Responsive Scrollable Menu

राजस्थान-बिहार समेत 8 राज्यों में बारिश का यलो अलर्ट:सिक्किम के रिंबी में लैंडस्लाइड, 28 घर खतरे में; कर्नाटक के 124 ब्लॉक सूखाग्रस्त

देश में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो रहा है। मौसम विभाग ने बिहार, बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, पूर्वी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरलम में शुक्रवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। राजस्थान में गुरुवार को जयपुर, सीकर, अजमेर समेत कई जिलों में बरसात हुई। बूंदी में बारिश से खेतों में कटी पड़ी उड़द और सोयाबीन की फसलें भीग गईं। मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 32 जिलों में बारिश हुई। IMD के मुताबिक विदाई से पहले दक्षिण-पश्चिम मानसून का एक अच्छा दौर आ सकता है। इधर, कर्नाटक सरकार ने गुरुवार को 23 और तालुकों को सूखाग्रस्त घोषित किया, जिससे सूखाग्रस्त ब्लॉक की कुल संख्या 124 हो गई है। राज्य के कई हिस्सों में सूखे जैसे हालात हैं। उत्तर-पूर्व के राज्य सिक्किम के ग्यालशिंग के रिम्बी में भूस्खलन और भारी बारिश के बाद 28 घर खतरे में आ गए। यहां के 128 लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाया गया है। सैटेलाइट मैप में देखें बादलाें की स्थिति… देशभर में मौसम की तस्वीरें… आज के लिए बारिश का अलर्ट… अगले 2 दिन के मौसम का हाल… 19 सितंबर 20 सितंबर प्रमुख शहरों का तापमान…

Continue reading on the app

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का 'सिक्सर'... लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज कर एशियन गेम्स के लिए कसी कमर

Shreyas Iyer 6th consecutive t20i wins: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. जिम्बाब्वे को 3-0 और फिर अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर टीम इंडिया ने लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अय्यर के शांत संयम, सटीक फैसलों और खिलाड़ियों पर दिखाए भरोसे ने भारतीय क्रिकेट में जीत की नई नींव रखी है. लगातार दो क्लीन स्वीप के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम का अगला बड़ा लक्ष्य एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है.

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: टीम इंडिया की सेमीफाइनल में एंट्री, जापान के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में खत्म किया मैच

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना क्वार्टर फाइनल मैच जापान के खिलाफ खेला. इस मैच में टीम इंडिया ने 8 विकेट से बाजी मारी और सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया. Fri, 18 Sep 2026 12:24:08 +0530

  Videos
See all

Delhi University Elections 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में आज छात्रसंघ चुनाव हो रहे, वोटिंग जारी #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T07:17:20+00:00

TMC Symbol Row: TMC सिंबल फ्रीज किए जाने के बाद दोनों गुटों ने चुनाव आयोग के अपना जवाब सौंप दिया #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T07:15:21+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers