Responsive Scrollable Menu

TMC सांसद Mahua Moitra पहुंचीं UN, Amit Shah के दौरों में मुस्लिम अफसरों से भेदभाव का आरोप

तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा ने अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों को लेकर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरों के दौरान, वरिष्ठ मुस्लिम आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को उनके धर्म की वजह से आधिकारिक कार्यक्रमों से बाहर रखा गया। मोइत्रा ने कुछ दिन पहले, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उत्तर बंगाल में शाह के कार्यक्रमों से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के मुस्लिम अधिकारियों को दूर रखा गया।

तृणमूल सांसद ने सिलीगुड़ी के पुलिस आयुक्त वकार रजा, पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के प्रमुख जावेद शमीम और आईएएस अधिकारी खलील अहमद के नाम का उल्लेख किया था। बाद में, इस पोस्ट को लेकर डायमंड हार्बर पुलिस थाने में मोइत्रा के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद साइबर अपराध पुलिस ने पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया था। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार उच्चायुक्त कार्यालय (ओएचसीएचआर) में अल्पसंख्यक मामलों के स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ निकोलस लेव्रैट को लिखे पत्र में मोइत्रा ने आरोप लगाया कि जुलाई और अगस्त में शाह के दौरों के दौरान तीन मौकों पर तीन वरिष्ठ अधिकारियों को या तो कार्यक्रम स्थल से जाने के लिए कहा गया या उन्हें आधिकारिक कार्यक्रमों के दौरान उपस्थित नहीं रहने को कहा गया।

अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र के विशेष प्रतिवेदक स्वतंत्र मानवाधिकार विशेषज्ञ होते हैं, जिन्हें संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद द्वारा नियुक्त किया जाता है। उनका काम वैश्विक स्तर पर जागरूकता बढ़ाना, बाधाओं की पहचान करना तथा राष्ट्रीय, जातीय, धार्मिक और भाषाई अल्पसंख्यकों के अधिकारों की रक्षा करना है। मोइत्रा ने आरोप लगाया कि इन (आईएएस और आईपीएस) अधिकारियों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया, जबकि दूसरे धर्म के उनके सहकर्मियों को उस दौरान उपस्थित रहने की इजाजत दी गई।

मोइत्रा ने पत्र में कहा, ‘‘इन तीनों अधिकारियों में एक बात समान है, और यही बात उन्हें उन सहकर्मियों से अलग करती है जिन्हें कार्यक्रम के दौरान मौजूद रहने की इजाजत दी गई थी -- और वह है उनका धर्म।’’ तृणमूल सांसद ने दावा किया कि जिन अधिकारियों को कथित तौर पर बाहर रखा गया, उनकी मौजूदगी केंद्रीय गृह मंत्री के दौरों के दौरान आधिकारिक प्रोटोकॉल और सरकारी कामकाज के संचालन से जुड़ी हुई थी। मोइत्रा ने पूर्व में आरोप लगाया था कि जब शाह मौजूद थे, तो वकार रजा को स्वागत करने वाले समूह में शामिल होने से रोक दिया गया था, जबकि जावेद शमीम को केंद्रीय मंत्री की भागीदारी वाले कार्यक्रमों में नहीं बुलाया गया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि खलील अहमद को एक बैठक से बाहर जाने के लिए मजबूर किया गया था।

‘पीटीआई-भाषा’ मोइत्रा के आरोपों को स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं कर सकी है। मोइत्रा ने इन कथित घटनाओं को ‘‘जानबूझकर बाहर रखने’’ का एक पैटर्न बताया और कहा कि इस तरह के व्यवहार से पुलिस और सुरक्षा प्रतिष्ठानों में अल्पसंख्यक समुदायों के विश्वास और सुरक्षा पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने अपनी शिकायत में मानवाधिकारों की सार्वभौमिक घोषणा और नागरिक और राजनीतिक अधिकारों पर अंतरराष्ट्रीय संधि के प्रावधानों का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि कथित व्यवहार भेदभावपूर्ण है।

मोइत्रा ने यह भी तर्क दिया कि (मुस्लिम अधिकारियों को) कथित तौर पर (आधिकारिक कार्यक्रमों से) बाहर रखा जाना इसलिए भी मायने रखता है कि शाह केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रमुख हैं, जिसके तहत कई केंद्रीय पुलिस, सीमा और खुफिया एजेंसियां आती हैं। तृणमूल नेता ने संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञ से आग्रह किया कि (अल्पसंख्यक अधिकारियों को आधिकारिक कार्यक्रमों से) कथित तौर पर बाहर रखने के कारणों और इसके पीछे के प्राधिकार के बारे में भारत सरकार से स्पष्टीकरण मांगा जाए। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञ से यह सुनिश्चित करने का भी अनुरोध किया कि किसी भी अधिकारी को धर्म के आधार पर आधिकारिक कार्यक्रमों से बाहर न रखा जाए तथा पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां ​​बिना किसी भेदभाव के अल्पसंख्यक समुदायों के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करें।

उन्होंने शाह के दौरों से संबंधित सीसीटीवी फुटेज, यात्रा डायरी और अन्य रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने की भी मांग की। मोइत्रा ने संयुक्त राष्ट्र के स्वतंत्र विशेषज्ञ से अनुरोध किया गया कि वह अपने अधिकार-क्षेत्र के तहत उपयुक्त लगने वाली कोई भी अन्य कार्रवाई करें।

Continue reading on the app

PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Shivraj Singh Chouhan ने दी बधाई, कहा- विकसित हो रहा भारत

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण हो रहा है। चौहान ने इस मौके पर देश की खुशी और करोड़ों भारतीयों के बीच मोदी की अहमियत का ज़िक्र किया। प्रधानमंत्री के समर्पण के बारे में बात करते हुए चौहान ने कहा कि पूरा देश खुशी और उत्साह से भरा हुआ है। हम जन-जन के नेता का सम्मान करते हैं, जो करोड़ों भारतीयों के दिलों में बसे हैं और जिन्होंने वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ाया है। उनके नेतृत्व में एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत आकार ले रहा है। उनके जीवन का हर पल भारत माता और उसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित है; उनकी हर सांस देश और देशवासियों के लिए है। हम ऐसे नेता को नमन करते हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Assam CM के लेख का दिया हवाला, मजबूत Center-State रिश्तों से खुला विकास का रास्ता

मोदी के जन्मदिन के मौके पर, चौहान ने तेलंगाना के तिमारपुर गाँव का दौरा किया और 'लखपति दीदियों' और किसानों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज हमने तेलंगाना के तिमारपुर गाँव जाकर 'लखपति दीदियों' से बातचीत करने और अपने किसान भाइयों के साथ चर्चा करने का फ़ैसला किया, ताकि आशीर्वाद की भावना को जगाया जा सके। मोदी जी की उम्र लंबी हो और वे देश की सेवा करते रहें। धन्यवाद।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के मेहसाणा ज़िले के वडनगर में हुआ था। उन्होंने 26 मई, 2014 को भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर पदभार संभाला और वे आज़ादी के बाद पैदा होने वाले पहले प्रधानमंत्री बने। मोदी के जन्मदिन के मौके पर, भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियान' चला रही है, जिसमें सेवा से जुड़े कई कार्यक्रम और लोगों तक पहुँचने की पहल शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi के जन्मदिन पर Vadnagar और वाराणसी के बीच शुरू हुई 10 राज्यों की सेवा यात्रा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल समेत कई बीजेपी नेताओं और मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है।

Continue reading on the app

  Sports

अभिषेक शर्मा से नितीश रेड्डी तक, अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में भारत की रिकॉर्ड जीत के 5 हीरो

5 heroes team India wins over against Afghanistan: तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में भारतीय टीम ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त देकर सीरीज 3-0 से अपने नाम की. भारत की इस एकतरफा जीत के सबसे बड़े हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने मात्र 30 गेंदों में भारत का सबसे तेज टी20 शतक जड़ा. संजू सैमसन के दमदार अर्धशतक और अभिषेक की विस्फोटक शतकीय साझेदारी से भारत ने 221 रन बनाए. जवाब में अक्षर पटेल, नीतिश कुमार रेड्डी और रवि बिश्नोई की घातक गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान की टीम महज 94 रनों पर सिमट गई. भारत की जीत में इन पांच खिलाड़ियों का अहम रोल रहा. Thu, 17 Sep 2026 23:11:09 +0530

  Videos
See all

DasTak With Sayeed Ansari Full Show: देश और दुनिया से जुड़ी आज की बड़ी खबरें | PM Modi Birthday | US #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:15:56+00:00

PM Modi Birthday | पीएम मोदी के जन्मदिन पर रंगोली आर्ट | #pmmodi #BJP #Shorts #Aajtak #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T18:12:11+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers