Responsive Scrollable Menu

मेंटल हेल्थ- छोटी बातों पर गुस्सा आने लगा है:गुस्से में चीजें पटक देता हूं, पत्नी-बच्चे मुझसे डरने लगे हैं, खुद को कैसे ठीक करूं

सवाल- मैं 38 साल का हूं और एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता हूं। पहले मैं खुद को काफी शांत स्वभाव का मानता था, लेकिन पिछले एक साल से मुझे छोटी-छोटी बातों पर बहुत गुस्सा आने लगा है। ऑफिस में किसी से मामूली गलती हो जाए तो मैं भड़क जाता हूं। घर पर भी पत्नी, बच्चों पर टेंपर लूज कर देता हूं। जरा सी बात पर मेरी आवाज ऊंची हो जाती है। कई बार गुस्से में चीजें भी पटक देता हूं या कमरे से बाहर चला जाता हूं। गुस्सा शांत होने पर पछतावा भी होता है। पत्नी कहती हैं कि अब घर में सब लोग मेरा मूड देखकर बात करते हैं। समझ नहीं आता कि मैं इतना गुस्सैल कब और कैसे हो गया। क्या इसके पीछे कोई मेंटल हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती है? मैं अपने गुस्से को कैसे नियंत्रित करूं? एक्सपर्ट- डॉ. द्रोण शर्मा, कंसल्टेंट साइकेट्रिस्ट, आयरलैंड, यूके। यूके, आयरिश और जिब्राल्टर मेडिकल काउंसिल के मेंबर। ज्यादा गुस्सा आना और चिड़चिड़ापन बढ़ना, सिर्फ स्वभाव हुआ बदलाव नहीं है। गुस्से के पीछे कई शारीरिक और मानसिक कारण हो सकते हैं। जैसेकि स्वास्थ्य से लेकर जीवन की स्थितियों में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है। इसलिए यहां समस्या के मूल कारण को समझने और उसे ठीक करने की जरूरत है। गुस्सा बढ़ने के संभावित कारण गुस्सा अपने आप में कोई मानसिक बीमारी नहीं है। यह एक सामान्य भावना है। यह समस्या तब बनती है, जब गुस्सा बार-बार आए, बहुत तेज हो, उस पर नियंत्रण न रहे या उसका असर काम और रिश्तों पर पड़ने लगे। क्या गुस्से की वजह डिप्रेशन है? डिप्रेशन का मतलब हमेशा उदास रहना या रोते रहना नहीं होता। कुछ पुरुषों में यह चिड़चिड़ेपन और गुस्से के रूप में भी दिखाई दे सकता है। इसके साथ कुछ और बदलाव भी नजर आ सकते हैं, जैसेकि– क्या गुस्से की वजह ऑफिस स्ट्रेस है? अगर पिछले एक साल में काम से जुड़ी परिस्थितियां बदली हैं तो उस पर भी ध्यान दें। खुद से पूछें कि क्या ऐसा कुछ आपके साथ हो रहा है– जब पूरा परिवार आपका मूड देखकर बात करे पत्नी का यह कहना एक महत्वपूर्ण संकेत है कि घर में सब लोग आपका मूड देखकर बात करते हैं। इसका मतलब है कि परिवार आपके गुस्से को लेकर सतर्क रहने लगा है। हालांकि इसका असर बच्चों पर भी पड़ सकता है। वे- क्या ये गुस्सा सहना परिवार की जिम्मेदारी जैसाकि आपने सवाल में लिखा है कि आप गुस्से में चीजें पटक देते हैं। यह एक गंभीर बात है। भले ही आपने किसी व्यक्ति को चोट न पहुंचाई हो, लेकिन ऐसा व्यवहार सामने वाले को डरा सकता है। इसलिए अपने गुस्से के कारण को समझना और उसे ठीक करना आपकी जिम्मेदारी है। परिवार से यह उम्मीद नहीं की जा सकती कि वे आपके गुस्से को संभालें या आपको शांत करें। यह आपकी जिम्मेदारी है। आपको गुस्सा क्यों आ रहा है करें सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट मैं यहां आपको तीन सेल्फ एसेसमेंट टेस्ट दे रहा हूं। पिछले दो हफ्तों को ध्यान में रखकर आपको इन तीनों टेस्ट के सवालों का जवाब देना है। पहले दो ग्राफिक्स के सवाल डिप्रेशन और वर्क स्ट्रेस से जुड़े हुए हैं। ये टेस्ट आपको ये समझने में मदद करेगा कि गुस्सा बढ़ने का कारण क्या है। तीसरे ग्राफिक के सवाल आपको ये समझने में मदद करेंगे कि क्या आपका गुस्सा एक खतरनाक लेवल पर पहुंच रहा है। तीनों ग्राफिक्स के सवालों को ध्यान से पढ़ें और 0 से 3 के स्केल पर रेट करें। स्कोर की एनालिसिस भी ग्राफिक के बाद दी गई है। ऊपर के टेस्ट में अगर आपका स्कोर 10 या उससे ज्यादा है तो आपको एक बार मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। अगर वीकेंड में, छुट्‌टी के दिन या काम से दूर रहने पर लक्षण कम हो जाते हैं तो आपका गुस्सा वर्क स्ट्रेस या वर्क बर्नआउट का संकेत हो सकता है। अगर इस ग्राफिक के किसी भी सवाल का आपका जवाब 'हां' है तो आपका गुस्सा खतरे के निशान से ऊपर है। यह नुकसानदायक हो सकता है। आपको तुरंत एक सेफ्टी प्लान की जरूरत है। गुस्से को कंट्रोल कैसे करें चार हफ्तों का एंगर मैनेजमेंट प्लान यहां मैं आपको चार हफ्तों का एक सेल्फ हेल्प प्लान दे रहा हूं। चार हफ्ते तक इसे फॉलो करें। पहला हफ्ता गुस्से का पैटर्न समझें सबसे पहले आपको अपने गुस्से के कारण और पैटर्न को समझने की कोशिश करनी चाहिए। इसके लिए एक बार किसी क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट या मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट से अपना पूरा इवैल्यूएशन करवाएं। साथ ही अपने लिए कुछ स्पष्ट नियम बनाएं– उस समय सामने वाले से कहें– "अभी मैं बहुत गुस्से में हूं। इस समय ठीक से बात नहीं कर पाऊंगा। मैं थोड़ा शांत होकर 30 मिनट बाद बात करूंगा।" इसके बाद कमरे में अकेले शांत होने की कोशिश करें और ये काम न करें– एक एंगर डायरी बनाएं। गुस्से की घटनाएं लिखें। इसे ABC तरीके से समझ सकते हैं: A यानी घटना: सहकर्मी ने रिपोर्ट समय पर नहीं दी। B यानी उस समय आपके दिमाग में आया विचार: "कोई मेरी बात को गंभीरता से नहीं लेता। मुझे ही सब ठीक करना पड़ता है।" C यानी नतीजा: गुस्सा 8/10, आवाज ऊंची करना, बाद में पछतावा और सहकर्मियों का आपसे बचना। साथ ही डायरी में यह भी लिखें– दूसरा हफ्ता गुस्सा बढ़ने से पहले शरीर के संकेत पहचानें गुस्सा अचानक बहुत तेज नहीं होता। उससे पहले शरीर कुछ संकेत देता है, जैसेकि– इन संकेतों को पहचानते ही– इसके साथ रोजमर्रा की कुछ आदतों पर भी ध्यान दें: तीसरा हफ्ता गुस्से वाले विचारों को चुनौती दें गुस्से का संबंध सिर्फ घटना से नहीं होता। इससे भी होता है कि घटना को हम कैसे देखते–समझते हैं। उदाहरण के लिए– "ये लोग हमेशा गलती करते हैं।" इसे बदलकर सोचें, "गलती हुई है। मैं इसे बिना किसी पर चिल्लाए भी ठीक कर सकता हूं।" "मेरे परिवार को खुद समझना चाहिए कि मुझे अभी शांति चाहिए।" इसे बदलकर सोचें, "वे मेरे मन की बात नहीं समझ सकते। मुझे अपनी जरूरत साफ तरीके से बतानी होगी।" चौथा हफ्ता रिश्तों को सुधारें, आगे की तैयारी करें गुस्से में किसी से गलत व्यवहार कर दिया तो सिर्फ ‘सॉरी’ कहकर बात खत्म न करें। अपनी गलती को साफ शब्दों में स्वीकार करें। यह न कहें, "मुझे गुस्सा इसलिए आया क्योंकि तुमने मुझे परेशान किया।" इसके बजाय कहें, "मुझे चिल्लाना नहीं चाहिए था। मैंने गलत व्यवहार किया।" पत्नी से शांति से बात करें। बच्चों के साथ अलग से शांत समय बिताएं। उन्हें भरोसा दें कि आपके गुस्से के लिए वो जिम्मेदार नहीं हैं। इस दौरान अपनी डायरी देखकर समझें कि गुस्सा कितनी बार आया और क्या उसकी तीव्रता में कोई बदलाव हुआ। साथ ही आगे की योजना में ये बातें शामिल करें: इसके अलावा अपनी सेहत का ध्यान रखें और नीचे ग्राफिक में दी गई सभी बातें फॉलो करें– प्रोफेशनल हेल्प कब जरूरी? नीचे ग्राफिक में दिए संकेत दिखाई दें तो मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट की मदद लें– अंतिम बात सबसे अच्छी बात यह है कि आपको अपने व्यवहार में बदलाव महसूस हो रहा है और गुस्सा शांत होने के बाद आपको पछतावा भी होता है। इसका मतलब है कि आप समस्या को पहचान रहे हैं। अब अगला कदम जिम्मेदारी लेना और सही मदद लेना है। आपका लक्ष्य गुस्से को दबाना नहीं, बल्कि उसे समझना और सॉल्व करना है। *************** ग्राफिक्स- विपुल शर्मा …………………….. मेंटल हेल्थ- बॉयफ्रेंड ने बिना कारण बताए ब्रेकअप कर लिया: तब से डिप्रेशन में हूं, उसे भूल नहीं पा रही, जिंदगी में आगे कैसे बढूं तीन साल का रिश्ता खत्म होने पर दुख होना स्वाभाविक है। यह किसी बेहद अपने को खोने जैसा अनुभव हो सकता है। इसके बाद मन में खालीपन, उदासी और बहुत सारे सवाल भी आ सकते हैं। पूरी खबर पढ़िए…

Continue reading on the app

Aaj Ka Rashifal 18 September 2026: मंगल-चंद्र बदलेंगे राशि, 4 राशियों को मिलेगी गुड न्यूज-प्रॉपर्टी से होगा फायदा

Aaj Ka Rashifal In Hindi: 18 सितंबर, शुक्रवार को प्रीति, आयुष्मान, चर, सुस्थिर नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे, जिनका असर सभी राशियों पर होगा। इस दिन 2 ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे।

Continue reading on the app

  Sports

टी20 के 5 सबसे सफल कप्तान, जिन्होंने टीम की जीत में बनाए सबसे ज्यादा रन, दो के नाम पांच शतक

5 captains most run in winning t20 matches: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तानी करते हुए टीम को जीत दिलाना और खुद बल्ले से रन बनाना एक बड़ी कला है. जीती हुई पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तानों की लिस्ट में बाबर आजम टॉप पर हैं. इसके बाद यूएई के मुहम्मद वसीम, भारत के रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच और जापान के कैडोवाकी-फ्लेमिंग का नाम आता है. Sat, 19 Sep 2026 19:32:25 +0530

  Videos
See all

DUSU Election Results: DUSU में Votes की Counting के दौरान छात्रों के एक ग्रुप का हंगामा | ABVP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:37:46+00:00

DUSU Election Results 2026: DUSU चुनाव में एक बार फिर ABVP ने बाजी मारी | NSUI | Top News Today #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T14:42:41+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers