Responsive Scrollable Menu

कल से मानसून की वापसी शुरू, फिर भी इन राज्यों में होगी बारिश, IMD का एलर्ट

देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून वापसी की ओर बढ़ रहा है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, 19 सितंबर के आसपास पश्चिमी राजस्थान से मानसून की वापसी शुरू होने के लिए मौसम की स्थिति अनुकूल बन रही है. जानिए आगे क्या होगा.

The post कल से मानसून की वापसी शुरू, फिर भी इन राज्यों में होगी बारिश, IMD का एलर्ट appeared first on Prabhat Khabar.

Continue reading on the app

PM Modi के 76वें जन्मदिन पर Chhattisgarh में जले 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन और निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर उनके 25 साल पूरे होने के मौके पर ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को पूरे छत्तीसगढ़ में 1.5 करोड़ से अधिक मिट्टी के दीये जलाए गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए मंदिरों, सार्वजनिक स्थानों, चौराहों और बड़े मैदानों में दीये जलाए।

सरकारी बयान के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी की 25 साल की सेवा के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत के साथ राज्य भर में बड़े पैमाने पर आशीर्वाद के दीये कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें 1.5 करोड़ से अधिक दीये जलाए गए। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शाम रायपुर में खारून नदी के किनारे महादेव घाट और मरीन ड्राइव पर दीये जलाने के कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। मरीन ड्राइव पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साय ने कहा कि राजधानी रायपुर में 25 लाख से अधिक दीये जलाए गए हैं।

उन्होंने मोदी को दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेताओं में से एक बताया और कहा कि प्रधानमंत्री सभी 140 करोड़ भारतीयों को अपना परिवार मानते हैं। इससे पहले, महादेव घाट पर हुए कार्यक्रम में साय ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपना जीवन राष्ट्र और जनसेवा को समर्पित किया है। उनके नेतृत्व में भारत ने विकास, जनकल्याण और राष्ट्रीय स्वाभिमान के क्षेत्र में अनेक अभूतपूर्व और ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।

प्रधानमंत्री मोदी दिन-रात 140 करोड़ देशवासियों की सेवा में जुटे हैं और उनके नेतृत्व में आज भारत विकास की नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से आगे बढ़ रहा है।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि आज खारुन मैया के पावन तट पर प्रज्वलित सवा लाख दीप प्रधानमंत्री मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ वासियों के स्नेह, आत्मीयता और शुभकामनाओं की अभिव्यक्ति हैं। उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की दृढ़ इच्छाशक्ति और हमारे सुरक्षा बलों के अदम्य साहस से छत्तीसगढ़ ने माओवादी हिंसा के विरुद्ध निर्णायक सफलता हासिल की है। वर्षों तक हिंसा और पिछड़ेपन का दंश झेलने वाले बस्तर में आज शांति और विकास के नए द्वार खुले हैं।

सड़क, बिजली, मोबाइल कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य मूलभूत सुविधाएं दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंच रही हैं तथा विकास की नई संभावनाएं आकार ले रही हैं।’’ साय ने बताया कि मोदी के निर्वाचित प्रतिनिधि के तौर पर 25 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक पूरे देश में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री महादेव घाट पर महाआरती में शामिल हुए, जहां एक साथ 1.25 लाख दीये जलाए गए। एक बयान के अनुसार, विराट दीपोत्सव के दौरान साध्वी प्रज्ञा भारती और आचार्यों ने विधि-विधान के साथ खारुन मैया की महाआरती की।

मुख्यमंत्री साय ने भी महाआरती में भाग लिया। इस मौके पर साय ने प्रधानमंत्री मोदी को समर्पित एक गीत भी जारी किया, जिसे साध्वी प्रज्ञा भारती ने लिखा और संगीतबद्ध किया है।

Continue reading on the app

  Sports

IND vs AFG: वैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला एक भी मौका? गौतम गंभीर ने तोड़ी चुप्पी, दिया दो टूक जवाब

Gautam Gambhir on Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में एक भी मौका नहीं मिला. हेड कोच गौतम गंभीर ने इसके पीछे की बड़ी वजह बताई. Fri, 18 Sep 2026 06:38:05 +0530

  Videos
See all

Love Story Viral Video : दामाद के प्यार में पड़ी 5 बच्चों की सास ! | Saas Damad #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:15:37+00:00

India-US Trade War: क्या भारत पर मंडराया 100% टैरिफ का खतरा? BRICS की तस्वीरों से क्यों चिढ़े Trump #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:15:38+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers