'मुझे सच में बहुत मदद मिली...', अभिषेक शर्मा अपने सेलिब्रेशन से फैंस को देना चाहते थे स्पेशल मैसेज, बोले- 'अगर कोई इसे देखे'
Abhishek Sharma Reveal Celebration Reason: अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी-20 मैच में अभिषेक शर्मा ने रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया. अभिषेक ने 30 गेंदों में सेंचुरी पूरी की और इसी के साथ वह भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए. शतक लगाने के बाद अभिषेक शर्मा ने अतरंगी सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी को हैरान किया. हालांकि, मैच खत्म होने के बाद उन्होंने खुलासा किया कि आखिर उनके सेलिब्रेशन के पीछे की वजह क्या थी और उन्होंने ऐसा क्यों किया....
अभिषेक शर्मा ने बताया सेलिब्रेशन का राज?
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने शतक लगाने के बाद ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया. अभिषेक मैदान पर ही ऐसे बैठे मानो वो ध्यान लगा रहे हो... ऐसे में हर कोई ये जानने को बेताब है कि आखिर अभिषेक ने अपनी सेंचुरी को ऐसे सेलिब्रेट क्यों किया.
मैच खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में अभिषेक शर्मा ने कहा, "मैं पिछले छह महीने-एक साल से मेडिटेशन और ध्यान कर रहा हूं क्योंकि जब आप पूरे साल क्रिकेट खेलते हैं तो एक क्रिकेटर के तौर पर कई उतार-चढ़ाव आते हैं. तो ऐसे में आप अपने मन को स्थिर कैसे रखते हैं? मुझे लगता है कि मेडिटेशन से मुझे सच में बहुत मदद मिली और मैं बस यही चाहता था कि अगर कोई इसे देखे, या किसी क्रिकेटर को लगे कि इससे सच में मुझे पिछले छह से आठ महीनों में मदद मिली है. तो बस उसी के लिए यह खास सेलिब्रेशन था कि जो चीज मुझे स्थिर रखती है."
????????????????. ????????????????????????. ???????????????????????????????? ????????
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
One word for that record knock ????
Updates ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/VcO7UHQ9KR
अभिषेक शर्मा ने बनाए रिकॉर्ड्स
स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के साथ खेले गए तीसरे टी20 मैच महज 30 गेंदों में शतक लगाया और इसी के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. टी20 इंटरनेशनल में अब टेस्ट खेलने वाले (पूर्ण सदस्य) देशों में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हो गया है. सलामी बल्लेबाज ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जो पारी खेली उसे क्रिकेट फैंस और वो खुद नहीं भूल पाएंगे.
अभिषेक ने एक साथ कई रिकॉर्ड ध्वस्त किए. उन्होंने सिर्फ 30 गेंदों पर शतक जड़ रोहित शर्मा और फिन एलन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. अभिषेक शर्मा अब T20 इंटरनेशनल में पूर्ण सदस्य देशों में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. वहीं ओवरऑल की बात करें तो टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में अभिषेक तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि ओवरऑल रिकॉर्ड एस्टोनिया के साहिल चौहान (27 गेंद) के नाम है.
अभिषेक ने जीता प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड
3️⃣ Matches
— BCCI (@BCCI) September 17, 2026
2️⃣2️⃣9️⃣ Runs
7️⃣6️⃣.3️⃣3️⃣ Average
2️⃣6️⃣9️⃣.4️⃣1️⃣ Strike-rate
Abhishek Sharma is adjudged the Player of the Series for his incredible consistency ????????
Scorecard ▶️ https://t.co/Zixki4RhPt#TeamIndia | #AFGvIND pic.twitter.com/2g2D8re859
अफगानिस्तान के साथ खेली गई 3 मैचों की टी-20 सीरीज में अभिषेक शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने सीरीज के 3 मुकाबलों में 76.33 के औसत और 269.41 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की और 229 रन बनाए. इसमें उन्होंने 18 चौके और 22 छक्के लगाए. वह सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया.
अब ईरान को मुंहतोड़ जवाब देगा सऊदी? अमेरिका ने 48 एडवांस F-35 फाइटर जेट की बिक्री को दी मंजूरी
US Saudi Arabia F-35 fighter Jets Deal: अमेरिका ईरान की जंग में सऊदी अरब भी निशाना बन रहा है. ईरान ने सऊदी अरब में अमेरिकी बेस से हमले शुरू किए थे जो अब सऊदी के बाकी हिस्सों में पहुंच गए हैं. अमेरिका की मदद का आरोप लगाकर ईरान और हूती लगातार सऊदी पर हमला कर रहे हैं. इसी बीच अमेरिका ने सऊदी को बड़ी ताकत दी है. अब डील के तहत जल्द ही सऊदी को 48 48 F-35 फाइटर जेट मिलेंगे. अमेरिका ने इसकी बिक्री के लिए मंजूरी दे दी है.
अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को सऊदी अरब को 48 एफ-35 लाइटनिंग 2 लड़ाकू विमान बेचने की संभावित मंजूरी दे दी. इस सौदे में विमानों के साथ जरूरी उपकरण भी शामिल हैं. पूरे सौदे की अनुमानित कीमत करीब 24.3 अरब अमेरिकी डॉलर है. अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक, इस संभावित सौदे में पारंपरिक तरीके से उड़ान भरने और उतरने वाले 48 एफ-35 लड़ाकू विमान शामिल हैं. इसके साथ 49 प्रैट एंड व्हिटनी एफ135-पीडब्ल्यू-100 इंजन भी दिए जाएंगे. इनमें 48 इंजन विमानों में लगाए जाएंगे, जबकि एक इंजन अतिरिक्त रखा जाएगा.
The U.S. Department of State has made a determination approving a possible foreign military sale to the Kingdom of Saudi Arabia for their purchase of F-35 Lightning II Joint Strike Fighter and related equipment. The estimated total cost is $24.3 billion.
— U.S. Embassy Riyadh (@USAinKSA) September 17, 2026
This proposed sale will…
पैकेज में होंगे ये उपकरण
इस पैकेज में सुरक्षित संचार और सटीक नेविगेशन के लिए जरूरी उपकरण भी शामिल हैं. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक युद्ध से जुड़े सिस्टम, विमान और हथियारों के लिए जरूरी सामान, स्पेयर पार्ट्स, ट्रेनिंग उपकरण, सिमुलेटर, सॉफ्टवेयर, तकनीकी दस्तावेज और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सहायता भी दी जाएगी.
ईरान के बढ़ी मुश्किलें
सऊदी अरब को 48 एफ-35 लड़ाकू विमान मिलने से खाड़ी क्षेत्र में उसकी हवाई सुरक्षा और सैन्य क्षमताओं में बड़ा बदलाव आ सकता है. पांचवीं पीढ़ी के ये स्टील्थ विमान रडार से बचने और निगरानी के साथ-साथ सटीक हमले करने में सक्षम हैं. इससे सऊदी अरब ईरान या उसके समर्थक गुटों की ओर से होने वाले ड्रोन और मिसाइल हमलों से निपटने के लिए अपनी तैयारी मजबूत कर सकेगा. हालांकि, एफ-35 के सॉफ्टवेयर और हथियारों से जुड़े कुछ तकनीकी पहलुओं पर अमेरिकी नियंत्रण बना रहेगा. इसके बावजूद, इस सौदे से खाड़ी क्षेत्र में सऊदी अरब की सैन्य क्षमता और रणनीतिक भूमिका बढ़ सकती है.
24.3 अरब डॉलर है लागत
रियाद में अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर पोस्ट करते हुए डील की पुष्टि की. कहा कि अमेरिकी विदेश विभाग ने सऊदी अरब को F-35 लाइटनिंग II जॉइंट स्ट्राइक फाइटर और उससे जुड़े उपकरण बेचने की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री को मंज़ूरी दे दी है। इसकी अनुमानित कुल लागत 24.3 अरब डॉलर है. कहा कि यह प्रस्तावित बिक्री अमेरिका की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा के लक्ष्यों को आगे बढ़ाएगी. इससे खाड़ी क्षेत्र में राजनीतिक स्थिरता और आर्थिक प्रगति लाने वाले एक प्रमुख गैर-NATO सहयोगी देश की सुरक्षा मज़बूत होगी.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation









