Responsive Scrollable Menu

‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज:भगवान राम-सीता के विवाह की झलक दिखी; श्रेया घोषाल-अरिजीत सिंह ने आवाज दी

अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ का पहला गाना ‘जय जय राम’ रिलीज हो गया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। गाने को श्रेया घोषाल और अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज दी है। इसके म्यूजिक को ए.आर. रहमान ने कंपोज, प्रोड्यूस और अरेंज किया है। गाने के लिरिक्स डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। इस फिल्म के म्यूजिक पर ए.आर. रहमान के साथ हॉलीवुड के म्यूजिक कंपोजर हंस जिमर भी काम कर रहे हैं। देखें गाने के वीडियो की झलक- भगवान राम और सीता के विवाह पर केंद्रित है गाना ‘जय जय राम’ के विजुअल्स में सिया-राम के दिव्य संबंध को दिखाया गया है। गाने में भगवान राम और सीता के भव्य विवाह को भी दर्शाया गया है। गाने में भक्ति और आध्यात्मिक भाव को प्रमुखता दी गई है। गाने में ‘जय जय राम’ का बार-बार दोहराव किया गया है, जो इसे मंत्र की तरह प्रस्तुत करता है। लिरिक्स में भगवान राम के प्रति भक्त की आस्था, भरोसे और उनकी शरण में जाने की भावना व्यक्त की गई है। गाने की एक पंक्ति ‘जगत के अंधियारे, हमको घेरे सारे’ जीवन के अंधकार के बीच रोशनी की तलाश को दर्शाती है। गाने में ‘अच्युतम केशवम कृष्ण दामोदरम’ जैसे पारंपरिक श्लोक का भी इस्तेमाल किया गया है। इससे रामायण की ऐतिहासिक और धार्मिक पृष्ठभूमि को आधुनिक संगीत से जोड़ा गया है। बता दें कि नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' के पहले पार्ट का ट्रेलर 30 जुलाई को सुबह 4:15 बजे, ब्रह्म मुहूर्त के शुभ अवसर पर दुनिया भर में लॉन्च किया था। 'रामायण' के ट्रेलर को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम समेत कई भाषाओं में एक साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर रिलीज किया गया था। देखें ट्रेलर की झलक- रणबीर कपूर बने हैं भगवान राम, यश निभा रहे रावण का रोल फिल्म 'रामायण' में बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं। रणबीर कपूर फिल्म में भगवान राम की भूमिका में हैं, जबकि साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। साउथ सुपरस्टार यश इस फिल्म में रावण के रोल में दिखेंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान की भूमिका में हैं, जबकि रवि दुबे लक्ष्मण के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में अरुण गोविल, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर भी अहम भूमिकाओं में शामिल हैं। ऑस्कर विनर्स एआर रहमान और हैंस जिमर दे रहे म्यूजिक फिल्म के संगीत को लेकर भी काफी समय से चर्चा बनी हुई है। इस फिल्म में दो दिग्गज म्यूजिशियन एआर रहमान और ऑस्कर विजेता हैंस जिमर पहली बार एक साथ मिलकर बैकग्राउंड स्कोर और संगीत तैयार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और एक्टर यश के मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के तहत किया जा रहा है। इस ग्रैंड प्रोजेक्ट को दो भागों में बनाया जा रहा है, जिसका पहला पार्ट नवंबर 2026 में दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। 4000 करोड़ के बजट में बन रही देश की सबसे महंगी फिल्म 'दंगल' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बना चुके डायरेक्टर नितेश तिवारी पिछले कई सालों से इस प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दो भागों में बनने वाली इस फिल्म का कुल बजट 4000 करोड़ रुपए के करीब है, जो इसे भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे महंगी फिल्म बनाता है। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) की जिम्मेदारी ऑस्कर विनिंग कंपनी DNEG संभाल रही है। फिल्म के पहले पार्ट की शूटिंग पूरी हो चुकी है और इस समय इसके पोस्ट-प्रोडक्शन का काम तेजी से चल रहा है।

Continue reading on the app

वरुण चक्रवर्ती चोटिल हुए, अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से बाहर:एशियन गेम्स में भी खेलना मुश्किल; सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर फिर सवाल उठा

भारतीय स्पिनर चोट की वजह से अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के एक सूत्र ने बताया कि वरुण की MRI में नई चोट सामने आई है। उनके एशियन गेम्स में खेलने की संभावना भी कम है। वरुण ने रविवार को सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला था। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता। वरुण ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिए थे। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। वरुण चोट से उबर कर इस सीरीज में वापसी कर रहे थे। उनकी दोबारा चोटिल होने पर BCCI के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर फिर सवाल उठ रहे हैं। 2 महीने बाद वापसी कर रहे थे वरुण वरुण करीब दो महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्हें इससे पहले जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच खेलने के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। इसके बाद स्कैन में ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी सामने आई थी। इस चोट के कारण वह जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे। तब BCCI ने बताया था कि वरुण आगे के इलाज और मैनेजमेंट के लिए CoE जाएंगे। रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान सीरीज में वापसी की थी। हर्षित राणा भी रिहैब के दौरान चोटिल हुए थे वरुण से पहले हर्षित राणा भी CoE में रिहैबिलिटेशन के दौरान फिर चोटिल हो गए थे। राणा अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स, दोनों से बाहर हो चुके हैं। पहले BCCI ने कहा था कि राणा रिहैबिलिटेशन में अच्छी प्रगति कर रहे थे। इसके बाद 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया। उनकी जगह यश ठाकुर को अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स में शामिल किया गया था। CoE के इंजरी मैनेजमेंट पर फिर सवाल उठा हाल के समय में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर इंजरी मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि इस पर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने CoE को दोषी मानने से इनकार किया था। उन्होंने कहा- ‘क्रिकेटर मशीन नहीं है। ऐसा नहीं है कि हर बार वे जल्दी चोट से उबर जाएंगे।’ लक्ष्मण ने कहा कि फिटनेस के नियम कड़े हैं। साथ ही सभी खिलाड़ियों के शरीर का नेचर भी अलग है। इस वजह से कोई खिलाड़ी तय समयसीमा में पूरी तरह फिट नहीं हो पाता। उन्होंने कहा था- ‘चोट का पता होने से लेकर खिलाड़ी के फिट होकर जाने तक उसकी मॉनिटरिंग होती है। इसी के आधार पर उसका वर्कलोड बढ़ाया जाता है।’ लक्ष्मण ने खिलाड़ी के इंजरी से फिट होने तक का प्रोसेस समझाया लक्ष्मण ने अपनी बात समझाने के लिए जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा था कि सिलेक्टर्स CoE से खिलाड़ी की फिटनेस की रिपोर्ट मांगता है। CoE यह रिपोर्ट सिलेक्शन कमिटी के प्रेसिडेंट को भेजता है। इसकी कॉपी दोनों टीमों के हेड कोच और BCCI को भी दी जाती है। लक्ष्मण ने कहा- ‘बुमराह और सुदर्शन के नाम के आगे हमेशा एक स्टार चिन्ह लगा होता है। इसका मतलब है- फिट रहने पर खेलेंगे। अगर खिलाड़ी की प्रोग्रेस धीमी होती है, तो सिलेक्शन कमिटी प्रेसिडेंट और हेड कोच को इन्फोर्मेशन दी जाती है। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया, विमेंस एशिया कप में स्मृति-शेफाली का पार्टनरशिप रिकॉर्ड भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को 'चोर' कहकर भी चिढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

Asian Games 2026: हॉकी में गोल्ड मेडल और ओलंपिक टिकट पर भारत की नजर, मेंस और विमेंस टीम रविवार को होंगी एक्शन में

Asian Games 2026 hockey: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय हॉकी टीमें रविवार से अपने अभियान का आगाज करेंगी. गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में महिला टीम का सामना उज्बेकिस्तान से और पुरुष टीम का मुकाबला इंडोनेशिया से होगा. 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक का सीधा टिकट हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरने वाली हरमनप्रीत सिंह और सलीमा टेटे की अगुआई वाली टीमों की नजरें देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने पर टिकी हैं. Sat, 19 Sep 2026 16:51:24 +0530

  Videos
See all

Iran America War : ग्रीनलैंड पर अब अमेरिका का होगा कब्जा? | Iran War | Trump | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:45:16+00:00

5 छात्रों को कुचल कर भागा कार वाला | #noida #viralvideo #caraccident #roadaccdient #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T12:42:00+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers