Responsive Scrollable Menu

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर गुजरात में ‘हरित घर-स्वस्थ समाज’ अभियान की शुरुआत, 76 हजार किचन गार्डन पौधे लगाए जाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन की पूर्व संध्या पर गुजरात में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए हरित घर-स्वस्थ समाज अभियान की शुरुआत की. गुजरात सीएम भूपेंद्र पटेल ने अहमदाबाद में विश्व गुजराती समाज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में इस अभियान का शुभारंभ किया. अभियान के तहत 76 हजार किचन गार्डन पौधे लगाने और वितरित करने का संकल्प लिया गया है. 

मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण को सिर्फ बड़े अभियानों तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए बल्कि लोगों के दैनिक जीवन से इसे जोड़ना चाहिए. उन्होंने कहा कि घर में सब्जियां उगाने जैसी छोटी पहल से भी लोगों में पर्यावरण, प्राकृतिक संसाधनों और टिकाऊ विकास के प्रति जागरुरकता बढ़ सकती है. 

25 साल में 1.85 लाख से 27 लाख हुए लघु उद्योग

सीएम पटेल ने मिशन LiFE, कैच द रेन, ‘एक पेड़ मां के नाम’ और प्राकृतिक खेती जैसी पहलों का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और विकास के बीच संतुलन बनाना जरूरी है. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने गुजरात के आर्थिक विकास का भी उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि राज्य में वर्ष 2001 में करीब 1.85 लाख लघु उद्योग थे, जबकि अब MSMEs की संख्या 27 लाख से अधिक हो गई है. उन्होंने GIFT City और Vibrant Gujarat Global Summit का भी जिक्र किया.

इन लोगों का हुआ सम्मान 

कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले रंगदत्त जोशी, विजय डोबरिया और सोहिल पटेल को सम्मानित किया गया. मुख्यमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में काम कर रहे करीब 35 स्टार्टअप्स के स्टॉल भी देखे और युवा उद्यमियों से बातचीत की.

गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में मिली जगह

इस अभियान को गोल्डन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स की ओर से 76 हजार किचन गार्डन पौधों के वितरण के लिए वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रमाणपत्र भी दिया गया. साथ ही, प्रधानमंत्री के जन्मदिन से शुरू होने वाले महीने भर के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नागरिकों से विकसित गुजरात और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई.

 

Continue reading on the app

टाटा संस के बोर्ड ने एन.चंद्रशेखरन के अगले 5 साल के कार्यकाल का समर्थन किया, लिस्टिंग को भी दी मंजूरी

मुंबई, 17 सितंबर (आईएएनएस)। टाटा संस के बोर्ड ने गुरुवार को चेयरमैन एन.चंद्रशेखरन के अगले पांच साल के कार्यकाल का समर्थन किया। साथ ही, कंपनी की लिस्टिंग को भी मंजूरी दे दी। यह जानकारी एक रिपोर्ट में दी गई।

एनडीटीवी प्रॉफिट की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन के अगले पांच साल के कार्यकाल का विरोध किया, जबकि अन्य बोर्ड सदस्यों ने इसका समर्थन दिया।

रिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों से पता चला है कि नोएल टाटा, जिनके पास टाटा ट्रस्ट्स की ओर से बोर्ड में वीटो का अधिकार है, दोनों प्रस्तावों से सहमत नहीं थे और उन्होंने प्रस्तावों को रोकने के लिए अपने वीटो अधिकार का इस्तेमाल किया है।

यह फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) द्वारा टाटा संस को लिस्टिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाने का निर्देश दिए जाने के कुछ हफ्ते बाद आया है।

इसके अलावा, आरबीआई ने टाटा संस को अपर-लेयर नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी के तौर पर वर्गीकृत किया था, जिसके तहत उसे 2022 में तीन साल के भीतर लिस्ट होना जरूरी था।

बोर्ड के इस फैसले से कंपनी की लीडरशिप को लेकर महीनों से चली आ रही अनिश्चितता भी खत्म हो गई है।

चंद्रशेखरन फरवरी 2017 से टाटा संस की कमान संभाले हुए हैं और 2022 में दूसरे पांच साल के कार्यकाल के लिए फिर से नियुक्त किया गया था, जो 20 फरवरी, 2027 को खत्म होने वाला है।

हालांकि टाटा ट्रस्ट्स ने 2025 में तीसरे कार्यकाल का समर्थन किया था, लेकिन इस साल की शुरुआत में एयर इंडिया और टाटा डिजिटल जैसे व्यवसायों के प्रदर्शन और पूंजी आवंटन को लेकर नोएल टाटा की चिंताओं के कारण बातचीत रुक गई थी।

इससे पहले अगस्त में, चंद्रशेखरन ने संकेत दिया था कि वह अगला कार्यकाल नहीं चाहते हैं और बोर्ड को अपने फैसले के बारे में बता दिया था।

इससे पहले एक बयान में चंद्रशेखरन ने कहा है कि मैंने टाटा समूह में अपने पेशेवर जीवन के 40 साल पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने कहा, मैं इस प्रतिष्ठित संस्थान में योगदान देने के बेहद संतोषजनक अवसर के लिए आभारी हूं। पिछले दशक में टाटा संस का नेतृत्व करना एक बड़ा सम्मान और एक बड़ी जिम्मेदारी रही है।

--आईएएनएस

एबीएस

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Continue reading on the app

  Sports

वनडे में सबसे ज्यादा रन देने वाले 5 तेज गेंदबाज, 23 साल से अटूट है विश्व कीर्तिमान

Most runs conceded 5 fast bowlers in ODI: वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन लुटाने वाले टॉप पांच तेज गेंदबाजों की लिस्ट में वसीम अकरम, चमिंडा वास, वकार यूनिस लसिथ मलिंगा और शॉन पोलॉक शामिल हैं. यह आंकड़े किसी असफलता का नहीं, बल्कि इन गेंदबाजों के लंबे और सफल करियर का प्रमाण हैं. सैकड़ों मुकाबले खेलने और टीम के लिए लगातार ओवर फेंकने की वजह से इनके खाते में इतने रन दर्ज हुए, जबकि सभी ने सैकड़ों विकेट चटकाकर अपनी टीमों को ऐतिहासिक जीत दिलाईं. Fri, 18 Sep 2026 19:15:14 +0530

  Videos
See all

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच रवाना हुई गंगबल झील की पवित्र यात्रा | Jammu Kashmir | Manoj Sinha #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:47:05+00:00

Satna के कामता टोला में भीषण आग, घर में फंसे लोगों से मचा हड़कंप! | #viralvideo #viralnews #shorts #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T13:45:13+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers