Bollywood Wrap Up | Ambani Ganpati Celebration 2026 | अंबानी परिवार का गणेशोत्सव | पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई
भारतीय एंटरटेनमेंट और सेलिब्रिटी जगत में इस हफ्ते कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं। एक तरफ जहां मुकेश अंबानी के घर 'एंटीलिया' में गणपति बप्पा की विदाई और उत्सव की भव्यता देखने को मिली, वहीं दूसरी तरफ खेल और ग्लैमर की दुनिया से एक दुखी करने वाली खबर सामने आई। आइए डालते हैं इस हफ्ते की 4 सबसे बड़ी और चर्चित खबरों पर एक विस्तृत नज़र:
....................................................................................................................................................
बप्पा को लाने से लेकर विसर्जन तक, अंबानी फैमिली ने दिखाई हर झलक
पूजा और भक्ति के बीच नजर आया पारिवारिक जुड़ाव
मुकेश और नीता अंबानी के घर इस बार भी गणेश चतुर्थी का
त्योहार पूरे उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया
एंटीलिया में आयोजित गणपति उत्सव में परिवार के सदस्यों के साथ
उनके करीबी दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई बड़े सितारे भी शामिल हुए
पूजा-पाठ और पारंपरिक रस्मों के बीच अंबानी परिवार ने बप्पा का स्वागत किया
और फिर पूरे उत्साह के साथ गणेश विसर्जन भी किया।
इस दौरान सामने आए वीडियो में राधिका मर्चेंट और
अनंत अंबानी जमकर डांस करते दिखाई दिए
अंबानी फैमिली ने पूरे सेलिब्रेशन का एक वीडियो जारी किया है
वीडियो में गणपति को लाने से लेकर विजसर्न तक की झलकियां शामिल की गई हैं
इसमें फैमिली बॉन्डिंग, नीता अंबानी का सभी बच्चें के लिए
प्यार, बप्पा के प्रति परिवार की श्रद्धा देखने को मिल रही है
....................................................................................................................................................
गणपति विसर्जन के बाद अनंत अंबानी एक बार फिर बप्पा की शरण में पहुंचे
उन्होंने मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया
अनंत की भक्ति और संस्कारों की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हुई
अनंत अपने काफिले के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे थे
इस दौरान उन्होंने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ था...
अनंत अंबानी ने बप्पा के चरणों में शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया
उनकी भक्ति का यह अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसके बाद
वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा
वीडियो देखने के बाद कई लोग अनंत की धार्मिक
आस्था और उनके संस्कारों की तारीफ करते नजर आए
....................................................................................................................................................
पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की 6 महीने में टूटी सगाई
पृथ्वी शॉ ने 8 मार्च 2026 को आकृति अग्रवाल से सगाई की थी
कपल ने 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने रिश्ते
को ऑफिशियल किया था,अब सगाई के 6 महीने बाद आकृति अग्रवाल
ने घोषणा की है कि उन्होंने और भारतीय क्रिकेटर
पृथ्वी शॉ ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है
जिसकी वजह भविष्य के लिए अलग-अलग लक्ष्य और परिस्थितियां हैं
इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट में एक्ट्रेस आकृति ने कहा कि वे आज भी
एक-दूसरे की परवाह करते हैं, लेकिन उन्होंने मान लिया है कि दोनों की राहें अलग हैं
उन्होंने सभी से उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने की भी अपील की
....................................................................................................................................................
‘राइज एंड फॉल 2’ के मेकर्स ने गुरुवार को शो का ट्रेलर रिलीज किया
इसी के साथ उन्होंने उन चार चेहरों से पर्दा उठा दिया
जो इस सीजन में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आने वाले हैं
इनमें बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर, राजनेता शहजाद पूनावाला,
टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी और अभिनेता करण पटेल शामिल हैं
चारों की अपनी अलग पहचान है और रियलिटी शो में इनके आने से
दर्शकों को मनोरंजन के साथ अलग-अलग व्यक्तित्व देखने को मिलेंगे
‘राइज एंड फॉल 2’ में इस बार होस्ट के तौर पर वीरेंद्र सहवाग नजर आएंगे
यह पहली बार है जब पूर्व क्रिकेटर इस रियलिटी शो की मेजबानी करते दिखाई देंगे
....................................................................................................................................................
आठ साल तक टीवी फिक्शन से दूर रहने के बाद रश्मि देसाई अब स्टार प्लस
के अपकमिंग शो 'सयोनी' के साथ छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं
क्ट्रेस के लिए यह लंबा ब्रेक काम की कमी की वजह से नहीं था।
रश्मि ने खुलासा किया उन्हें कई ऑफर्स मिले, लेकिन उन्होंने उन्हें ठुकरा दिया
रश्मि देसाई स्टार प्लस के नए सीरियल 'सयोनी' में माया का किरदार निभाएंगी
उनके नए अवतार ने सोशल मीडिया पर चर्चा छेड़ दी है
वहीं उनके दोस्त उन्हें इस नए किरदार में देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं
रश्मि देसाई का 'सयोनी' से पहला लुक भी सामने आ चुका है
....................................................................................................................................................
Bigg Boss 20 के घर में टूटी दोस्ती! कैप्टेंसी टास्क के बाद माही विज के बर्ताव पर रो पड़े Yung DSA, बोले- 'मैंने माँ कहा था...'
रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' (Bigg Boss 20) का नया एपिसोड दर्शकों के लिए भारी ड्रामे और भावनाओं का बवंडर लेकर आने वाला है। शो में दिन-ब-दिन बदलते समीकरणों के बीच अब पुणे के युवा रैपर और इस सीजन के पहले कैप्टन बने यंग DSA (Yung DSA) तथा टीवी एक्ट्रेस माही विज की दोस्ती में गहरी दरार आती दिख रही है। मेकर्स द्वारा जारी किए गए नए प्रोमो में यंग DSA, माही के अचानक बदले बर्ताव से टूटकर रोते हुए नज़र आ रहे हैं।
माही विज के बदले बर्ताव पर यंग DSA रो पड़े
प्रोमो में, यंग आसिफ़ खान, ईशा रिखी और स्काउटOP के सामने अपनी बात रखते हैं। वह बताते हैं कि कैसे एक दिन पहले ही माही उनके साथ डांस कर रही थीं, लेकिन अब उनसे बात तक नहीं करतीं। रैपर यह भी बताते हैं कि वह उन पर कितना भरोसा करते थे और उन्हें माँ जैसा मानते थे।
सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, "@yung_dsa को अपने लोगों पर भरोसा था, इसलिए दर्द हुआ। देखिए #BiggBoss20 का नया एपिसोड, हर रोज़ रात 9 बजे #JioHotstar पर और 10:30 बजे #Colors पर।"
प्रोमो में यंग को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "टास्क करने से पहले माही मेरे साथ डांस कर रही थीं। और अब टास्क के बाद, मेरे साथ ऐसा बर्ताव? मेरे लोगों को तो मुझे अपना मानना चाहिए न? अगर वह मुझे अपना नहीं मानतीं, तो फिर मेरे लोग कैसे? यह तो पासा पलटने जैसा हो गया, ब्रो।"
उन्होंने आगे बताया कि उन्हें माही विज की टिप्पणी के बारे में साथी कंटेस्टेंट मैरी कॉम से पता चला। इस घटना के बारे में बात करते हुए Yung DSA कहते हैं, "उसने मुझसे कहा था कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ। लेकिन रात में मुझे पता चला कि वह मुझे अपना मानती ही नहीं है। अब मुझे पता चल गया है कि मैं हार गया हूँ। वे मेरे मुँह पर तो कहते हैं कि 'प्यार करते हैं' लेकिन पीठ पीछे वार करते हैं। मैंने क्या गलत कहा, ब्रो? मैंने उसे 'माँ' कहा था।"
ScoutOP, Isha Rikhi और Aasif Khan जैसे साथी कंटेस्टेंट्स Yung को दिलासा देते हुए दिखे, जो फूट-फूटकर रो रहे थे। प्रोमो रिलीज़ होने के बाद से ही सोशल मीडिया यूज़र्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालाँकि, पूरा एपिसोड 17 सितंबर, 2026 को प्रसारित होगा।
Yung DSA कौन हैं?
जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि Yung DSA, जिनका असली नाम Harsh Vijay Machare है, पुणे के रहने वाले 22 साल के रैपर और हिप-हॉप आर्टिस्ट हैं। वे अपने स्ट्रीट-स्टाइल मराठी रैप के लिए जाने जाते हैं। उनका गाना 'Yeda Yung' ऑनलाइन वायरल होने के बाद उन्हें पहचान मिली। हाल ही में वे Bigg Boss 20 के घर में एक कंटेस्टेंट के तौर पर शामिल हुए हैं।
Bigg Boss 20 हर दिन रात 9 बजे JioHotstar पर और रात 10.30 बजे Colors TV पर प्रसारित होता है।
Entertainment News Hindi Today only at Prabhasakshi
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
prabhasakshi








