Responsive Scrollable Menu

भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया, विमेंस एशिया कप में स्मृति-शेफाली का पार्टनरशिप रिकॉर्ड

भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को 'चोर' कहकर भी चिढ़ाया। मोहसिन नकवी पाकिस्तान सरकार में गृह मंत्री भी हैं। उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के समय भारत विरोधी बयान दिए थे। इस वजह से 2025 में भारतीय पुरुष टीम ने उनके हाथों एशिया कप की ट्रॉफी नहीं ली थी। अब भारतीय विमेंस टीम ने उसी स्टैंड पर कायम रहते हुए नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। मैच में स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी की। टीम इंडिया ने पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। ‘ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI का’ भारतीय महिला टीम के हेड कोच अमोल मजूमदार ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'ट्रॉफी नहीं लेने का फैसला BCCI ने लिया है और हम फैसले के साथ हैं। हमारे लिए यह टूर्नामेंट खत्म हो चुका है। हम चैंपियन हैं। हमारे लिए इतना ही काफी है। अब हमारा ध्यान एशियन गेम्स पर है। मुझे टीम के हर खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ पर गर्व है।' BCCI ने दिए थे दो विकल्प BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारतीय टीम नकवी से ट्रॉफी लेने के पक्ष में नहीं थी। बोर्ड ने प्रेजेंटेशन सेरेमनी के लिए दो विकल्प सुझाए थे। पहले विकल्प में ACC के डिप्टी चेयरमैन खालिद अल जरूनी को ट्रॉफी देने का प्रस्ताव था। दूसरे विकल्प में हाल की परंपरा के अनुसार विजेता बोर्ड के प्रतिनिधि से ट्रॉफी दिलाने की बात कही गई थी। नकवी को दोनों विकल्प मंजूर नहीं थे। भारत Vs श्रीलंका मैच के टॉप मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स 1. मोहसिन नकवी ने सिर्फ श्रीलंका टीम को मेडल दिए भारत ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी और मेडल लेने से इनकार कर दिया। नकवी प्रेजेंटेशन सेरेमनी में मंच पर पहुंच गए थे। उन्होंने श्रीलंकाई टीम को मेडल दिए और कप्तान चमारी अटापट्टु को रनर-अप चेक भी दिया। बाद में प्रेजेंटेशन खत्म कर दिया गया। 2. भारतीय खिलाड़ियों ने पानी की बोतल के साथ जश्न मनाया भारतीय महिला टीम ने एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद ट्रॉफी की जगह पानी की बोतल के साथ जश्न मनाया। टीम ने प्रेजेंटेशन के दौरान ACC चीफ मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से मना कर दिया। इसके बाद ग्रुप फोटो के दौरान टीम मेंबर्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर को हाथ में पकड़ी पानी की बोतल ट्रॉफी की तरह उठाने के लिए कहा। हरमनप्रीत ने भी मजाकिया अंदाज में बोतल उठाकर जीत का जश्न मनाया। 3. श्रीलंकाई फील्डर चोट के बाद स्ट्रेचर पर बाहर गईं भारतीय पारी के पांचवे ओवर में थ्रो फेंकने के दौरान श्रीलंकाई फील्डर विश्मी गुणरत्ने का दायां टखना बुरी तरह मुड़ गया। वे दर्द से कराहते हुए मैदान पर गिर पड़ीं। इसके बाद फिजियो को बुलाया गया। जांच के बाद उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाया गया। इस बीच खेल रुका रहा। हालांकि वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरीं।उन्होंने 20 रन बनाए। 4. स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रनआउट हुईं 14वें ओवर में स्मृति सिंगल लेने के चक्कर में रन आउट हो गईं। हरमनप्रीत कौर के कट शॉट पर दोनों बैटर्स ने रन चुराने की कोशिश की। इस बीच पॉइंट से कवीशा दिलहारी ने थ्रो किया और विकेटकीपर ने गिल्लियां बिखेर दीं। टॉप रिकॉर्ड्स… 1. भारत ने एशिया कप 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाए भारत ने इस महिला टी-20 एशिया कप में सबसे ज्यादा 32 छक्के लगाए। श्रीलंका 8 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर रहा। 2. स्मृति-शेफाली ने एशिया कप की सबसे बड़ी साझेदारी की स्मृति और शेफाली ने पहले विकेट के लिए 129 रन जोड़े। यह महिला टी-20 एशिया कप में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। 3. स्मृति-शेफाली के बीच छठी शतकीय साझेदारी स्मृति और शेफाली ने महिला टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा बार शतकीय साझेदारी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। दोनों ने छठी बार सेंचुरी पार्टनरशिप की। दोनों ने यूएई की ईशा ओजा-तीर्था सतीश की जोड़ी की बराबरी की। 4. शेफाली ने महिला टी-20 एशिया कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई शेफाली वर्मा ने 24 गेंद में अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही वे टूर्नामेंट में सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाली बल्लेबाज बन गईं। 5. शेफाली ने इस साल 675 रन बनाए शेफाली ने 2026 में टी-20 में 675 रन बनाए हैं। वे एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीयों में दूसरे नंबर पर पहुंच गई हैं। स्मृति मंधाना पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2024 में 763 रन बनाए थे। 6. श्री चरणी एक साल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली भारतीय श्री चरणी एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा टी-20 विकेट लेने वाली भारतीय बन गई हैं। उन्होंने फाइनल में 4 विकेट के साथ इस साल 39 विकेट लिए। उन्होेंने पूनम यादव के 35 विकेट को पीछे छोड़ा। 7. श्री चरणी एशिया कप टी-20 फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज श्री चरणी ने फाइनल में 20 रन देकर 4 विकेट लिए। वह महिला टी-20 एशिया कप फाइनल में 4 विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बन गई हैं। ---------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में धीरज बोम्मादेवरा को गोल्ड:यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के दूसरे तीरंदाज, 2007 में डोला बनर्जी जीती थीं आर्चरी वर्ल्ड कप फाइनल में भारत के धीरज बोम्मादेवरा ने गोल्ड मेडल जीता। रविवार को हुए मुकाबले में धीरज ने जापान के नाकानिशी जुन्या को हराया। पांच सेट तक चले मुकाबले में दोनों का स्कोर 5-5 से बराबर रहा। पूरी खबर

