AI से गेमिंग जोन तक... ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में दिखेगा यूपी के खेलों का नया चेहरा
UP Sports: उत्तर प्रदेश में खेलों को आधुनिक तकनीक, बेहतर प्रशिक्षण और विश्वस्तरीय सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे प्रयास अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर नजर आएंगे. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 25 से 29 सितंबर तक आयोजित होने वाले 'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0' में पहली बार प्रदेश का खेल विभाग अपना विशेष पवेलियन लगाएगा. करीब 200 वर्ग मीटर में तैयार किए जा रहे इस पवेलियन में उत्तर प्रदेश के खेल क्षेत्र की उपलब्धियों के साथ भविष्य की योजनाओं को भी प्रदर्शित किया जाएगा.
ट्रेड शो में तैयार होने वाले पवेलियन में खेल निदेशालय, प्रादेशिक विकास दल एवं युवा कल्याण विभाग, स्पोर्ट्स कॉलेज और मेरठ में निर्माणाधीन मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी की गतिविधियों और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा. शासन स्तर पर इस आयोजन की जिम्मेदारी विशेष सचिव कुमार विनीत को नोडल अधिकारी के रूप में दी गई है.
पवेलियन को इस तरह तैयार किया जा रहा है कि यहां आने वाले लोगों को प्रदेश में खेलों के विकास की पूरी तस्वीर एक जगह देखने को मिले. इसमें खिलाड़ियों की उपलब्धियों, आधुनिक खेल सुविधाओं और युवा कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को अलग-अलग माध्यमों से प्रस्तुत किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: अयोध्या तक दौड़ेगी नमो भारत रैपिड रेल! लखनऊ-बाराबंकी कॉरिडोर के लिए ₹13.5 करोड़ मंजूर
चैंपियंस की सफलता की कहानियां होंगी खास आकर्षण
पवेलियन में उत्तर प्रदेश से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाले खिलाड़ियों की उपलब्धियों को भी प्रमुखता से दिखाया जाएगा. टीवी पैनल और डिजिटल डिस्प्ले के जरिए खिलाड़ियों की सफलता की कहानियां और वीडियो बाइट्स प्रदर्शित की जाएंगी.
इसके साथ ही अयोध्या, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और मेरठ में तैयार किए जा रहे खेल ढांचे के 3D मॉडल भी लगाए जाएंगे. मेरठ में बन रही मेजर ध्यानचंद खेल यूनिवर्सिटी को भी इस प्रस्तुति में शामिल किया गया है. इन मॉडल्स के जरिए आगंतुकों को उत्तर प्रदेश में विकसित हो रहे आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर की झलक मिलेगी.
गेमिंग जोन में खेलों का ले सकेंगे अनुभव
यह पवेलियन केवल जानकारी देने तक सीमित नहीं रहेगा. युवाओं और आम दर्शकों को जोड़ने के लिए यहां एक इंटरैक्टिव गेमिंग जोन भी तैयार किया जा रहा है. इस जोन में आगंतुक फुटबॉल, हॉकी और टेबल टेनिस जैसे खेलों का अनुभव ले सकेंगे. गेमिंग गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को उपहार देकर प्रोत्साहित भी किया जाएगा. इसका उद्देश्य खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ाने और उन्हें केवल दर्शक के तौर पर नहीं, बल्कि खेल गतिविधियों का हिस्सा बनाने का है. पवेलियन में युवक मंगल दल और महिला मंगल दल की उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा. इसके अलावा मुख्यमंत्री की ओर से दिए गए पदकों और प्रमाणपत्रों की गैलरी भी यहां देखने को मिलेगी.
Gen-Z को खेलों से जोड़ने पर जोर
ट्रेड शो में प्रदेश की युवा आबादी और खासकर Gen-Z को ध्यान में रखते हुए खेलों की प्रस्तुति तैयार की जा रही है. इसमें खेलों को केवल प्रतियोगिता के तौर पर नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर भी जोर रहेगा. युवाओं को यह दिखाने का प्रयास किया जाएगा कि खेल शारीरिक फिटनेस के साथ अनुशासन, टीमवर्क और बेहतर जीवनशैली में भी भूमिका निभा सकते हैं. इंटरैक्टिव गतिविधियों और डिजिटल माध्यमों के जरिए युवाओं को पवेलियन से जोड़ने की कोशिश होगी.
खेलों में AI के इस्तेमाल की भी मिलेगी जानकारी
पवेलियन का एक अहम हिस्सा खेलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल पर केंद्रित होगा. इसमें बताया जाएगा कि तकनीक की मदद से खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानने, उनके डेटा को व्यवस्थित करने और प्रशिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के लिए किस तरह की संभावनाएं मौजूद हैं.
खिलाड़ियों के डेटा बेस के प्रबंधन और भविष्य में तकनीक के जरिए खेलों को बेहतर बनाने की योजनाओं को भी आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से समझाया जाएगा. इससे आगंतुकों को खेल और तकनीक के बीच बढ़ते तालमेल की जानकारी मिलेगी.
स्पोर्ट्स कॉलेज और उत्कृष्टता केंद्र बन रहे प्रतिभाओं की नई नर्सरी
खेल विभाग के विशेष सचिव विनीत कुमार के अनुसार, उत्तर प्रदेश के स्पोर्ट्स कॉलेज लंबे समय से खिलाड़ियों को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. अब सरकार प्रशिक्षण सुविधाओं को और मजबूत करने के साथ खिलाड़ियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर भी काम कर रही है.
यह भी पढ़ें: योगी सरकार की बुंदेलखंड को सौगात, चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे को दी मंजूरी; 1008 करोड़ रुपये आएगा खर्च
प्रदेश में उच्च उत्कृष्टता केंद्रों, खेल विद्यालयों और भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) के सहयोग से आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं. इन प्रयासों का उद्देश्य खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और संसाधन उपलब्ध कराना है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें.
'यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-4.0' में खेल विभाग का यह पवेलियन प्रदेश में खेलों के बदलते स्वरूप की झलक पेश करेगा. इसमें पारंपरिक खेल प्रशिक्षण से लेकर आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, डिजिटल तकनीक, AI और युवाओं की भागीदारी तक कई पहलुओं को एक साथ प्रदर्शित किया जाएगा.
Bigg Boss 20: माही विज के धोखे से बुरी तरह टूटे यंग DSA, फूट-फूटकर रोए, घर को मिला नया कैप्टन
Bigg Boss 20 Update: सलमान खान का रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में आए दिन ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिल रहे हैं. अब घर दो हिस्सों में बंट गया है. टास्क के दौरान माही विज से धोखा मिलने के बाद एक तरफ यंग और आम्रपाली की टीम है तो दूसरी और माही विज का ग्रुप बन गया है. लेकिन इन सबके बीच माही से मिले धोखे के बाद से यंग बेहद परेशान हैं. वहीं, यंग घर में फूट-फूटकर रोते नजर आए. जानते हैं, अपकमिंग एपिसोड में क्या-क्या देखने को मिलेगा.
माही ने यंग को दिया धोखा
दरअसल, कैप्टेंसी टास्क में माही विज (Mahhi Vij) यंग (Yung DSA) के खिलाफ खेलती है और उन्हें गेम से बाहर निकलवाती है. जिस वजह से यंग बुरी तरह टूट जाते है. लेटेस्ट एपिसोड में माही कहती है कि उन्होंने गलती कर दी यंग को अपना बेटा बोलकर. इसके बाद मैरी ये बात यंग को बता देती है और ये भी कहती हैं कि माही ने उन्हें गाली भी दी. ये सुनने के बाद यंग बेहद दुखी हो जाते हैं. वो बार-बार कहते दिखें कि उनका कोई नहीं है, वो अकेले है और पूरे एपिसोड में वो परेशान ही नजर आए.
शो का नया प्रोमो आया सामने
वहीं, अब शो का एक नया प्रोमो सामने आया है जिसमें यंग माही की वजह से परेशान दिखे. वीडियो में यंग आसिफ के साथ बैठे हैं और सामने ईशा और स्काउट है. यंग कहते हैं- 'गेम से पहले वो मेरे साथ नाच रही थी माही, और टास्क के बाद मेरे साथ ऐसा... मेरे लोग को मुझे अपना मानना चाहिए ना, अगर वो नहीं मानती मुझे तो मेरे लोग नहीं है.' यंग ने आगे कहा- 'उसने मुझसे कहा था कि मैं तेरे साथ हमेशा हूं, लेकिन मुझे पता चला कि वो मेरे लिए क्या-क्या बोल रही.'
#YungDSA ko apne logo pe bharosa tha, isliye dard hua ????
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) September 17, 2026
Dekhiye #BiggBoss20 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje #Colors par. #BiggBoss20 #BiggBossOnJioHotstar pic.twitter.com/iknXXVlKiX
ये भी पढे़ं- Bigg Boss 20: कैप्टेंसी टास्क में माही विज ने पलटा गेम, यंग को दिया धोखा, शुरू हुआ नया ड्रामा
माही की वजह से फूट-फूटकर रोए रंग
प्रोमो में आगे यंग माही की वजह से फूट-फूटकर रोते दिखे. उन्होंने कहा- 'मुझे लग रहा है कि मैं हार गया, मुझे बोली प्यार करता है, ऐसा नहीं है. मैंने क्या गलती की. मैंने उसको मां बोला था.' वहीं ये बोलते हुए यंग जोर-जोर से रोने लगते हैं और अपने आंसूओं को नहीं रोक पाएं.' बता दें, अभी तक शो में यंग और माही की काफी अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिल रही थी. यंग ने अपनी कैंप्टेंसी में माही को काफी सपोर्ट भी किया था. लेकिन अब उनसे धोखा मिलने के बाद वो टूट गए हैं.
कैप्टेंसी में कौन-कौन बना दावेदार?
वहीं, ‘बिग बॉस 20’ में हुए कैप्टेंसी टास्क के दौरान लड़के वर्सेस लड़कियों का टास्क देखने को मिला था. लड़कों के टास्क में कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू विनर रहे और कैप्टेंसी के पहले दावेदार बन गए. वहीं बाद में लड़कियों के बीच रील्स बनाने का टास्क हुआ. जिसमें कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी विनर रहे और कैप्टेंसी के दावेदार बन गए. वहीं, कैप्टन बनने की रेस में गल्लू, कनिका मान, माही विज और रीति तिवारी हैं. वहीं अपकमिंग एपिसोड में इन चारों कंटेस्टेंट्स में से कोई एक कैप्टन बनेगा.
???? BREAKING!! Kushal Tanwar aka Gullu become the new CAPTAIN of the #BiggBoss20 house
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 16, 2026
ये कंटेस्टेंट बना घर का नया कैप्टन
इस बीच‘बीबी तक’ की रिपोर्ट के अनुसार 4 कंटेस्टेंट्स में से गुल्लू (Gullu) प्टेंसी का टास्क जीत गए हैं और इस हफ्ते के नए कैप्टन बन गए हैं. वहीं, अब घर दो हिस्सों में बंट गए हैं और यंग की टीम पहले ही कह चुकी है कि वो घर का काम नहीं करेंगे. अब देखना होगा कि गुल्लू के राज में बीबी हाउस कैसा चलता है और शो में आगे क्या-क्या ड्रामा देखने को मिलेगा.
ये भी पढें- Bigg Boss 20: माही विज-आम्रपाली दुबे के बीच हुई तीखी बहस, खाना बनाने को लेकर रोने लगी टीवी एक्ट्रेस
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation






