किशाऊ परियोजना पर 6 राज्यों के बीच समझौता, 660 मेगावाट बिजली के साथ बढ़ेगा जल भंडारण
उत्तर भारत के पानी और बिजली से जुड़ी महत्वाकांक्षी किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है. परियोजना के लिए उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान के बीच समझौता हुआ है.
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद छह राज्यों के बीच समझौते पर हस्ताक्षर किए गए. इससे लंबे समय से अटकी परियोजना को आगे बढ़ाने का रास्ता साफ हुआ है. जून में केंद्र की पहल के बाद राज्यों के बीच सहमति बनी थी, जिसे अब औपचारिक समझौते का रूप दिया गया है.
पूरा मामले समझने के लिए वीडियो देखिए...
PM Modi Birthday: ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में बांटे फल, लखनऊ में शुरू किया ‘सेवा संकल्प अभियान’
PM Modi Birthday : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में फल बांटे और सेवा संकल्प अभियान शुरू किया. लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचकर ब्रजेश पाठक ने मरीजों का हालचाल जाना. उन्होंने मरीजों को फल दिए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से इलाज की व्यवस्था के बारे में पूछा और अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी. इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वो उत्तर प्रदेश में मरीजों को उचित इलाज देने का वाद भी करते हुए नजर आए. पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगह जगह पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation










