Responsive Scrollable Menu

पूरे 81 हजार रूपए कम कीमत में मिल रहा iPhone 18 Pro, देखें FREE सब्सक्रिप्शन

ऐप्पल ने कुछ दिन पहले हुए ‘सरप्राइज एंड शाइन’ इवेंट में नए iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लॉन्च किया है। दोनों Pro मॉडल पिछले मॉडल से लगभग 30,000 रुपये महंगे हैं। आईफोन 18 प्रो और आईफोन 18 प्रो मैक्स भारत और अन्य प्रमुख बाजारों में 12 सितंबर को शाम 5:30 बजे ...

The post पूरे 81 हजार रूपए कम कीमत में मिल रहा iPhone 18 Pro, देखें FREE सब्सक्रिप्शन appeared first on Taza Hindi Samachar.

Continue reading on the app

‘जय जय राम’ रिलीज होते ही छाया, कुमार विश्वास के शब्दों पर अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल

रामायण को लेकर दर्शकों के बीच लंबे समय से उत्सुकता बनी हुई है। अब फिल्म के म्यूजिकल कैंपेन की शुरुआत ‘जय जय राम’ गीत से हो गई है। गीत में भक्ति के भाव को सरल शब्दों के जरिए पेश किया गया है। इसे डॉ. कुमार विश्वास ने लिखा है, जबकि एआर रहमान ने संगीत दिया है। अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल की आवाज ने गीत को अलग पहचान दी है।

नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही रामायण में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश और सनी देओल जैसे बड़े कलाकार नजर आएंगे। ऐसे में फिल्म के पहले म्यूजिकल रिलीज ने इसके प्रति दर्शकों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है।

‘जय जय राम’ में भक्ति को सरल शब्दों में किया पेश

डॉ. कुमार विश्वास ने ‘जय जय राम’ गीत के बारे में बताया कि ये तीन आसान शब्द हैं, लेकिन इनके अंदर पूरी प्रार्थना का भाव है। उनके मुताबिक, गीत लिखते समय उनका उद्देश्य श्रीराम का वर्णन करना नहीं था बल्कि उस भाव और रिश्ते को शब्द देना था, जो एक भक्त अपने भगवान राम के साथ महसूस करता है। कुमार विश्वास ने गीत की भाषा को जानबूझकर सरल और सीधा रखा है।

एआर रहमान, अरिजीत और श्रेया की तिकड़ी ने बढ़ाया असर

‘जय जय राम’ की खासियत सिर्फ इसके शब्द नहीं हैं। गीत के साथ भारतीय संगीत के तीन बड़े नाम भी जुड़े हैं। एआर रहमान ने इसका संगीत तैयार किया है, जबकि अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने इसे अपनी आवाज दी है। तीनों की मौजूदगी ने रामायण के इस म्यूजिकल कैंपेन को लेकर उम्मीदें बढ़ा दी हैं।

रामायण में रणबीर कपूर और साई पल्लवी 

नितेश तिवारी के निर्देशन में तैयार हो रही रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। साई पल्लवी माता सीता का किरदार निभा रही हैं। वहीं यश फिल्म में रावण की भूमिका में दिखाई देंगे और सनी देओल भगवान हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।

Continue reading on the app

  Sports

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया का 'सिक्सर'... लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज कर एशियन गेम्स के लिए कसी कमर

Shreyas Iyer 6th consecutive t20i wins: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है. जिम्बाब्वे को 3-0 और फिर अफगानिस्तान को 3-0 से हराकर टीम इंडिया ने लगातार 6 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. अय्यर के शांत संयम, सटीक फैसलों और खिलाड़ियों पर दिखाए भरोसे ने भारतीय क्रिकेट में जीत की नई नींव रखी है. लगातार दो क्लीन स्वीप के बाद अब कप्तान श्रेयस अय्यर और उनकी टीम का अगला बड़ा लक्ष्य एशियाई खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल हासिल करना है. Fri, 18 Sep 2026 05:01:03 +0530

  Videos
See all

UPI Charges : UPI पेमेंट करने पर नहीं कटेगा पैसा? | UPI Charges | UPI Payment News | Paytm #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:47:29+00:00

Verified video shows wreckage of Saudi fighter jet shot down over Yemen. #BBCNews #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T01:34:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers