अब ईरान को मुंहतोड़ जवाब देगा सऊदी? अमेरिका ने 48 एडवांस F-35 फाइटर जेट की बिक्री को दी मंजूरी
US Saudi Arabia F-35 fighter Jets Deal: अमेरिका ईरान की जंग में सऊदी अरब भी निशाना बन रहा है. ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी बेस से हमले शुरू किए थे जो अब सऊदी के बाकी हिस्सों में पहुंच गए हैं. अमेरिका की मदद का आरोप लगाकर ईरान और हूती लगातार सऊदी पर हमला कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने सऊदी को बड़ी ताकत दी है. अब डील के तहत जल्द ही सऊदी को 48 48 F-35 फाइटर जेट मिलेंगे. अमेरिका ने इसकी बिक्री के लिए मंजूरी दे दी है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को सऊदी अरब को 48 एफ-35 लाइटनिंग 2 लड़ाकू विमान बेचने की संभावित मंजूरी दे दी. इस सौदे में विमानों के साथ जरूरी उपकरण भी शामिल हैं. पूरे सौदे की अनुमानित कीमत करीब 24.3 अरब अमेरिकी डॉलर है. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, इस संभावित सौदे में पारंपरिक तरीके से उड़ान भरने और उतरने वाले 48 एफ-35 लड़ाकू विमान शामिल हैं. इसके साथ 49 प्रैट एंड व्हिटनी एफ135-पीडब्ल्यू-100 इंजन भी दिए जाएंगे. इनमें 48 इंजन विमानों में लगाए जाएंगे, जबकि एक इंजन अतिरिक्त रखा जाएगा.
The U.S. Department of State has made a determination approving a possible foreign military sale to the Kingdom of Saudi Arabia for their purchase of F-35 Lightning II Joint Strike Fighter and related equipment. The estimated total cost is $24.3 billion.
— U.S. Embassy Riyadh (@USAinKSA) September 17, 2026
This proposed sale will…
पैकेज में होंगे ये उपकरण
इस पैकेज में सुरक्षित संचार और सटीक नेविगेशन के लिए जरूरी उपकरण भी शामिल हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से जुड़े सिस्टम, विमान और हथियारों के लिए जरूरी सामान, स्पेयर पार्ट्स, ट्रेनिंग उपकरण, सिमुलेटर, सॉफ्टवेयर, तकनीकी दस्तावेज और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सहायता भी दी जाएगी.
ईरान के बढ़ी मुश्किलें
सऊदी अरब को 48 एफ-35 लड़ाकू विमान मिलने से खाड़ी क्षेत्र में उसकी हवाई सुरक्षा और सैन्य क्षमताओं में बड़ा बदलाव आ सकता है. पांचवीं पीढ़ी के ये स्टील्थ विमान रडार से बचने और निगरानी के साथ-साथ सटीक हमले करने में सक्षम हैं. इससे सऊदी अरब ईरान या उसके समर्थक गुटों की ओर से होने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों से निपटने के लिए अपनी तैयारी मजबूत कर सकेगा. हालांकि, एफ-35 के सॉफ्टवेयर और हथियारों से जुड़े कुछ तकनीकी पहलुओं पर अमेरिकी नियंत्रण बना रहेगा. इसके बावजूद, इस सौदे से खाड़ी क्षेत्र में सऊदी अरब की सैन्य क्षमता और रणनीतिक भूमिका बढ़ सकती है.
24.3 अरब डॉलर है लागत
रियाद में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए डील की पुष्टि की. कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब को F-35 लाइटनिंग II जॉइंट स्ट्राइक फाइटर और उससे जुड़े उपकरण बेचने की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। इसकी अनुमानित कुल लागत 24.3 अरब डॉलर है. कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी. इससे खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति लाने वाले एक प्रमुख गैर-NATO सहयोगी देश की सुरक्षा मज़बूत होगी.
आईफोन 18 प्रो सीरीज : एप्पल स्टोर्स के बाहर लंबी कतारें, ग्राहक बोले- पहले दिन फोन लेने का अलग ही क्रेज
नई दिल्ली, 18 सितंबर (आईएएनएस)। एप्पल के नए आईफोन 18 प्रो सीरीज की बिक्री शुक्रवार सुबह 8 बजे से भारत में शुरू हो रही है। भारत में इसके बेस मॉडल की कीमत 1,64,900 रुपए से शुरू है।
दिल्ली में एप्पल के आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की पहली सेल को लेकर पहले ही साकेत के सेलेक्ट सिटीवॉक मॉल में एप्पल स्टोर के बाहर ग्राहकों की लंबी कतारें देखी गईं। लोग सुबह-सुबह ही फोन खरीदने के लिए पहुंच गए।
एक ग्राहक ने आईएएनएस से कहा, मैं 15 से 20 दिनों से इंतजार कर रहा हूं। पहले दिन खरीदने का उत्साह ही कुछ अलग होता है।
दिल्ली में ही एक और ग्राहक ने बताया, मुझे 5 से 7 फोन खरीदने हैं। मैं यहां अपना प्री-ऑर्डर किया हुआ आईफोन 18 प्रो मैक्स खरीदने आया हूं।
वहीं, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भी आईफोन के नए मॉडल को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखा। यहां फीनिक्स मॉल ऑफ एशिया स्थित एप्पल स्टोर के बाहर सुबह 8 बजे बिक्री शुरू होने से पहले ही ग्राहक कतार में खड़े नजर आए।
एक ग्राहक ने कहा, हम सुबह 6 बजे जल्द ही आ गए थे और आईफोन 18 प्रो मैक्स के लिए काफी उत्साहित हैं। हम लाइन में सबसे पहले हैं और बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
एक अन्य ग्राहक ने बताया, मैंने पहले ही ऑनलाइन बुक कर लिया है। हमारा स्लॉट सुबह 9 बजे का है और हमने दो फोन बुक किए हैं।
दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक एप्पल के नए फोन को लेकर लोगों में भारी उत्साह है। कई लोगों ने पहले से ही ऑनलाइन प्री-बुकिंग करा रखी है और अब वे अपना फोन लेने के लिए स्टोर के बाहर इंतजार कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह 8 बजे से देशभर के एप्पल स्टोर्स पर आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स की बिक्री आधिकारिक तौर पर शुरू हो जाएगी।
--आईएएनएस
वीकेयू/एएस
डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation








