श्रीदेवी की 2.70 एकड़ जमीन पर फिर छिड़ा विवाद, SC ने बोनी कपूर जाह्नवी-खुशी को भेजा नोटिस
दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की चेन्नई स्थित 2.70 एकड़ जमीन से जुड़े पुराने संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों जाह्नवी कपूर व खुशी कपूर को नोटिस जारी किया है।
यह कदम मद्रास हाई कोर्ट के उस फैसले के खिलाफ उठाया गया है, जिसमें कपूर परिवार को राहत मिली थी। सुप्रीम कोर्ट अब इस मामले पर दोबारा सुनवाई कर रहा है।
अदालत ने दिया यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश
IANS की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस के.वी. विश्वनाथन और अरुण पिल्लई की पीठ ने दोनों पक्षों को निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक विवादित जमीन पर जैसी स्थिति है, उसे वैसा ही बनाए रखा जाए। इसके साथ ही अदालत ने दोनों पक्षों को सलाह दी कि इस विवाद को कोर्ट के चक्कर लगाने के बजाय आपसी बातचीत या मध्यस्थता से सुलझाया जाए। इसके लिए हाई कोर्ट के किसी रिटायर्ड जज की देखरेख में बातचीत कराने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
क्या है 2.70 एकड़ जमीन का विवाद?
यह पूरा विवाद M.C. शिवकामी और उनके भाई M.C. नटराजन की याचिका से शुरू हुआ है। दोनों भाई-बहनों का दावा है कि श्रीदेवी और उनके परिवार द्वारा चेन्नई में खरीदी गई 2.70 एकड़ की इस प्रॉपर्टी के एक हिस्से पर उनका कानूनी अधिकार है। इसी दावे को लेकर वे लंबे समय से अदालत में कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं।
मद्रास हाई कोर्ट ने दिया था कपूर परिवार के पक्ष में फैसला
इससे पहले इसी साल 20 अप्रैल को मद्रास हाई कोर्ट ने कपूर परिवार के पक्ष में फैसला सुनाते हुए शिवकामी और उनके भाई के सिविल केस को खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट का मानना था कि 1988 में हुए जमीन के लेन-देन को इतने सालों बाद चुनौती देना कानून के मुताबिक सही नहीं है, क्योंकि यह मामला समय-सीमा से बाहर हो चुका था।
अब 18 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद शिवकामी भाई-बहनों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। अब सुप्रीम कोर्ट ने कपूर परिवार से अपना पक्ष रखने को कहा है। अदालत 18 दिसंबर को इस मामले की अगली सुनवाई करेगी, जहां दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
पृथ्वी शॉ की टूटी सगाई, मंगेतर आकृति ने पोस्ट शेयर कर दी जानकारी, लगाया था 'चीटिंग' का आरोप
Prithvi Shaw: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ और उनकी मंगेतर आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है और वे एक-दूसरे से अलग हो गए हैं. आकृति अग्रवाल ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उन दोनों की सोच और इस रिश्ते से उम्मीदें काफी अलग थीं, जिस वजह से उन्हें इस रिश्ते का कोई भविष्य नजर नहीं आ रहा था. इन हालातों को देखते हुए दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. इसके साथ ही उन्होंने एक भावुक अपील करते हुए फैंस और मीडिया से इस मुश्किल वक्त में उनकी प्राइवेसी का सम्मान करने को कहा है. इस बयान के बाद पृथ्वी शॉ की पर्सनल लाइफ को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर अब पूरी तरह विराम लग गया है.
आकृति अग्रवाल ने पोस्ट शेयर कर सगाई टूटने का किया ऐलान
आकृति अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा, " भारी मन से, मैं यह शेयर करना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अपने भविष्य के अलग-अलग लक्ष्यों और परिस्थितियों के कारण अलग होने का फैसला किया है. हम एक-दूसरे से जितना प्यार और परवाह करते हैं, उसके बावजूद हमने यह स्वीकार कर लिया है कि हमारे रास्ते एक साथ होने के लिए नहीं बने हैं. अपनी जिम्मेदारियों और मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए, हमने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग करने का निर्णय लिया है."
आकृति ने आगे लिखा, मैं सचमुच हम दोनों के लिए आगे बढ़ते हुए सिर्फ बेहतरीन चीजें, शांति और खुशियों की कामना करती हूं. मैं आप सभी से विनम्रतापूर्वक अनुरोध करती हूं कि इस कठिन समय के दौरान हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमारे इस फैसले के पीछे के कारणों के बारे में अटकलें लगाने या अपनी तरफ से कोई धारणा बनाने से बचें. हमारी स्थिति को समझने और हमारे स्पेस का सम्मान करने के लिए धन्यवाद."
Cricketer Prithvi Shaw's fiancée, Aakriti Aggarwal, has announced that the couple has mutually decided to part ways, citing different goals and circumstances for their future. She shared the announcement in a post on Instagram pic.twitter.com/0kkGWG1TW7
— IANS (@ians_india) September 17, 2026
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
Mp Breaking News
News Nation








