Responsive Scrollable Menu

Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: शुक्रवार को मां लक्ष्मी की कृपा से चमकेगा तुला और कुंभ राशि का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: आज यानी 18 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन 12 राशि के जातकों पर भर-भर के धनवर्षा होगी. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, 12 जातकों के लिए विशेष गृह-नक्षत्रों की स्थिति बन रही है. आज भाद्रपद मास की सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजकर 2 मिनट तक रहेगी और फिर अष्टमी तिथि का प्रारंभ होगा. वहीं, रात 10:45 तक ज्येष्ठा नक्षत्र शुरू रहेगा और फिर मूल नक्षत्र शुरू होगा. इसके अलावा, दोपहर 01:34 तक प्रीती योग रहेगा. शुक्रवार का दिन धन-धान्य की देवी माता लक्ष्मी को समर्पित होता है. ऐसे में आज के दिन पदोन्नति के लिए, कारोबार में तरक्की के लिए और रुका हुआ धन प्राप्त करने के लिए आपको उनकी पूजा करनी चाहिए. चलिए अब पढ़ते हैं आज का राशिफल.

पढ़ें आज का राशिफल 18 सितंबर 2026 (Today Horoscope 18 September 2026)

1.मेष

मेष राशि के लोगों के पारिवारिक रिश्ते आज मजबूत होंगे. आपके रोग और शत्रु परास्त होंगे तथा षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे. आज चतुर्दिक लाभ होगा और व्यावसायिक स्थिति अच्छी होगी. माता-पिता का सुख मिलेगा और परिवार में शुभ कार्य हो सकते हैं. भूमि, वाहन खरीदने के लिए उत्तम समय है.

सावधानी- कटू भाषा से परहेज करें
उपाय- लाल वस्तु का दान करें
ऊं हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् का जप करें
शुभ अंक-1
शुभ रंग-लाल
लक मीटर-7

2.वृषभ
 
वृषभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है. आज इनके परिवार में खुशहाली आएगी और चतुर्दिक विकास हो सकता है. आपकी धन की स्थिति मजबूत होगी और प्रयासरत कार्यों में सफलता का योग बन रहा है. आज आपको तीर्थाटन, देशाटन से लाभ मिलेगा और परीक्षा में सफलता मिलेगी. 

सावधानी- परिवार को समय दें
उपाय- गणेश जी की आराधना करें 
शुभ अंक-2
शुभ रंग- आसमानी
लक मीटर-7

ये भी पढ़ें-September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

3.मिथुन

मिथुन राशि के लोगों को आज के दिन आय से अधिक खर्च हो सकता है. आज इन्हें पूंजी निवेश करने से लाभ का योग बन रहा है. आज इन लोगों का चतुर्दिक लाभ से मन प्रसन्न रहेगा. देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज करियर को लेकर समय उत्तम है और माली हालत सुदृढ़ होगी. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है.

सावधानी- वाणी पर नियंत्रण रखें
उपाय- गाय को रोटी गुड़ खिलाएं
गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें 
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- सी ग्रीन
लक मीटर- 8

4.कर्क

कर्क राशि के लोगों को आज के दिन अपने कार्यों में सफलता मिल सकती है और नौकरी में परिवर्तन का योग बन रहा है, अपनी ऊर्जा का प्रयोग सही दिशा में करें. आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दूर देश की यात्रा कर सकते हैं तथा
माता-पिता का सुख मिलेगा. साहित्य के क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है.

सावधानी- परिश्रम से पीछे न हटें
उपाय- सफेद वस्तु का दान करें
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर- 9

5.सिंह
 
सिंह राशि के लोगों को आज रोग और चोट से बचना चाहिए. आज इन्हें नकारात्मक सोच से दूर रहने की जरूरत है. आज आपको माता-पिता का सम्मान करना चाहिए. साथ ही आज के दिन नए व्यापार में लाभ मिलेंगे. परिवार में मांगलिक कार्य होने का योग बन रहा है. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है.

सावधानी- नकारात्मक विचार से दूर रहें
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें
शुभ अंक-5
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

6.कन्या

कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और बौद्धिक क्षमता से धन अर्जित करेंगे. खेल के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है और भूमि, भवन खरीद सकते हैं.
संतान सुख मिल सकता है और विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है. आज उच्च पद प्राप्ति का योग बन रहा है.

सावधानी- अपनी गोपनीयता बनाए रखें
उपाय- एक मुखी रुद्राक्ष धारण करें 
शुभ अंक-6
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-8

7.तुला

तुला राशि के लोगों के आज मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज रोजगार में लाभ मिल सकता है. आज आयात-निर्यात का योग बन रहा है और दूर देश की यात्रा होगी. आज विदेश से धन लाभ हो सकता है और भूमि, वाहन का सुख प्राप्त होगा. परिवार में शुभ कार्य होंगे और
नई नौकरी मिल सकती है. नौकरी में प्रमोशन का योग बन रहा है.

सावधानी- विवादों से दूर रहें
उपाय- शिवजी की पूजा करें
ऊं नमः शिवाय मंत्र का जप करें
शुभ अंक-2
शुभ रंग-हरा
लक मीटर-7

8.वृश्चिक

वृश्चिक राशि के जातकों को आज चौतरफा धन लाभ होगा. परिवार में मांगलिक कार्य होने का प्रबल योग बन रहा है. आज रियल एस्टेट में निवेश से लाभ का योग बन रहा है. आज
भाई-बहन का सुख मिलेगा. व्यापारिक स्थिति मजबूत हो सकती है और विदेश यात्रा पर जा सकते हैं. खेल के क्षेत्र में बड़ी सफलता का योग बन रहा है. 

सावधानी- गुस्से पर नियंत्रण रखें 
उपाय- हनुमान जी की पूजा करें
शुभ अंक-6
शुभ रंग-केसरिया
लक मीटर-8

 9.धनु

धनु राशि के जातकों को आज के दिन अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है. आज लेखन कार्यों से धन प्राप्ति का योग बन रहा है. आज प्रॉपर्टी से लाभ मिल सकता है और
शिक्षा के क्षेत्र में उच्च पद प्राप्त होंगे. सेहत को लेकर सतर्क रहें तथा नौकरी मिलने का प्रबल योग है. ऊर्जा का उपयोग सही दिशा में करें.

सावधानी- स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-8
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-8

10.मकर

इस राशि के लोगों को आज के दिन गुस्से में कोई निर्णय नहीं लेना चाहिए. आज इन्हें
तेज गति की गाड़ी चलाने से परहेज करें. माता-पिता की आज्ञा का पालन करें और नए व्यापार करने के अवसर मिलेंगे. आज शुभ कार्य करने का योग बन रहा है. घर में नए मेहमान आ सकते हैं. रोग और शत्रु पराजित होंगे.

सावधानी- अत्यधिक व्यय करने से बचें
उपाय- सरसों के तेल का दीपक जलाएं
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- हरा
लक मीटर- 7

11.कुंभ

कुंभ राशि के लोगों को आज के दिन भाग्य से सारे कार्य संपन्न होंगे. आज इनकी अध्ययन में रुचि बढ़ेगी. कोई बड़ा कार्य पूर्ण होने का प्रबल योग है और मन प्रसन्न रहेगा. आज
मांगलिक कार्यों में भाग लेंगे और स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त कर सकते हैं. षड्यंत्रकारी विफल रहेंगे.

सावधानी- साझेदारी में व्यापार न करें
उपाय-बजरंग बाण का पाठ करें
ऊं शं शनैश्चराय नमः मंत्र का जप करें 
शुभ अंक-7
शुभ रंग- सफेद
लक मीटर-7

12.मीन

मीन राशि के लोगों को आज के दिन कई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होंगे तथा देश-विदेश की यात्रा का योग बन रहा है. आज इन्हें साहित्य और संगीत से लाभ मिल सकता है. आज आप लोगों को कार्य क्षेत्र में वरिष्ठ लोगों से सहयोग मिलेगा. अपने छवि को लेकर सचेत रहें और
बेवजह यात्रा करने से बचें. पारिवारिक सहयोग प्राप्त हो सकता है और शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता मिलेगी.

सावधानी- दूसरों की बातों पर ध्यान न दें
उपाय- पीली वस्तु का दान करें
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नमः का जप करें
शुभ अंक-9
शुभ रंग-पीला
लक मीटर-9

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: आज कन्या संक्रांति पर सूर्य का गोचर, पूरे महीने ये 4 राशियां रहेंगी परेशान

Continue reading on the app

Aaj Ka Panchang 18 September 2026: आज संतान सप्तमी पर शुभ मुहूर्त में करें शिव-पार्वती का पूजन, पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 18 September 2026: आज यानी 18 सितंबर 2026 को शुक्रवार के दिन संतान सप्तमी का व्रत रखा जा रहा है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर अरविंद त्रिपाठी के अनुसार, आज के दिन भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि दोपहर 1 बजे तक रहेगी. संतान सप्तमी का व्रत माताओं द्वारा रखा जाता है. इस व्रत को ऐसी महिलाएं रखती हैं, जो संतान की कामना कर रही है. साथ ही वे माताएं भी व्रत रखती है, जो अपनी संतान की लंबी आयु, निरोगी जीवन और सफलता की कामना कर रही है. संतान सप्तमी का व्रत रख रहे हैं तो माता पार्वती की पूजा कर सकते हैं. चलिए पढ़ते हैं आज का पंचांग विस्तार से.

पढ़ें आज का पंचांग 18 सितंबर 2026

आज की तिथि, वार और नक्षत्र

  • तारीख- 18 सितंबर 2026 
  • दिन- शुक्रवार
  • तिथि- सप्तमी
  • नक्षत्र- ज्येष्ठा 
  • सूर्योदय- सुबह 6:06 बजे
  • सूर्यास्त- शाम 6:25 बजे 
  • करण- वणिज, विष्टि 
  • चंद्रमा- वृश्चिक राशि 
  • शुभ मुहूर्त- 11:50 से दोपहर 12:39 तक
  • राहुकाल- 10:43 से दोपहर 12:15 तक
  • दिशा शूल- पश्चिम 
  • दिशा शूल उपाय-जौ खाकर घर से निकलें

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2026: कन्या राशि में सूर्य का प्रवेश, इन 4 राशियों को रहना होगा धन के मामलों में सावधान

आज का महामंत्र

ऊं शुक्राय नमः

चंद्र गोचर

चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में रात 10 बजकर 44 मिनट तक उसके बाद धनु राशि में होगा.

संवत

विक्रम संवत- 2083, रौद्र

शक संवत- 1948, पराभव

चंद्रमास

सूर्योदय- आज सुबह 06:06 पर हुआ है

सूर्यास्त- आज शाम 06 बजकर 25 मिनट पर होगा

चंद्रोदय- 18 सितंबर दोपहर 12:28 बजे पर होगा

चंद्र अस्त- 18 सितंबर को रात 11:06 मिनट पर होगा

आज का शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:42 मिनट से सुबह 05:30 मिनट तक

अमृत काल- दोपहर 12:53 बजे से दोपहर 02:41 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:50 मिनट से दोपहर 12:15 मिनट तक

आज का अशुभ समय

राहुकाल- सुबह 10 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12:15 तक

यम गण्डक- दोपहर 03:22 मिनट से शाम 04:53 मिनट तक

गुलिक काल- सुबह 07:48 बजे से सुबह 09:19 बजे तक रहेगा

आज का दुर्मुहूर्त- सुबह 08:43 मिनट से सुबह 09:31 बजे तक और दोपहर 12:45 बजे से दोपहर 01:33 मिनट तक

आज के व्रत

महालक्ष्मी व्रत शुरु, दूर्वा अष्टमी, संतान सप्तमी

आपका दिन मंगलमय हो.

ये भी पढ़ें-September 2026 Vrat Tyohar List: जन्माष्टमी, गणेशोत्सव और हरतालिका तीज, यहां देखें सितंबर में पड़ने वाले सभी पर्व और त्योहारों की लिस्ट

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: नहीं यार, हालैंड की नकल नहीं की... अभिषेक शर्मा ने खोला सेलिब्रेशन का राज, पिच पर क्यों बैठ गए?

Abhishek Sharma unique celebration reason: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 गेंद में रिकॉर्ड शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा का यूनिक सेलिब्रेशन देखने मिला. फैंस ने इसे अपनी-अपनी तरह से समझने की कोशिश करने लगे. लोगों ने कहा कि ये जश्न तो मशहूर फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड की कॉपी लगता है. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने खुद इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई. Fri, 18 Sep 2026 07:15:03 +0530

  Videos
See all

Ganesh Utsav: Pune के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:01:15+00:00

Breaking News Live | Disha Salian News Today Update | दिशा सालियान केस में एक और खुलासा ! | CBI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:03:08+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers