मुरैना में दर्दनाक सड़क हादसा, कचरा ढोने वाले रिक्शे से टकराई बाइक, पीछे से आए ट्रक ने चार लोगों को कुचला, चारों की मौत
मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां नेशनल हाईवे-44 पर गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि बाइक सवार देवर-भाभी और दो बच्चों की मौत की खबर है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा।
बता दें कि नूराबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत यह भीषण हादसा हुआ है। जेके टायर फैक्ट्री के पास एक बाइक पहले सड़क किनारे खड़े कचरा ढोने वाले रिक्शे से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज हुई कि बाइक सवार देवर-भाभी और दो बच्चे सड़क पर गिर गए और पीछे से गुजर रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिसके कारण चारों लोगों के मौत हो गई।
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
हादसे में जिन चार लोगों की मौत हुई उनकी पहचान की जा चुकी है। मृतकों में सूरज कुशवाह, उम्र 18 साल, नीरज कुशवाह, उम्र 20 साल, श्रीकांत कुशवाह उम्र 10 साल, राजकुमारी उम्र 8 साल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, हादसे की जानकारी
पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, बाइक सवार ग्वालियर की ओर से आ रहे थे। जेके टायर फैक्ट्री के पास सड़क पर कचरा ढोने वाला रिक्शा खड़ा था। बाइक उससे टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और बाइक समेत सभी लोग सड़क पर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। जिस वजह से चारों ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद सड़क पर कई वाहन रूक गए और भीड़ एकत्रित हो गई। पुलिस अब हादसे की जांच में जुटी है।
जैसे ही हादसे सूचना पुलिस को तो पुलिस की टीम तत्काल ही मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान के प्रयास कर रही है।
एक्शन मोड में RBI, इन 5 फाइनेंस कंपनियों का लाइसेंस रद्द, 8 ने किया सरेंडर, देखें लिस्ट
सितंबर में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की कार्रवाई जारी है। पांच नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनियों का सर्टिफिकेट ऑफ रजिस्ट्रेशन यानी लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। इस लिस्ट में शामिल एक कंपनी पश्चिम बंगाल के कोलकाता में स्थित है। जबकि चार कंपनी महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों पर हैं। इस कार्रवाई की आरबीआई ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट http://www.rbi.org.in पर 17 सितंबर 2026 को पर प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।
सीओआर रद्द होने के बाद इन कंपनियों को नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन के तौर पर कारोबार करने के लिए कारोबार या लेनदेन करने की अनुमति नहीं होगी। यह कदम सेंट्रल बैंक ने आरबीआई एक्शन 1934 के विभिन्न प्रवधानों के तहत उठाया है। इसके अलावा 8 कंपनियों ने खुद अपना CoR सरेंडर किया है। इस लिस्ट में शामिल एक एनबीएफसी पश्चिम बंगाल और एक असम में स्थित है। बाकी सभी कंपनियां दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर स्थित हैं।
इन कंपनियों का लाइसेंस रद्द
Dar’s फाइनेंशियल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कोलकाता पश्चिम बंगाल को आरबीआई ने 3 फरवरी 2000 को लाइसेंस जारी किया था, जिसे 3 अगस्त 2026 को रद्द कर दिया गया है। महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित Rolta होल्डिंग्स एंड फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन प्राइवेट लिमिटेड और वासुदेव सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड का लाइसेंस 6 अगस्त को कैंसिल किया गया है। जबकि परसोली कॉर्पोरेशन लिमिटेड का लाइसेंस 18 अगस्त को कैंसिल कर दिया गया है। एसी चौकसी फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड अंधेरी ईस्ट मुंबई महाराष्ट्र का लाइसेंस 31 अगस्त को रद्द किया गया है, जिसे आरबीआई 14 जुलाई को जारी किया था।
इन कंपनियों ने किया सरेंडर
नॉन बैंकिंग फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन बिजनेस से बाहर होने पर वेस्ट दिल्ली में स्थित अनुपम मर्केंटाइल लिमिटेड, नॉर्थ वेस्ट दिल्ली में स्थित ग्रैंड मोटर एंड फाइनेंशियल प्राइवेट लिमिटेड, असम के कामरूप में स्थित स्काई लिमिट इंटरनेशनल फाइनेंस लिमिटेड और पश्चिम बंगाल के साल्ट लेक नॉर्थ 24 परगना में स्थित एएसए इंटरनेशनल इंडिया माइक्रोफाइनेंस लिमिटेड ने अपना लाइसेंस आरबीआई को सरेंडर किया है। अनधिकृत कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी के तौर पर मानदंडों को पूरा करने के बाद नई दिल्ली में स्थित अनाग्राम इंडस्ट्रीज लिमिटेड में अपना सीईओआर सरेंडर किया है।
अनरजिस्टर्ड टाइप-1 एनबीएफसी के मानदंडों को पूरा करने के बाद CDN फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, नई दिल्ली ने अपना लाइसेंस सरेंडर कर दिया है। एमाल्गामेशन/ विलय/ विघटन/स्वैच्छिक स्ट्राइक-ऑफ इत्यादि कारणों से शिवम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और अप्रैल इन्वेस्टमेंट एंड फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड ने अपना सीओआर सरेंडर किया है।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News









.jpg)

