Yogi Adityanath: विश्वकर्मा जयंती पर CM योगी ने की पूजा, कारीगरों को लेकर दिया बड़ा संदेश
CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगीआदित्यनाथ ने विश्वकर्मा जयंती के मौके पर पूजा की और कारीगरों को लेकर बड़ा संदेश दिया है. उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जन्मदिन पर मंच से बधाई दी हैं. आज यानी 17 सितंबर को पीएम मोदी का 76वां जन्मदिन पूरे भारतवर्ष में मनाया जा रहा है. श्री विश्वकर्मा पंचायत मंदिर गोरखपुर से सीएम योगी ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का भी आज पावन जन्मदिन है. इस पावन जन्मदिन के अवसर पर उत्तर प्रदेश वासियों की ओर ओर से जन्मदिन की हृदय से बधाई देते हुए नए भारत और विकसित भारत की उनकी संकल्पना को उनके नेतृत्व में 140 करोड़ भारतवासी साकार होते हुए देखेंगे. इस विश्वास के साथ उनके स्वस्थ और दीर्घ जीवन की कामना बाबा गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से करता हूं. बहनों और भाइयों भगवान विश्वकर्मा को भारत की परंपरा में सृष्टि के शिल्पी के देवता के रूप में हम पूजन करते हैं.
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम... ईशान किशन ने अफगान प्लेयर्स की उड़ाई खिल्ली, ठहाकों से गूंज उठा हॉल
Ishan Kishan Bismillah video: अफगानिस्तान टीम भारत के खिलाफ भारत में ऐतिहासिक टी-20 सीरीज खेल रही है. ऐसा पहली बार हुआ है जब भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान है क्योंकि इस सीरीज को होस्ट अफगानिस्तान कर रहा है. फ्रेंडशिप ट्रॉफी के नाम से पहचानी जा रही इस सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच से पहले एक खास कार्यक्रम से ईशान किशन वीडियो वायरल हो रहा है.
होम
जॉब
पॉलिटिक्स
बिजनेस
ऑटोमोबाइल
गैजेट
लाइफस्टाइल
फोटो गैलरी
Others 
News Nation
News18









