Responsive Scrollable Menu

PM Modi Birthday: ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में बांटे फल, लखनऊ में शुरू किया ‘सेवा संकल्प अभियान’

PM Modi Birthday : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं. उनके जन्मदिन के इस मौके पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल में फल बांटे और सेवा संकल्प अभियान शुरू किया. लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचकर ब्रजेश पाठक ने मरीजों का हालचाल जाना. उन्होंने मरीजों को फल दिए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की. उन्होंने डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से इलाज की व्यवस्था के बारे में पूछा और अस्पताल में साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी मांगी. इस दौरान यूपी के डिप्टी सीएम ने अधिकारियों को मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए. वो उत्तर प्रदेश में मरीजों को उचित इलाज देने का वाद भी करते हुए नजर आए. पीएम मोदी के जन्मदिन पर जगह जगह पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं.

Continue reading on the app

टॉपर छात्रों से मिले मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, बोले- तकनीक के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें

Uttrakhand News: देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी और टॉपर विद्यार्थियों ने गुरुवार को सचिवालय में मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन से मुलाकात की. विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में भारत भ्रमण पर निकले विद्यार्थियों ने मुख्य सचिव से विभिन्न विषयों पर बातचीत की.

इस दौरान मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने छात्रों को बदलते दौर में तकनीक के महत्व को समझने और इसके साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ने की सीख दी. मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करने और लगातार सीखते रहने के लिए प्रेरित किया. मुलाकात के दौरान विद्यार्थियों ने भी विभिन्न विषयों पर अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं और मुख्य सचिव के अनुभवों से जानकारी हासिल की.

मेहनत का कोई विकल्प नहीं, सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए विधायक श्री विनोद कंडारी को अपने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों के लिए इस प्रकार की पहल शुरू करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक अभिभावक की इच्छा होती है कि उनके बच्चे जीवन में अच्छा करें और आगे बढ़ें। विद्यार्थियों ने पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन किया है, जो उनकी मेहनत का परिणाम है।

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने का कोई शॉर्टकट नहीं है। किसी भी क्षेत्र में कुछ हासिल करने के लिए मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। कड़ी मेहनत के बाद ही व्यक्ति अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। उन्होंने कहा कि आज तकनीक तेजी से बदल रही है। ऐसे में स्वयं को अपडेट और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज प्रतिस्पर्धा केवल अपने गांव, क्षेत्र या विधानसभा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों के साथ है। इसलिए विद्यार्थियों को अपनी क्षमताओं को पहचानते हुए निरंतर सीखने और स्वयं को बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

मोबाइल और तकनीक का सदुपयोग करने की दी सलाह

मुख्य सचिव ने मोबाइल फोन के उपयोग को लेकर भी विद्यार्थियों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल और तकनीक के जितने फायदे हैं, उतने ही नुकसान भी हो सकते हैं। इसका उपयोग किस प्रकार करना है, यह व्यक्ति स्वयं तय करता है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में यदि उनसे कोई गलती हो जाए अथवा उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़े तो उसे अपने माता-पिता और गुरुजनों से जरूर साझा करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बच्चों में तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। कई बार बच्चे सही और गलत के बीच अंतर को पूरी तरह समझ नहीं पाते और किसी गलत निर्णय की ओर बढ़ जाते हैं। ऐसे में अपने माता-पिता, शिक्षकों और भरोसेमंद लोगों से बातचीत करना बेहद जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अपने माता-पिता से कोई महत्वपूर्ण बात न छिपाएं।

नशे से दूर रहें, मित्रों का चयन सोच-समझकर करें

मुख्य सचिव ने नशे के बढ़ते प्रकोप पर चिंता व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को इससे दूर रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कई बार बच्चे दोस्तों के दबाव में आकर गलत आदतों को अपना लेते हैं। नशा हमारी युवा पीढ़ी के भविष्य को प्रभावित कर रहा है। विद्यार्थियों को अपने मित्रों का चयन भी सोच-समझकर करना चाहिए तथा किसी भी प्रकार के गलत दबाव में नहीं आना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अपनी रुचि के किसी क्षेत्र में हॉबी विकसित करने की भी सलाह दी। उन्होंने कहा कि म्यूजिक, सिंगिंग, स्पोर्ट्स अथवा अपनी पसंद की किसी अन्य गतिविधि से जुड़ना मानसिक तनाव को कम करने में सहायक होता है। पढ़ाई के साथ जीवन में संतुलन बनाए रखना भी आवश्यक है।

लक्ष्य पर पूरा फोकस रखें, स्वयं पर भरोसा रखें

मुख्य सचिव ने विद्यार्थियों से कहा कि वे हमेशा अपने आप पर भरोसा रखें। जीवन में कोई भी लक्ष्य निर्धारित करें तो उस पर पूरा ध्यान और फोकस रखें। उन्होंने कहा कि व्यक्ति अपनी मेहनत और लगन से अपने भाग्य को बदल सकता है। उन्होंने कहा कि भारत भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों को नई जगहों पर जाने, नई संस्कृति को समझने और नए लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। इस उम्र में इस प्रकार का अनुभव बहुत कम बच्चों को मिल पाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस यात्रा के दौरान नई चीजें सीखने और अपने अनुभवों को संजोकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़ने के बाद जब वे इन पलों को याद करेंगे तो निश्चित रूप से उन्हें खुशी महसूस होगी।

अन्य क्षेत्रों में भी शुरू की जाए ऐसी पहल

मुख्य सचिव ने विधायक विनोद कंडारी की इस पहल का स्वागत करते हुए इसे अन्य क्षेत्रों में भी शुरू किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी प्रयास कर रही है कि अपने विद्यालयी एवं उच्च शिक्षा के छात्र-छात्राओं को भारत भ्रमण कराया जाए। इस अवसर पर विधायक विनोद कंडारी, सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम, ज्योति यादव, उपाध्यक्ष ग्रामीण अभियंत्रण सेवा सलाहकार समिति जोत सिंह बिष्ट, अपर सचिव नमामि बंसल सहित शिक्षा विभाग से उच्चाधिकारी एवं देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 

Continue reading on the app

  Sports

डब्ल्यूडब्ल्यूई के 5 महारिकॉर्ड, जिनका टूटना नामुमकिन, अंडरटेकर के नाम 21 मुकाबलों में लगातार जीत का कीर्तिमान

5 Unbreakable WWE Records: डब्ल्यूडब्ल्यूई इतिहास में कई ऐसे अविश्वसनीय रिकॉर्ड्स दर्ज हैं जिन्हें मॉडर्न प्रो-रेसलिंग के कड़े शेड्यूल और दौर में तोड़ना लगभग असंभव है. द अंडरटेकर की रेसलमेनिया में लगातार कई मैचों में जीत, ब्रूनो समार्टिनो की दो हजार से ज्यादा दिनों की वर्ल्ड चैंपियनशिप, सैंटिनो मारेला का सेकंड का सबसे तेज एलिमिनेशन, इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल का लंबा सफर और ऐंद्रे द जायंट का डेढ़ दशक तक अजेय रहने का कीर्तिमान, ये पांच ऐसे अटूट रिकॉर्ड्स हैं जो हमेशा इतिहास के पन्नों में दर्ज रहेंगे. Thu, 17 Sep 2026 18:02:51 +0530

  Videos
See all

बेंगलुरु में युवती को ले जाने की कोशिश! कार से भगदड़ में 6 घायल, 3 गिरफ्तार #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T13:14:22+00:00

Giorgia Meloni Birthday Wish PM Modi | मेलोनी ने मोदी को बताया ‘My Friend’, दी जन्मदिन की बधाई #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-17T13:05:58+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers