पान, अश्वगंधा और हरसिंगार समेत 7 पौधे, गाजीपुर के विवेक ने घर में लगाया औषधीय गार्डेन, जानें फायदे
Home Gardening Tips: गाजीपुर के शास्त्रीनगर में विवेक मौर्या के गार्डन में दौना का पौधा पिछले पांच साल से लगा हुआ है. उनके अनुसार, इसे अक्सर तुलसी के पास लगाया जाता है और इसकी पत्तियों से सुगंध आती है. दौना की पहचान स्थानीय स्तर पर सुगंधित और औषधीय पौधे के रूप में की जाती है. इसकी पत्तियों का उपयोग पारंपरिक रूप से चाय, घरेलू हर्बल तैयारियों और खुशबू के लिए किया जाता है. कुछ जगहों पर इसे पाचन, सर्दी-जुकाम और कीटों को दूर रखने के घरेलू उपायों में भी इस्तेमाल किया जाता है.
बर्थडे, चिप और पीएम मोदी… जन्मदिन पर सेमीकंडक्टर की सबसे बड़ी समिट में एक लाइन से माहौल बना दिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 76वें जन्मदिन के मौके पर नई दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2026 समिट को संबोधित किया. मंच पर पहुंचते ही जब डेलिगेट्स ने उन्हें तालियों और ‘हैपी बर्थडे’ के नारों के साथ बधाई दी, तो पीएम मोदी ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़कर सबका अभिवादन स्वीकार किया. बाद में उन्होंने इस हल्के-फुल्के पल का वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘Of birthdays and same-to-yous…’ इस खास मौके पर पीएम मोदी ने भारत को ग्लोबल सेमीकंडक्टर हब बनाने का रोडमैप पेश किया. उन्होंने ऐलान किया कि भारत में बनी चिप्स अब देश और विदेश के ग्राहकों तक पहुंचने लगी हैं. मोहाली और सूरत के नए प्लांट्स में कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो चुका है. पीएम ने दुनिया भर के रिसर्चर्स और युवाओं से भारत के एडवांस्ड टेक इकोसिस्टम से जुड़ने की अपील की है. #PMModiBirthday #SEMICONIndia2026 #Semiconductor #PMModi #MadeInIndia #TechNews #Yashobhoomi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News18









