिंक कॉमर्स प्राइवेट लिमिटेड और ए-1 जनरल एंड ड्राय फ्रूट्स समेत कई प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड या रद्द किए हैं। पुणे के 4 और नागपुर के 2 रेस्टोरेंट पर भी कार्रवाई हुई है। FDA ने मुंबई सेंट्रल स्थित नायर अस्पताल की कैंटीन का लाइसेंस भी तत्काल सस्पेंड किया है। जांच में फूड सेफ्टी और हाइजीन नियमों का उल्लंघन मिला। FDA के अनुसार, मरीजों और आम लोगों की सुरक्षा को देखते हुए यह कार्रवाई की गई है। कैंटीन के खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई जारी है। त्योहार से पहले दूध-मावा की जांच तेज त्योहारों से पहले FDA ने खाद्य पदार्थों की जांच बढ़ा दी है। विभाग के अनुसार, राज्यभर में 2,813 किलो दूध और डेयरी उत्पाद जब्त किए गए, जिनकी कीमत करीब 7.38 लाख रुपए थी। मुंबई में 479 किलो खुला खोया और 958 किलो मीठा मावा जब्त किया गया। इन्हें अस्वच्छ हालत में ले जा रहे वाहन को भी जब्त किया गया। पालघर में 174 किलो मीठा मावा भी जब्त हुआ। 3 महीने में 1,800 से ज्यादा जगहों की जांच FDA ने पिछले 3 महीनों में राज्यभर के 1,800 से ज्यादा होटल, क्लब और ढाबों की जांच की। अधिकारियों के मुताबिक, 199 प्रतिष्ठानों के लाइसेंस सस्पेंड किए गए और 948 सुधार नोटिस जारी हुए। जांच में खास तौर पर कोल्ड-चेन और सैनिटेशन से जुड़ी कमियां मिलीं।

Continue reading on the app

AAJTAK 2 LIVE | UPI Charges Update | AKHILESH YADAV की सरकार पर चुटकी! | AT2 LIVE

#upipayment #RahulGandhi #Congress #UPI #NCPI #upimdr #upirules #upipaymentrules #at2Live आज हम बात कर रहे हैं UPI को लेकर चल रहे विवाद की खबर पर...कांग्रेस लगातार कह रही है कि यूपीआई पर जो 0.4% का मर्चेट डिस्काउंट रेट यानी MDR लगाया गया है वो टंप के दबाव में ही लगाया गया है ताकि फोनपे वाले वॉलमार्ट और गूगलपे को मुनाफा हो सके. कांगरेस के नेता हवाला दे रहे हैं कि अमेरिकी टेड रिपेजेंटेटिव्स रिपोर्ट में जीरो MDR पर नाराजगी जताई गई थी इसीलिए अब चार्ज लगा है The Modi government is set to levy charges on UPI transactions exceeding ₹2,000 starting October 15. However, the opposition and Rahul Gandhi have raised questions regarding this decision. आजतक के साथ देखिये देश-विदेश की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news Live on the World's Most Subscribed News Channel on YouTube. #LatestNews #Aajtak #HindiNews Aaj Tak News Channel: आज तक भारत का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । आज तक न्‍यूज चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। आज तक न्‍यूज चैनल की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें । #hindinews #newsinhindi #hindisamachar #breakingnews #aajtak #samachar #news अधिक समाचारों के लिए यहां क्लिक करें: https://www.youtube.com/@aajtak?sub_confirmation=1 About Channel: Aaj Tak is India's Best Hindi News Channel. Aaj Tak News Channel Covers The Latest News, Breaking News, Politics, Entertainment News, Business News and Sports News. Stay tuned for all the News in Hindi. Join Aaj Tak Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029Va7Rxc32ER6hBAuIL222 Watch Our Prime Shows on Aaj Tak: Vardaat — Real-life crime stories that shook the nation https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_WLJqwFuJlwfhAepqcOd3I&si=tJXqsrKVHOvxy4BJ Black & White with Anjana Om Kashyap - Big debates, sharp opinions, and political analysis https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa_aLomcIgk-c_dRhuYOBphp&si=1wAaQfSUIfZ0OrIy Halla Bol — The nation’s most powerful debate on today’s top issues https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa-ZT2YKfqzI-ayeZV0n8qAh&si=nnRN8_9u02p8QlG_ DasTak 2025: https://youtube.com/playlist?list=PLP-nGFpz3fa9q68r5rws67UxSUdhcHupG&si=QMiiUiKyXUP76DUk ताज़ा खबरों और LIVE अपडेट्स के लिए जुड़े रहें Aaj Tak के साथ - https://youtube.com/live/Nq2wYlWFucg?feature=share https://youtube.com/live/gH6ftEJDLGo?feature=share Download Aaj Tak APP, India’s No.1 Hindi News App: https://play.google.com/store/apps/details?id=in.AajTak.headlines&hl=hi Subscribe to Aaj Tak YouTube Channel: https://www.youtube.com/c/aajtak Visit Aaj Tak website: https://www.aajtak.in/ Follow us on Facebook: https://www.facebook.com/aajtak Follow us on Twitter: https://twitter.com/aajtak Follow us on Instagram: https://www.instagram.com/aajtak/ Subscribe our other Popular YouTube Channels: India Today: https://www.youtube.com/c/indiatoday SoSorry: https://www.youtube.com/c/sosorrypolitoons Good News Today: https://www.youtube.com/c/GoodNewsTodayOfficial AajTak AI: https://www.youtube.com/channel/UClZU5ouD9LkfgrelmL2auTg

Continue reading on the app

  Sports

Jos Buttler ने रचा इतिहास, T20 क्रिकेट में 15000 रन बनाने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

इंग्लैंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ जोस बटलर, कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में श्रीलंका के ख़िलाफ़ इंग्लैंड के दूसरे T20 इंटरनेशनल मैच के दौरान T20 क्रिकेट में 15,000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 18 सितंबर को इंग्लैंड की पारी के पांचवें ओवर में एशान मलिंगा की गेंद पर एक रन लेकर यह उपलब्धि हासिल की और T20 क्रिकेट में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के तौर पर वेस्टइंडीज़ के दिग्गज कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें: Asian Games में भारतीय गेंदबाजों का कहर, Japan की टीम 57 रन पर ढेर

बटलर ने 528 मैचों में 35.46 की औसत और 147.46 के स्ट्राइक रेट से 15,000 रन बनाए हैं। उनके नाम नौ शतक और 107 अर्धशतक दर्ज हैं। उन्होंने कई टीमों और टूर्नामेंट्स में हिस्सा लिया है, जिनमें इंग्लैंड, लंकाशायर, मैनचेस्टर ओरिजिनल्स, मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, गुजरात टाइटंस, समरसेट, पार्ल रॉयल्स, मुंबई इंडियंस, सिडनी थंडर, कोमिला विक्टोरियंस, डरबन सुपर जायंट्स, मेलबर्न रेनेगेड्स और इंग्लैंड लायंस शामिल हैं। उन्होंने कीरोन पोलार्ड को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 754 मैचों में 31.71 की औसत से 14,999 रन हैं।

इसे भी पढ़ें: अफ़गानिस्तान सीरीज़ में Vaibhav Sooryavanshi को क्यों नहीं मिला मौका? कोच Gautam Gambhir ने Sanju Samson को लेकर किया बड़ा खुलासा

इस मैच में इंग्लैंड ने श्रीलंका को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। श्रीलंका को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 145 रन पर रोकने के बाद, इंग्लैंड ने 12.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया और चार विकेट पर 146 रन बनाए। इस जीत के साथ T20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के खिलाफ इंग्लैंड की लगातार जीत का सिलसिला 14 मैचों तक पहुंच गया। तीन विकेट लेने के लिए जॉर्ज डॉसन को 'प्लेयर ऑफ़ द मैच' चुना गया। तीसरा और आखिरी T20I शनिवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा, जबकि इंग्लैंड पहले ही सीरीज़ जीत चुका है।

Fri, 18 Sep 2026 19:21:00 +0530

  Videos
See all

News18 India Jazba 2026: "2014 के बाद बहुत बड़ा बदलाव आया है" | #viralvideo #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:42:37+00:00

UPI Payment Charges: UPI पेमेंट पर चार्ज के नए नियमों को लेकर क्यों असमंजम में हैं लोग?| Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T14:41:22+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers