Tihar Jail के पूर्व फार्मासिस्ट से 1.75 करोड़ ठगने वाला भगोड़ा Vinod Dwarka से गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ जेल के एक सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट से फर्जी दस्तावेजों के जरिए छह भूखंड बेचकर 1.75 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में वांछित एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी विनोद कुमार भारद्वाज उर्फ राहुल उर्फ पप्पू पर 50,000 रुपये का इनाम घोषित था और तीस हजारी अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित किया हुआ था।
यह मामला कैलाश नारायण की शिकायत पर रनहोला थाने में दर्ज किया गया था जो 2024 में तिहाड़ जेल से वरिष्ठ फार्मासिस्ट के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी प्रॉपर्टी डीलर प्रवीण के जरिए नारायण को जानता था। उसने अपनी पत्नी, साले बी एस भारद्वाज और अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट को अपनी सेवानिवृत्ति की बचत को संपत्ति में निवेश करने का कथित तौर पर लालच दिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को छह भूखंड खरीदने के लिए राजी किया और फर्जी तथा जाली दस्तावेजों के आधार पर उन्हें भूमि बेच दी, जिससे उन्हें लगभग 1.75 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। अदालत ने 12 मई को उन्हें भगोड़ा घोषित किया, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी पर 50,000 रुपये के इनाम की घोषणा की गई।
पुलिस ने बताया कि 13 और 14 सितंबर की दरमियानी रात के दौरान टीम को विशिष्ट सूचना मिली कि विनोद द्वारका के सेक्टर 5 में है। इसके बाद जाल बिछाया गया और उसे इलाके की एक आवासीय सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, विनोद एक आदतन अपराधी है और पहले भी चार अन्य आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ) (एनडीपीएस) अधिनियम के तीन मामले शामिल है।
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।
Youth Congress ने PM Modi के जन्मदिन को बताया बेरोजगारी दिवस, Bengaluru में प्रदर्शन
कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 'विश्व बेरोजगारी दिवस' के तौर पर मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री पर हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा न कर पाने का आरोप लगाया। बेंगलुरु में KPCC दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई, जिसमें युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'मेलोडी' चॉकलेट बांटकर यह दिन मनाया। KPCC अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने पोस्टर और बैनर जारी किए, जिनमें प्रधानमंत्री को व्यंग्यात्मक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी गई। इस मौके पर कर्नाटक प्रदेश युवा कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. मंजूनाथ गौड़ा ने कहा कि नौकरी की तैयारी में सालों बिताने वाले युवा परीक्षा में गड़बड़ी, प्रश्नपत्र लीक होने और भर्ती में देरी की वजह से परेशान हैं।
इसे भी पढ़ें: PM Modi ने Assam CM के लेख का दिया हवाला, मजबूत Center-State रिश्तों से खुला विकास का रास्ता
गौड़ा ने कहा जो सरकार युवाओं को रोज़गार नहीं दे सकती, वह देश का भविष्य कैसे बना सकती है? आने वाली पीढ़ी निश्चित रूप से मोदी को 'बेरोज़गारी का जनक' कहेगी क्योंकि वे बेरोज़गारी बढ़ने के लिए ज़िम्मेदार हैं।" आंकड़ों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा नीति आयोग की हालिया रिपोर्ट 'Reimagining Skilling for Viksit Bharat@2047' के अनुसार, देश में 15-29 साल की उम्र के लगभग 8.7 करोड़ युवा शिक्षा, रोज़गार या प्रशिक्षण में शामिल नहीं हैं। इसके अलावा, RTI से मिली जानकारी से पता चला है कि केंद्र सरकार के 80 मंत्रालयों और विभागों में 8.23 लाख से ज़्यादा मंज़ूरशुदा सिविलियन पद खाली पड़े हैं।
इसे भी पढ़ें: भारत-चीन पार्टनर बनने पर सहमत, BRICS Summit में PM Modi और Xi वार्ता पर बोले Wang Yi
इस मौके पर सैकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हुए। उन्होंने प्लेकार्ड पकड़े हुए थे और ऐसे नारे लगा रहे थे जैसे - नौकरी मांगने वाले युवाओं को 'पकौड़े' देने वाले प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई!, नौकरियां कहां हैं? इस सवाल पर 11 साल से चुप रहने वाले 'मौन-मोदी' को जन्मदिन की बधाई! और बेरोज़गारी के जनक नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई! KPYC की राज्य उपाध्यक्ष दिव्या, ज़िला अध्यक्ष रंजीत, राहुल और प्रवीण के साथ-साथ राज्य के पदाधिकारी और वॉलंटियर भी वहां मौजूद थे।
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








