Responsive Scrollable Menu

16 KM माइलेज, सनरूफ और ADAS! इस देसी SUV की गज़ब डिमांड; 7 लोगों के फैमिली के लिए बेस्ट

महिंद्रा स्कॉर्पियो अगस्त 2026 में 15,576 यूनिट्स के साथ सबसे ज्यादा बिकी, 58.29% की सालाना वृद्धि दर्ज की. XUV 7XO और XUV 3XO ने भी अच्छी वृद्धि दिखाई.

Continue reading on the app

MP में सरकारी मेडिकल कॉलेजों को PPP पर देने की तैयारी, उमंग सिंघार ने किए सवाल

मध्यप्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की तैयारी को लेकर सियासत गरमा गई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर सरकारी संसाधनों से तैयार मेडिकल कॉलेजों को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। उन्होंने सवाल किया कि जब जमीन सरकारी है और निर्माण में जनता के पैसे का इस्तेमाल हुआ है तो फिर इनके संचालन में निजी क्षेत्र को क्यों लाया जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रदेश सरकार नौ सरकारी मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर देने की तैयारी कर रही है। इनमें नीमच, सिंगरौली और श्योपुर के मेडिकल कॉलेज भी शामिल बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन कॉलेजों के निर्माण पर करीब चार हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। कांग्रेस नेता ने उज्जैन मेडिकल कॉलेज का भी जिक्र किया और कहा कि वर्ष 2021 में इसे पीपीपी मॉडल पर देने का विरोध हुआ था, लेकिन अब इसे भी इसी व्यवस्था के तहत चलाने की तैयारी की जा रही है।

सरकार की मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की तैयारी

मध्यप्रदेश में सरकारी मेडिकल कॉलेजों को पीपीपी मॉडल पर संचालित करने की तैयारी के बीच अब इसके दायरे और शर्तों को लेकर तस्वीर सामने आ रही है। प्रस्ताव में नौ मेडिकल कॉलेजों के साथ 18 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी शामिल किया गया है। इनमें नीमच, सिंगरौली, श्योपुर, मंडला और राजगढ़ जैसे कॉलेज हैं, जो केंद्र प्रवर्तित योजना के तहत तैयार हुए हैं। इन कॉलेजों के निर्माण में केंद्र और राज्य सरकार दोनों की हिस्सेदारी रही है।

प्रस्ताव में ऐसे कॉलेज भी शामिल हैं जिन्हें पूरी तरह राज्य सरकार के खर्च से तैयार किया गया है। चालू मेडिकल कॉलेजों में भवन, मशीनरी, फर्नीचर और दूसरी सुविधाओं को मिलाकर करीब चार हजार करोड़ रुपये के सरकारी निवेश का अनुमान बताया जा रहा है। इसी वजह से पीपीपी मॉडल में जाने के बाद इन संस्थानों के संचालन, सरकारी संसाधनों और कॉलेजों में काम कर रहे फैकल्टी की भूमिका को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं।

उमंग सिंघार ने घेरा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इस फैसले को लेकर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता के पैसे और सरकारी जमीन-इंफ्रास्ट्रक्चर पर बने संस्थानों का संचालन निजी कंपनियों को सौंपना स्वास्थ्य सेवाओं को मुनाफे का मॉडल बनाने जैसा है। उन्होंने कहा कि जमीन सरकार की, पैसा जनता का और इंफ्रास्ट्रक्चर सरकारी है तो इन संस्थानों का संचालन निजी हाथों में देने का औचित्य सरकार को स्पष्ट करना चाहिए। कांग्रेस नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के स्वास्थ्य को निजी मुनाफे का मॉडल मत बनाइए।

Continue reading on the app

  Sports

UPL 2026: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल का ऐलान, इस दिन से होंगे मैच

देहरादून में होने वाली उत्तराखंद प्रीमियर लीग के शेड्यूल का ऐलान हो गया है. ये टूर्नामेंट 1 अक्टूबर तक चलेगा. Fri, 18 Sep 2026 17:03:21 +0530

  Videos
See all

China enters Saudi Houthi War : हूती-सऊदी युद्ध में चीन की एंट्री! | Iran | Houthis | Shorts | #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:15:34+00:00

Mamata Banerjee :ममता बनर्जी को बड़ा झटका! | Suvendhu Adhikari Nandigram | Latest News #tmktech #vivo #v29pro
2026-09-18T12:13:50+00:00
Editor Choice
See all
Photo Gallery
See all
World News
See all
Top publishers