Continue reading on the app

पाकिस्तान के 11 WTC पॉइंट्स कटे:स्लो ओवर रेट के लिए लगा जुर्माना, खिलाड़ियों की 50% मैच फीस भी कटी

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में स्लो ओवर रेट के लिए पाकिस्तान पर कार्रवाई हुई है। एजबेस्टन में खेले गए आखिरी टेस्ट में टीम के 11 WTC पॉइंट्स काटे गए हैं, जबकि पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर मैच फीस का 50% जुर्माना लगाया गया है। पाकिस्तान यह टेस्ट 8 विकेट से हार गया था। एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में पाकिस्तान ने 89 ओवर गेंदबाजी की थी। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद टीम को 11 ओवर कम पाया गया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। WTC पॉइंट और जुर्माना पाकिस्तान का WTC की मौजूदा साइकल में हर कम ओवर के लिए एक WTC पॉइंट काटा गया है। यह कार्रवाई ICC WTC की प्लेइंग कंडीशंस के आर्टिकल 16.11.2 के तहत की गई है। वहीं, खिलाड़ियों पर हर कम ओवर के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया है। यह ICC कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत हुआ है। हालांकि, नियमों के मुताबिक किसी खिलाड़ी पर एक मैच के लिए अधिकतम 50% मैच फीस का ही जुर्माना लगाया जा सकता है। पाकिस्तान 11 ओवर कम रहा, इसलिए 5% प्रति ओवर के हिसाब से जुर्माना 55% बनता था। लेकिन अधिकतम सीमा 50% होने के कारण खिलाड़ियों पर 50% मैच फीस का ही जुर्माना लगाया गया। WTC फाइनल की रेस से बाहर पाकिस्तान पहले ही WTC पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे था। अब 4 सीरीज में 9 टेस्ट के बाद उसका पॉइंट्स परसेंटेज 4.63 हो गया है। इससे पाकिस्तान की WTC फाइनल में पहुंचने की बची हुई उम्मीद भी खत्म हो गई है। पाकिस्तान नवंबर में श्रीलंका के खिलाफ 2 टेस्ट की सीरीज की मेजबानी करेगा। इसके बाद न्यूजीलैंड 2027 में पाकिस्तान का दौरा करेगा। पाकिस्तान 3-0 से सीरीज हारा इंग्लैंड दौरे पर गए पाकिस्तान को टेस्ट सीरीज में 3-0 से हार मिली। टीम को पहले मैच में इंग्लैंड ने पारी और 103 रन से हराया। दूसरे मैच में 194 और तीसरे में 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। हर घंटे कम से कम 15 ओवर फेंकने होते हैं ICC के नियमों के मुताबिक, टेस्ट मैच में गेंदबाजी करने वाली टीम को हर घंटे कम से कम 15 ओवर फेंकने होते हैं। यानी एक दिन के खेल में आमतौर पर 90 ओवर पूरे करने का लक्ष्य रहता है। अगर टीम तय समय में जरूरी ओवर पूरे नहीं करती है तो उसके खिलाफ स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना लगाया जाता है। हालांकि, ओवर रेट की गणना करते समय अंपायर कुछ परिस्थितियों में टीम को समय की छूट देते हैं।

Continue reading on the app

  Sports

विराट कोहली और रोहित शर्मा दोनों दिग्गजों से आगे निकले अभिषेक शर्मा, बनाया ये तूफानी रिकॉर्ड

अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ 30 गेंदों में शतक ठोक इतिहास रच दिया. उन्होंने विराट-रोहित को भी पीछे छोड़ दिया. Fri, 18 Sep 2026 14:56:26 +0530

  Videos
See all

Haridwar में चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला Nithari कांड के Surinder Koli का शव | Surendra Koli #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:44:25+00:00

Kishore Ajwani: UP के Mirzapur में विधायक की कार अंडरपास में फंसी| Trending News| Ratnakar Mishra #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T09:44:47+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers