Responsive Scrollable Menu

TMC के चुनाव चिह्न और नाम पर रोक, ममता खेमे ने आदेश को बताया गैरकानूनी

तृणमूल कांग्रेस के दोनों गुटों को पश्चिम बंगाल के आगामी विधानसभा उपचुनाव के दौरान पार्टी के नाम और ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न का इस्तेमाल करने से रोकने के निर्वाचन आयोग के अंतरिम आदेश को बृहस्पतिवार को ममता बनर्जी नीत खेमे ने जहां “कानून के खिलाफ” बताया, वहीं बागी गुट ने इस फैसले का स्वागत किया। नंदीग्राम और रेजीनगर विधानसभा क्षेत्रों में छह अक्टूबर को होने वाले उपचुनावों के लिए ईवीएम से ममता का हाथ से बनाया हुआ तृणमूल कांग्रेस का ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न अस्थायी रूप से हटा दिया गया है। निर्वाचन आयोग ने पार्टी दोनों गुटों में से किसी को भी इस चिह्न या तृणमूल कांग्रेस नाम का इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं दी है।

ममता के वफादार नेताओं में शुमार तृणमूल सांसद कल्याण बनर्जी ने कहा कि उनका खेमा इस आदेश को नहीं मानता है। उन्होंने कहा, “यह आदेश कानून के खिलाफ है। हम इसे नहीं मान रहे हैं, क्योंकि इसमें कई कानूनी कमियां हैं।

आदेश में तथ्यों को शामिल नहीं किया गया है। लेकिन कभी-कभी आपको ऐसी चीजें माननी पड़ती हैं, जो कुछ समय के लिए नियमों, कायदों और कानून के मुताबिक नहीं होतीं। हम अपना जवाब देंगे और कल पूर्वाह्न 11 बजे तक आपको इसके बारे में बताएंगे।” बागी गुट में शामिल तृणमूल विधायक अखरुज्जमां अंसारी ने कहा कि उनका खेमा निर्वाचन आयोग के अंतरिम आदेश का पालन करेगा।

उन्होंने भरोसा जताया कि बागी गुट को आखिरकार पार्टी का “मूल” नाम और चुनाव चिह्न मिल जाएगा। अंसारी ने कहा, “हम निर्वाचन आयोग के आदेश को स्वीकार करते हैं। जाहिर है, हम ‘जोड़ा फूल’ चुनाव चिह्न चाहते थे।

लेकिन आयोग ने अभी के लिए एक अंतरिम आदेश दिया है। हमें भरोसा है कि चुनाव आयोग अपना अंतिम फैसला सुनाएगा, तो हमें पार्टी का आधिकारिक और मूल नाम तथा चुनाव चिह्न मिल जाएगा।” वहीं, पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस घटनाक्रम का इस्तेमाल तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधने के लिए किया और कहा कि विपक्षी पार्टी के साथ ऐसा ही होना चाहिए था। भाजपा की बंगाल इकाई के प्रवक्ता देबजीत सरकार ने कहा, “तृणमूल कांग्रेस को लोगों का श्राप लगा है।

पिछले 15 वर्षों में पार्टी ने बंगाल और वहां के लोगों पर जो जुल्म ढाए, यह उसका सही जवाब है। पार्टी इसी के लायक थी।

Continue reading on the app

कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट

सितंबर के आखिरी दिनों में बैंक जाने की सोच रहे हैं? 19 से 27 सितंबर तक बैंक छुट्टियों की पूरी जानकारी पाएं. जानें किस दिन, कहां बैंक बंद रहेंगे और कब खुलेंगे, ताकि आपका कोई काम न रुके.

The post कल बैंक खुले रहेंगे या बंद? 20 से 27 सितंबर के बीच कई राज्यों में 4-4 दिन की छुट्टियां, देखें पूरी लिस्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: नहीं यार, हालैंड की नकल नहीं की... अभिषेक शर्मा ने खोला सेलिब्रेशन का राज, पिच पर क्यों बैठ गए?

Abhishek Sharma unique celebration reason: नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 30 गेंद में रिकॉर्ड शतक बनाने के बाद अभिषेक शर्मा का यूनिक सेलिब्रेशन देखने मिला. फैंस ने इसे अपनी-अपनी तरह से समझने की कोशिश करने लगे. लोगों ने कहा कि ये जश्न तो मशहूर फुटबॉलर एर्लिंग हालैंड की कॉपी लगता है. मैच के बाद अभिषेक शर्मा ने खुद इस सेलिब्रेशन के पीछे की वजह बताई. Fri, 18 Sep 2026 07:15:03 +0530

  Videos
See all

Disha Salian case: Aaditya Thackeray के बयान के बाद क्या बोले दिशा के पिता? Nilesh Ojha | Hindi News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:01:40+00:00

Ganesh Utsav: Pune के प्रसिद्ध श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई गणपति बप्पा के दर्शनों के लिए लोगों की भीड़ #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T02:01:15+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers