Responsive Scrollable Menu

वरुण चक्रवर्ती चोटिल हुए, अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से बाहर:एशियन गेम्स में भी खेलना मुश्किल; सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर फिर सवाल उठा

भारतीय स्पिनर चोट की वजह से अफगानिस्तान टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें साइड स्ट्रेन हुआ है। PTI की रिपोर्ट के अनुसार, BCCI के एक सूत्र ने बताया कि वरुण की MRI में नई चोट सामने आई है। उनके एशियन गेम्स में खेलने की संभावना भी कम है। वरुण ने रविवार को सीरीज का पहला टी-20 मैच खेला था। भारत ने यह मुकाबला 7 विकेट से जीता। वरुण ने 4 ओवर में 16 रन देकर 1 विकेट लिए थे। उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया गया है। वरुण चोट से उबर कर इस सीरीज में वापसी कर रहे थे। उनकी दोबारा चोटिल होने पर BCCI के बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पर फिर सवाल उठ रहे हैं। 2 महीने बाद वापसी कर रहे थे वरुण वरुण करीब दो महीने तक इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर रहे थे। उन्हें इससे पहले जुलाई में इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच खेलने के दौरान बाएं हैमस्ट्रिंग में परेशानी हुई थी। इसके बाद स्कैन में ग्रेड-2 हैमस्ट्रिंग इंजरी सामने आई थी। इस चोट के कारण वह जिम्बाब्वे टी-20 सीरीज से बाहर हो गए थे। तब BCCI ने बताया था कि वरुण आगे के इलाज और मैनेजमेंट के लिए CoE जाएंगे। रिहैबिलिटेशन पूरा करने के बाद उन्होंने अफगानिस्तान सीरीज में वापसी की थी। हर्षित राणा भी रिहैब के दौरान चोटिल हुए थे वरुण से पहले हर्षित राणा भी CoE में रिहैबिलिटेशन के दौरान फिर चोटिल हो गए थे। राणा अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स, दोनों से बाहर हो चुके हैं। पहले BCCI ने कहा था कि राणा रिहैबिलिटेशन में अच्छी प्रगति कर रहे थे। इसके बाद 7 सितंबर को मैच सिमुलेशन के दौरान बॉलिंग करते समय उन्हें रेक्टस फेमोरिस स्ट्रेन हो गया। उनकी जगह यश ठाकुर को अफगानिस्तान सीरीज और एशियन गेम्स में शामिल किया गया था। CoE के इंजरी मैनेजमेंट पर फिर सवाल उठा हाल के समय में BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पर इंजरी मैनेजमेंट को लेकर सवाल उठे हैं। हालांकि इस पर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने CoE को दोषी मानने से इनकार किया था। उन्होंने कहा- ‘क्रिकेटर मशीन नहीं है। ऐसा नहीं है कि हर बार वे जल्दी चोट से उबर जाएंगे।’ लक्ष्मण ने कहा कि फिटनेस के नियम कड़े हैं। साथ ही सभी खिलाड़ियों के शरीर का नेचर भी अलग है। इस वजह से कोई खिलाड़ी तय समयसीमा में पूरी तरह फिट नहीं हो पाता। उन्होंने कहा था- ‘चोट का पता होने से लेकर खिलाड़ी के फिट होकर जाने तक उसकी मॉनिटरिंग होती है। इसी के आधार पर उसका वर्कलोड बढ़ाया जाता है।’ लक्ष्मण ने खिलाड़ी के इंजरी से फिट होने तक का प्रोसेस समझाया लक्ष्मण ने अपनी बात समझाने के लिए जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा था कि सिलेक्टर्स CoE से खिलाड़ी की फिटनेस की रिपोर्ट मांगता है। CoE यह रिपोर्ट सिलेक्शन कमिटी के प्रेसिडेंट को भेजता है। इसकी कॉपी दोनों टीमों के हेड कोच और BCCI को भी दी जाती है। लक्ष्मण ने कहा- ‘बुमराह और सुदर्शन के नाम के आगे हमेशा एक स्टार चिन्ह लगा होता है। इसका मतलब है- फिट रहने पर खेलेंगे। अगर खिलाड़ी की प्रोग्रेस धीमी होती है, तो सिलेक्शन कमिटी प्रेसिडेंट और हेड कोच को इन्फोर्मेशन दी जाती है। ------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया, विमेंस एशिया कप में स्मृति-शेफाली का पार्टनरशिप रिकॉर्ड भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को 'चोर' कहकर भी चिढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

भारतीय गेंदबाज क्रांति गौड़ पर जुर्माना लगा, डिमेरिट पॉइंट भी:विमेंस एशिया कप फाइनल में श्रीलंकाई खिलाड़ी को पवेलियन जाने की ओर इशारा किया था

विमेंस एशिया कप फाइनल के बाद भारतीय महिला टीम की तेज गेंदबाज क्रांति गौड़ पर ICC ने जुर्माना लगाया है। उन्होंने मुकाबले में श्रीलंकाई बल्लेबाज इमेशा दुलानी को आउट करने के बाद पवेलियन जाने की ओर इशारा किया था। क्रांति पर मैच फीस का 10% जुर्माना लगाया गया है। साथ ही उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया है। दूसरी ओर पाकिस्तान टीम पर भी सेमीफाइनल मैच में स्लो ओवर रेट के लिए मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया गया है। क्रांति ने गलती मानी पाकिस्तान ने तय समय में 1 ओवर कम डाला श्रीलंका के खिलाफ सेमीफाइनल में धीमी ओवर गति के लिए पाकिस्तान पर जुर्माना लगा। मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी ने यह सजा दी। समय की छूट को ध्यान में रखने के बाद भी पाकिस्तान को तय समय में एक ओवर कम कराने का दोषी पाया गया। ICC आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार, तय समय में टीम जितने ओवर कम कराती है, हर ओवर के लिए खिलाड़ियों की मैच फीस का 5% जुर्माना लगाया जाता है। ------------------------ विमेंस एशिया कप फाइनल मैच की खबर भी पढ़ें… भारत ने PCB चीफ से फिर ट्रॉफी नहीं ली:फैंस ने चोर कहकर चिढ़ाया, विमेंस एशिया कप में स्मृति-शेफाली का पार्टनरशिप रिकॉर्ड भारत ने विमेंस एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका को 72 रन से हराकर 8वीं बार खिताब जीता। हालांकि, प्रेजेंटेशन सेरेमनी में टीम इंडिया ने एशियन क्रिकेट काउंसिल के प्रेसिडेंट और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड चेयरमैन मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया। इस दौरान फैंस ने नकवी को 'चोर' कहकर भी चिढ़ाया। पूरी खबर पढ़ें…

Continue reading on the app

  Sports

वीवीएस लक्ष्मण के आगे गंभीर-गिल की नहीं चली, एक खिलाड़ी के लिए क्यों हुई दिग्गजों में खींचतान?

एशियन गेम्स और भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज एक ही वक्त पर होने के कारण कुछ खिलाड़ियों को सिर्फ एक ही टीम में जगह मिल सकती थी. ऐसे ही एक खिलाड़ी की मांग गिल-गंभीर ने की, जिसे ठुकरा दिया गया. Sat, 19 Sep 2026 18:46:06 +0530

  Videos
See all

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: DUSU Election Results के नतीजो पर क्या बोले BJP प्रवक्ता? | ABVP #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:36:13+00:00

Halla Bol With Rajeev Dhoundiyal: Rahul Gandhi का युवा कार्ड, DUSU Election में बेअसर? | ABVP | NSUI #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-19T13:32:02+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers